दयाल सिंह मजीठिया

भारतीय बैंकर और कार्यकर्ता

सरदार दयाल सिंह मजीठिया भारत के पंजाब में क्रियाशील समाज सुधारक, बैंकर एवं द ट्रिब्यून नामक अंग्रेजी पत्र के संस्थापक थे। वे ब्रह्म समाजी थे। उनका जन्म वाराणसी में हुआ था।

दयाल सिंह मजीठिया
जन्म 1848
बनारस, उत्तर प्रदेश
मौत 1898
लाहौर
पेशा बैंकर
जीवनसाथी रानी भगवान कौर
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

दयाल सिंह मजीठिया भारत के प्रथम कोटि के दूरद्रष्टाओं में से एक थे जो अपने समय से बहुत आगे थे। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक जैसा सफल बैंकिंग संस्थान स्थापित करने में निर्णायक भूमिका अदा की थी। दयाल सिंह कालेज और दयाल सिंह लाइबे्ररी की स्थापना उनकी मृत्यु के बाद उनके द्वारा विरासत में निर्धारित कोष में से की गई थी। द ट्रिब्यून की स्थापना 1881 में लाहौर में की गई थी और यह अविभाजित पंजाब के लोगों में सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक जागृति पैदा करने के उनके विराट स्वप्न का हिस्सा थी। ब्रिटिश शासन दौरान इस अखबार ने सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई थी और जागरूक जनमत विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें