तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

तनु वेड्स मनु : रिटर्न्स एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन आनंद एल• राय ने किया है। यह फ़िल्म 2011 में आई तनु वेड्स मनु का सीक्वल है। इसका संगीत व बैकग्राउंड स्कोर कर्षणा सोलो के द्वारा[3] व बोल राज शेखर के द्वारा लिखे गए हैं। इस फ़िल्म को आलोचकों से काफी अच्छे रिव्यु मिले। इस फ़िल्म में कंगना ने डबल रोल किया है।[4][5]ये कड़ी इसकी पिछली से ज्यादा अच्छी मानी जा रही है।[6] महिला प्रधान प्रेम कहानी होने के साथ साथ कंगना और माधवन सहित तमाम अन्य किरदारों के द्वारा किये गए शानदार अभिनय की वजह से यह फिल्म २०१५ की बेहद सफल पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों में गिनी जा रही है।[7]

तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स

पोस्टर
निर्देशक आनंद एल.राय
लेखक हिमांशु शर्मा
निर्माता किशोर लुल्ला
आनंद एल.राय
अभिनेता कंगना राणावत
आर.माधवन
जिमी शेरगिल
छायाकार चिरंतन दास
संपादक हेमल कोठारी
संगीतकार कर्षणा सोलो
तनिष्क वायु
निर्माण
कंपनी
वितरक एरोस इंटरनेशनल
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 22 मई 2015 (2015-05-22)
देश भारत
भाषा हिंदी
लागत 30 करोड़ (US$4.38 मिलियन)[1]
कुल कारोबार

कहानी संपादित करें

फ़िल्म वहीं से शुरू होती है जहाँ पिछली फ़िल्म समाप्त होती है। शादी के लगभग 4 साल बाद दोनों को लंदन के एक पारिवारिक सलाह केंद्र में परामर्श लेते हुए दिखाया जाता है जहाँ तनु अपने पारिवारिक जीवन के दुखों के लिये पति मनु पर आरोप लगाती है और उसी समय मनु अपना आपा खो देता है और उसकी तनु से लड़ाई हो जाती है। इसके बाद मनु को पागलखाने भेज दिया जाता है जबकि पप्पी को मनु का अता-पता बताकर तनु वापस अपने घर (कानपुर) चली जाती है।

अपने घर पहुंचकर वो अपनी उसी बिंदास शैली में अपना जीवन जीने लगती है जिसके लिये उसे पहले से जाना जाता था जबकि मनु को पप्पी के द्वारा छुड़ा लिया जाता है। मनु और पप्पी वापस भारत आ जाते हैं और मनु तनु को तलाक का नोटिस भेजता है ये सोचकर की तनु अपने आप को बदलेगी। तनु यह देखकर और भडक जाती है और फिर से अपने पुराने मित्र राजा के पास जाती है। राजा की शादी तय हो चुकी है इसलिये वह तनु को मना कर देता है। इस बीच मनु को तनु जैसी दिखने वाली एक लडकी दत्तो मिलती है। दत्तो एक बेहद निर्भीक, त्वरित निर्णय लेने वाली, चुलबुली, युवा हरियाणवी लडकी है। कुछ मुलाकातों के बाद मनु उसे चाहने लगता है और दोनों शादी का फैसला कर लेते हैं। इसके बाद जो जो होता है वह बहुत ही मनोरंजक है।

पात्र संपादित करें

निर्माण संपादित करें

तनु वेड्स मनु से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद इस फ़िल्म की टीम ने इन दोनों जोड़ों की कहानी को आगे बढ़ने के लिए इसका अगला भाग बनाने का सोचा। पिछली फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद कंगना और माधवन दोनों ने ही इसके प्रत्याशित अगले भाग में काम करने में रूचि दिखाई।[10][11]सितम्बर 2011 में एरोस इंटरनेशनल के सुनील लुल्ला ने ये घोषणा की कि उन्होंने निर्देशक आनंद एल. राय को इस फ़िल्म की अगली कड़ी के लिए अनुबंधित किया है।[12]पहले आयी रिपोर्ट में यह बताया गया कि फ़िल्म के मुख्य पात्र दो रूपों में दिखाई देंगे। ये भी कयास लगाये गए की शाहिद कपूर इस फ़िल्म में माधवन की जगह लेंगे।[13][14] जनवरी 2012 में इस परियोजना को आगे बढ़ा दिया गया ताकि आनंद एल. राय दूसरी फ़िल्म रांझणा का काम निपटा सकें। उसी समय निर्माता ये भी चाहते थे कि कंगना भी क्रिश 3 का अपना कार्य निपटा लें।[15][16]

"रांझणा" की सफलता के बाद जुलाई 2013 में आनंद राय ने सभी भ्रांतियों(अफवाहों) को समाप्त करते हुए, ये प्रमाणित किया कि "तनु वेड्स मनु" की परियोजना अभी भी चालू है और उसमे मूल फ़िल्म के पात्र ही काम करेंगे।[17][18] पटकथा लेखक हिमांशु शर्मा ने जुलाई 2013 में इस फ़िल्म पर काम करना शुरू किया। हिमांशु शर्मा ने बताया कि इस फ़िल्म के कुछ दृश्य लंदन में फिल्माये जायेंगे उसके बाद की शूटिंग लखनऊ, कानपूरदिल्ली में की जायेगी। इस फ़िल्म का संभावित नाम " तनु वेड्स मनु एक्स्ट्रा लार्ज " रखा गया।[19]इसका प्री-प्रोडक्शन 2013 तक चलता रहा। पर कंगना की अमेरिका की ट्रिप के कारण इसे और आगे 2014 के प्रारम्भ तक ले जाना पड़ा।[20] कंगना ने बाद में ये प्रमाणित किया की वे इस फ़िल्म में दो चरित्रों में नज़र आयेगी। नया चरित्र एक खिलाड़ी का होगा। इस पर फ़िल्म की टीम ने कंगना की हमशक्ल खोजना शुरू कर दिया।[21] धनुष, जिन्होंने "रांझणा" में काम किया उनका भी इस फ़िल्म में एक कैमियो रोल है।[22][23]

एक छोटे से उत्सव वे बाद टीम ने फिल्मिंग अक्टूबर 2014 में लखनऊ में शुरू की। फ़िल्म का पहला मोशन पोस्टर 23 मार्च 2015 में कंगना के जन्मदिन पर रिलीज़ हुआ।[24]

रिलीज़ संपादित करें

ये फ़िल्म 22 मई 2015 को लगभग 2200 स्क्रीन्स के साथ भारत में रिलीज़ हुई। यूएसए, यूके कनाडा ,पाकिस्तान, न्यू जीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूएई में इसे 350 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार इस फ़िल्म को आंध्र प्रदेश व पश्चिम बंगाल में औसत शुरुआत मिली।[25] तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने अपने ओपनिंग के मौके पर उत्तर में 60% व दूसरे राज्यों व मेट्रोज़ में 40-50% स्क्रीन्स को घेर लिया।[26]फ़िल्म ने अपने रिलीज़ के पहले दिन अपने घरेलू बाजार से 8.75 करोड़ कमाये।[27] जबकि पहले सप्ताह में ही १०० करोड़ से ज्यादा कमाई कर के यह फ़िल्म वर्ष की सबसे सफल फ़िल्मों में शुमार हो गई।[28]

समालोचना संपादित करें

फ़िल्म को आलोचकों से काफी प्रशंसा मिली। आलोचकों ने कंगना के डबल रोल को काफी सराहा। इसे 95% समीक्षाएँ (रिव्यु) अपने पक्ष में मिले और द रिव्यु मोंक, जो एक भारतीय फिल्मों के समीक्षाओं को संग्रहित करने वाली साईट (मेटाक्रिटिक के सामान) है पर 30 समीक्षाओं के आधार पर 10 में से 7.4 अंक (रेटिंग) मिले।[29] टाइम्स ऑफ़ इंडिया के सृजन मित्रा दास ने इसे 5 में से 4.5 सितारे दिए। दास ने कहा, "तनु वेड्स मनु रिटर्न्स हिंदी सिनेमा के सबसे अच्छे डबल रोल में से एक होने पर गर्व कर सकती है। साथ ही माधवन ने भी शांत, चिड़-चिड़ा व कभी आशावादी बनकर एक अच्छा कार्य किया है।"[30]इंडियन एक्सप्रेस की शुभ्रा गुप्ता ने कहा, " मैं कंगना के कारण एक टिकट खरीदूँगी।" इन्होंने फ़िल्म को 5 में से 3 स्टार दिए।[31] एनडीटीवी के सेबल चट्टर्जी ने कहा," फिल्म अंत तक एक गाने की तरह चलती है पर अंत में ये थोड़ा लड़खड़ाने लगती है।"[32]

रेटिंग संपादित करें

      - IMDb.com
      - NDTV.com
      - Indiatoday.com
      - Indianexpress.com
           - TheReviewMonk.com
      - जागरण

विवाद संपादित करें

मई 2014 में पिछली फ़िल्म के प्रोड्यूसर्स ,संजय सिंह, विनोद बच्चन व शैलेश सिंह ने ये कहते हुए एक कनूनी नोटिस दिया कि निर्देशकों (डायरेक्टर्स) के पास उनकी अनुमति के बिना इस फ़िल्म का दूसरा भाग बनाने का अधिकार नहीं है। आनंद राय ने उत्तर दिया कि इन तीनों के पास केवल पिछली फ़िल्म के अधिकार( राइट्स) थे इसके सीक्वल व फ्रेंचाइज़ी पर इनका कोई सीधा अधिकार नहीं है।[33][34][35]

संगीत संपादित करें

तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स
साउंडट्रैक क्रस्ना सोलो और तनिष्क-वायु द्वारा
जारी 2015 (2015)
संगीत शैली फीचर फ़िल्म साउंडट्रैक
लंबाई 36:40
लेबल एरोस म्यूज़िक, टी-सीरीज़

तनु वेड्स मनु:रिटर्न्स के गाने क्रस्ना सोलो व तनिष्क-वायु द्वारा निर्मित हैं[36]

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."बन्नो"बृजेश शंडल्ल्य, स्वाति शर्मा03:16
2."मूव ओन"सुनिधि चौहान04:10
3."मत जा रे"अंकित तिवारी03:52
4."घनी बावरी"ज्योति नूरन04:14
5."ओल्ड स्कूल गर्ल"अनमोल मालिक03:39
6."ओल्ड स्कूल गर्ल (हरयाणवी)"कल्पना गन्धर्व04:08
7."हो गया है प्यार"देव नेगी03:48
8."ओ साथी मेरे"सोनू निगम05:46
9."घनी बावरी (रीमिक्स)"ज्योति नूरन03:47
10."मारी गली"एन एस चौहान,दिलबाग सिंह04:13
कुल अवधि:36:40

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Tanu Weds Manu Returns box office collections: Kangana Ranaut powers day 2 take to Rs 101.85 crore". Financial Express. मूल से 23 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 May 2015.
  2. www.bollywoodhungama.com/box-office/special-features/id/488
  3. "Review: Tanu Weds Manu Returns music is worth a listen - रीडिफ.कॉम Movies" ['तनु वेड्स मनु का संगीत सुनने लायक है']. रेडिफ.कॉम. 2015-05-09. मूल से 12 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  4. "'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का ट्रेलर लॉन्च". दैनिक जागरण. २०१५-०४-१५. मूल से 28 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2015.
  5. "Check out: Kangna Ranaut's warming up session on Tanu Weds Manu sets" [तनु वेड्स मनु के सेट पर कंगना राणावत]. बॉलीवुड हंगामा. २०१४-११-२५. मूल से 26 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१४-११-२७.
  6. "Tanu Weds Manu Returns review: It's better than the original|trans-title=पहली से ज्यादा बेहतरीन तनु वेड्स मनु रिटर्न्स". मूल से 22 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2015.
  7. "बॉलीवुड ने 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' फिल्म की तारीफों के पुल बांधे". दैनिक जागरण. ३० मई २०१५. मूल से 30 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2015.
  8. "'तनु मनु वेड्स रिटर्न्स' में मेरा किरदार और मैच्योर हुआ है : जिमी". दैनिक जागरण. 2015-05-20. मूल से 21 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2015.
  9. "स्वरा भास्कर बन गई हैं मां!". दैनिक जागरण. 2015-05-15. मूल से 26 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2015.
  10. "Kangna Ranaut wants Tanu Weds Manu sequel" [कंगना चाहती हैं तनु वेड्स मनु का दूसरा भाग]. मेट्रोमस्ती.कॉम. 2011-06-29. मूल से 12 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  11. "Maddy wants Tanu Weds Manu 2 - द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया" [मैडी चाहते हैं तनु वेड्स मनु का दूसरा भाग- टाईम्स ऑफ इंडिया]. टाईम्स ऑफ इंडिया. 2011-03-10. मूल से 15 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  12. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अक्तूबर 2014.
  13. "Double roles in Tanu weds Manu 2?" [तनु वेड्स मनु में डबल रोल]. हिंदुस्तान टाइम्स. 2011-09-28. मूल से 8 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  14. "Shahid Kapoor to romance Kangna Ranaut" [शाहिद कपूर करेंगे कंगना राणावत के साथ रोमांस]. टाईम्स ऑफ इंडिया. 2011-10-12. मूल से 27 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  15. "'Tanu Weds Manu' sequel delayed or shelved?" [तनु वेड्स मनु का दूसरा भाग बनने में देरी या रद्द]. आईबीएनलाईव. 2012-03-29. मूल से 19 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  16. "Why Tanu Weds Manu 2 got postponed!" [तनु वेड्स मनु २ को क्युँ हुई देरी?]. टाईम्स ऑफ इंडिया. 2012-01-19. मूल से 15 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  17. "Kangna Ranaut, R. Madhavan confirmed for Tanu Weds Manu 2 but there's no sequel for Raanjhanaa - Bollywood News". देसीमार्टिनी.कॉम. 2014-05-01. मूल से 11 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  18. "I could have easily made Raanjhanaa as Tanu Weds Manu 2 - Aanand L Rai | Latest Movie Features". बॉलीवुड हंगामा. 2013-06-25. मूल से 16 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  19. "Tanu Weds Manu 2 will have U.P's launda naach, says writer - द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया". Timesofindia.indiatimes.com. 2013-08-05. मूल से 15 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  20. "Kangana's US stint delays 'Tanu Weds Manu 2' shoot - द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया". Timesofindia.indiatimes.com. 2014-01-03. मूल से 15 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  21. "Double role for Kangana Ranaut in Tanu Weds Manu sequel". Indialive.today. 2014-08-03. मूल से 12 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  22. "Dhanush to do cameo in Tanu Weds Manu sequel | Bollywood News | Hindi Movies News | News". बॉलीवुड हंगामा. 2014-07-09. मूल से 16 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  23. "Tanu Weds Manu Returns (2015) Movie Wiki| Cast & Crew | Release Date | Plot | Juke Box Songs | Official Trailer". इंडियन रीड्स. 2015-05-15. मूल से 18 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  24. "R Madhavan on the sets of 'Tanu Weds Manu 2'". Deccanchronicle.com. 2014-10-07. मूल से 11 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  25. "Box Office Update: BO Update: Tanu Weds Manu Returns starts strong". बॉलीवुड हंगामा. मूल से 25 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  26. "Tanu Weds Manu Returns takes a good start". फिल्मफेयर.कॉम. मूल से 24 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  27. "Tanu Weds Manu Returns collects Rs. 8.75 Crores at Indian Box Office on Day 1". news.biharprabha.com. 23 May 2015. मूल से 25 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 May 2015.
  28. "कंगना की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' हुई 100 करोड़ी". एनडीटीवी. 2015-05-31. मूल से 2 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2015.
  29. "'TheReviewMonk - Tanu Weds Manu: Returns Review'". TheReviewMonk. मूल से 18 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  30. "Tanu Weds Manu Returns Movie Review, Trailer, & Show timings at Times of India". Timesofindia.indiatimes.com. मूल से 24 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  31. "'Tanu Weds Manu Returns' review: It's better than the original". द इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 22 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  32. "Tanu Weds Manu Returns Movie Review - NDTV Movies". Movies.ndtv.com. मूल से 22 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  33. "Aanand Rai receives a legal notice from Tanu Weds Manu producers - द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया". Timesofindia.indiatimes.com. 2014-05-22. मूल से 15 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  34. "Aanand L Rai in legal trouble over Tanu Weds Manu sequel | Bollywood News | Hindi Movies News | News". BollywoodHungama.com. 2014-05-21. मूल से 16 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  35. "How can Aanand make my film's sequel without my consent? - द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया". Timesofindia.indiatimes.com. 2014-05-21. मूल से 6 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-22.
  36. "Ghani Bawri Song Teaser". Cine Report. 4 May 2015. मूल से 5 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 May 2015. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें