तामिया, भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक गाँव और इसी नाम की तहसील का मुख्यालय है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है[2] और इसलिए इसे "मिनी पचमढ़ी" के नाम से भी जाना जाता है।[3] कुछ ब्रिटिश कालीन दस्तावेज़ों के हवाले से यह भी कहा जाता है कि इसे मध्य प्रदेश का पहला हिल स्टेशन बनाने की योजना थी, जबकि वर्तमान में मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी है जो होशंगाबाद जिले में स्थित है।[4]

तामिया
गाँव
उपनाम: मिनी पचमढ़ी
तामिया is located in मध्य प्रदेश
तामिया
तामिया
मध्य प्रदेश में अवस्थिति
निर्देशांक: 22°20′35″N 78°40′12″E / 22.3430°N 78.6701°E / 22.3430; 78.6701निर्देशांक: 22°20′35″N 78°40′12″E / 22.3430°N 78.6701°E / 22.3430; 78.6701
देश भारत
राज्यमध्य प्रदेश
ज़िलाछिंदवाड़ा
तहसीलतामिया
जनसंख्या (2011)[1]
 • कुल5,481
समय मण्डलभारतीय (यूटीसी+5:30)

गोंड और भरिया जनजाति के लोगों का निवासस्थल पातालकोट घाटी इसी तहसील के अंतर्गत है। यहाँ से कुछ ही दूरी पर तामिया जलाशय है। तामिया के पातालकोट के भारिया जनजाति अपनी विशिष्ट जीवन शैली के लिए जानी जाती है।यह स्थान अपनी विशिष्ट वनस्पतियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।यह पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है।

इसी तामिया में एक स्थान है "छिंदा" जहां एक विशालकाय मस्जिद का निर्माण पिछले ३वर्षो से चल रहा है, माना जा रहा है ये मस्जिद १००००वर्ग फिट जमीन पर निर्मित हो रही है जो देखने लायक है

जनसांख्यिकी

संपादित करें

तामिया गाँव की कुल जनसंख्या (2011 की जनगणना अनुसार[1]) 5,481 है। यहाँ मानव लिंगानुपात 931 है जो मध्य प्रदेश के औसत लिंगानुपात के बराबर है तथा साक्षरता दर 83.59% है जो मध्य प्रदेश की औसत साक्षरता दर 69.32% की तुलना में काफी अधिक है।

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "Tamia Village Population - Tamia - Chhindwara, Madhya Pradesh". www.census2011.co.in. मूल से से 1 दिसंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 5 अप्रैल 2020. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  2. "तामिया". chhindwara.nic.in. अभिगमन तिथि: 5 अप्रैल 2020.
  3. "तामिया यानी मिनी पचमढ़ी". Dainik Bhaskar. 17 फरवरी 2017. अभिगमन तिथि: 5 अप्रैल 2020. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  4. "...तो छिंदवाड़ा जिले का तामिया होता प्रदेश का पहला हिल स्टेशन". Nai Dunia. 22 अगस्त 2014. अभिगमन तिथि: 5 अप्रैल 2020.