तिरुचिरापल्ली

तिरुचिरापल्ली ज़िला, तमिल नाडु, भारत में एक नगर
(तिरुचुरापल्ली से अनुप्रेषित)

तिरुचिरापल्ली (तमिल: திருச்சிராப்பள்ளி, अंग्रेज़ी: Tiruchirappalli), जिसे त्रिची भी कहा जाता है, भारत के तमिल नाडु राज्य में एक नगर है, और तिरुचिरापल्ली ज़िले का मुख्यालय भी है। यह कावेरी नदी से दक्षिण में बसा हुआ है। तिरुचिरापल्ली प्राचीन काल में चोल साम्राज्‍य का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा रहा है। यह स्थान विशेष रूप से विभिन्न मंदिरों जैसे श्री रंगनाथस्वामी भगवान विष्णु मंदिर, श्री जम्बुकेश्‍वर महादेव मंदिर और वरैयूर आदि के लिए प्रसिद्ध है।[8][9][10]

तिरुचिरापल्ली
  • திருச்சிராப்பள்ளி
  • Tiruchirappalli
महानगर
नक्शा
तमिल नाडु में अवस्थिति
निर्देशांक: 10°47′25″N 78°42′17″E / 10.79028°N 78.70472°E / 10.79028; 78.70472
देश भारत
राज्यतमिल नाडु
ज़िलातिरुचिरापल्ली
शासन
 • प्रणालीनगर निगम
 • सभातिरुचिरापल्ली नगर निगम
 • महापौर[2]Mu. Anbalaagan
 • उपमहापौर[3]G. Dhivya
 • पोलिस आयुक्त[4]G. Karthikeyan IPS
 • संसद का सदस्यदुराई वायको
क्षेत्रफल
 • महानगर167.23 किमी2 (64.57 वर्गमील)
 • महानगर211.51 किमी2 (81.66 वर्गमील)
क्षेत्र पद4
ऊँचाई81 मी (266 फीट)
जनसंख्या (2011)[a]
 • महानगर9,16,857[1]
 • पद52वीं (भारत)
चतुर्थ (तमिल नाडु)
 • महानगर[5]10,22,518
 • महानगरीय दर्जा52वीं
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
PIN620 xxx
दूरभाष कोड0431
वाहन पंजीकरणTN-45, TN-48, TN-81, TN-81A
आधिकारिक भाषा[6]
जलवायुAs
GDP (2020)US$9.94 ($9.94 in 2025)Billion[7]
वेबसाइटTrichy City Municipal Corporation

वर्तमान समय में तिरुचिरापल्ली ( त्रिशिरगिरि ) का एक महत्‍वपूर्ण हिस्सा वरैयूर है, 3000 ई. पूर्व यह चोल साम्राज्‍य की राजधानी था। तिरुचिरापल्ली में कुछ समय तक मुगल शासकों ने भी राज किया। इसके पश्चात् इस पर विजयनगर के शासकों ने कब्जा किया। विजयनगर के शासकों के राज्यपाल ने इस क्षेत्र में 1736 ई. तक शासन किया। इनका नाम विश्वनाथ नायक था। इन्होंने उस समय तेप्पकुलम ( मन्दिर के प्रांगण में एक तालाब का निर्माण ) और किले का निर्माण करवाया था। बाद में यह नायक वंश के अधीन आया। इसके कुछ वर्षो के बाद तिरुचिरापल्ली पर चांद साहिब और मोहम्मद अली ने शासन किया। आखिर में यह स्‍थान अंग्रेजों के हाथों में चला गया। जल्द ही यह क्षेत्र ईस्ट इंडिया कम्पनी को दे दिया गया। यह क्षेत्र कर्नाटक युद्ध की पूर्वसंध्या पर एक समझौते के तहत ईस्ट इंडिया कम्पनी को दिया गया था। यह जिला ब्रिटिशों के अधीन लगभग 150 वर्षो तक रहा।

पर्यटन स्थल

संपादित करें

श्री रंगानाथस्वामी मंदिर

संपादित करें

यह मंदिर कावेरी नदी के मध्य स्थित श्री रंगम द्वीप पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण चेर, पांडय, चोल, होयसल और विजयनगर के शासकों ने करवाया था। इस मंदिर का निर्माण 13वीं और 18वीं शताब्दी में करवाया था।

श्री जम्बूकेश्‍वरा मंदिर

संपादित करें

यह मंदिर श्री रंगानाथस्वामी मंदिर के पूर्व मे 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर की वास्तुकला काफी सुंदर है। इस मंदिर का मध्य प्रांगण काफी विशाल है। यह मंदिर 1600 ई. की द्रविड़ि‍यन वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

तिरूवनैक्कवल

संपादित करें

यह भगवान शिव का मंदिर है। यह मंदिर श्रीरंगम के पूर्व से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर में पांच दीवारें और सात गोपुरम है। इस मंदिर में द्रविड़ि‍यन-शैली में काफी अच्छा काम किया गया है।

यह जगह ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यह चोल वंश की राजधानी थी। त्रिची हाथ से बनी सिगार और साड़ियों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। वरैयुर की हाथ से बनी सिगार पूरे विश्‍व में प्रसिद्ध है।

विनायक मंदिर

संपादित करें

यह मंदिर कावेरी नदी के किनारे स्थित है। यह स्थान समुद्र तल से 272 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर में 437 सीढ़ियां है। यह मंदिर भगवान विनायक (पौराणिक कथा के अनुसार आधे पुरूष, आधे पक्षी गरूड़, जो की भगवान विष्णु की सवारी है, इसका संकेत प्रसिद्ध महाकाव्य में भी है) को समर्पित है। इस मंदिर के मार्ग में कई अन्य मंदिर भी स्थित है।

भद्रेश्‍वर मंदिर

संपादित करें

यह मंदिर त्रिची से सौ किलोमी. की दूरी पर गंगैकोंडचोलपुरम में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण चोल राजा राजेन्द्र प्रथम ने करवाया था। इस मंदिर में कई खूबसूरत मूर्तियां है।

सेंट लोडरु चर्च

संपादित करें

इस चर्च का निर्माण 1812 ई. में करवाया गया था। इस चर्च की वास्तुकला काफी अद्भुत है। काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। इस चर्च के आस-पास कई बाजार भी स्थित है।

हजरत नाथरवली

संपादित करें

यह 1000 वर्ष से भी अधिक पुराना दुर्ग है। इसकी वास्तुकला काफी खूबसूरत है। इस दुर्ग का गुम्बद संगमरमर से बना हुआ है। जिस कारण यह दुर्ग काफी सुंदर दिखाई पड़ता है।

तिरूचिपल्ली रेल और सड़क मार्ग द्वारा देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से देश के सभी दूसरे राज्यों व शहरों के लिए ट्रेनें उपलब्ध है। यहां से आपको चेन्नई, मदुरई, कोयंबटूर और तमिलनाडु के अन्य सभी प्रमुख शहरों के लिए बसें भी मिल जाएंगी। यह शहर चेन्नई और मदुरई के बीच में स्थित है। चेन्नई से इसकी दूरी 330 किलोमीटर और मदुरई से 139 किलोमीटर है।

वायु मार्ग

सबसे नजदीकी हवाई अड्डा तिरूचिरापल्ली है। यह एयरपोर्ट शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर है। भारतीय एयरलाइन त्रिची से चेन्नई, शारजाह, कुवैत और कोलम्बो से जुड़ी हुई है।

 
तिरुच्ची रेलवे जंक्शन
रेल मार्ग

सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन त्रिची में हैं। यह रेल मार्ग चेन्नई, तन्जावुर, मदुरै, तिरूपति, कोयंबटूर, तूतीकोरिन और रामेश्‍वरम आदि जगहों से जुड़ी हुई है।

 
रेलवे स्टेशन के प्लेटफौर्म नं.३
सड़क मार्ग

यह स्थान सड़क मार्ग द्वारा दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "Tiruchirapalli population in 2011 - Census India 2011".
  2. "About City Municipal Corporation - Tiruchirappalli City Municipal Corporation - E-Services Portal". Trichycorporation.gov.in. 2022-09-22. Archived from the original on 7 October 2022. Retrieved 2022-10-08.
  3. "About City Municipal Corporation - Tiruchirappalli City Municipal Corporation - E-Services Portal". Trichycorporation.gov.in. 2022-09-22. Archived from the original on 6 October 2022. Retrieved 2022-10-08.
  4. "Who's Who | TIRUCHIRAPPALLI DISTRICT, Govt. Of Tamil Nadu | India".
  5. "Primary Census Abstract – Urban Agglomeration". Registrar General and Census Commissioner of India. Archived from the original (XLS) on 15 March 2016. Retrieved 13 October 2015.
  6. "52nd Report of the Commissioner for Linguistic Minorities in India" (PDF). nclm.nic.in. Ministry of Minority Affairs. Archived from the original (PDF) on 25 May 2017. Retrieved 29 March 2019.
  7. https://metroverse.cid.harvard.edu/city/8448/overview
  8. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  9. "Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145
  10. "Census Info 2011 Final population totals". Office of The Registrar General and Census Commissioner, Ministry of Home Affairs, Government of India. 2013. Archived from the original on 13 नवंबर 2013. Retrieved 26 January 2014. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)


सन्दर्भ त्रुटि: "lower-alpha" नामक सन्दर्भ-समूह के लिए <ref> टैग मौजूद हैं, परन्तु समूह के लिए कोई <references group="lower-alpha"/> टैग नहीं मिला। यह भी संभव है कि कोई समाप्ति </ref> टैग गायब है।