दरबार वर्ष 2020 की भारतीय तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है और लाइका प्रोडक्शंस के तहत एलीराजा सुबास्करन द्वारा निर्मित किया गया है।[4] इसमें रजनीकांत, नयनतारा, निवेथा थॉमस और सुनील शेट्टी ने अभिनय किया हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा तैयार किया गया था, जिसका छायांकन और संपादन संतोष सिवान और ए श्रीकर प्रसाद ने किया था। फिल्म में मुंबई पुलिस के कमिश्नर आदित्य, ड्रग पेडलर अजय को पकड़ने के लिए निकलते हैं। हालाँकि, वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग लॉर्ड से जुड़े एक गहरे विवाद को उजागर करते है।[5]

दरबार
निर्देशक ए आर मुरुगादॉस
लेखक ए आर मुरुगादॉस
निर्माता अलीराजा सुभास्करन
अभिनेता
छायाकार संतोष सिवन
संपादक एक. श्रीकर प्रसाद
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर
निर्माण
कंपनी
लाइका प्रोडक्शंस
वितरक रिलायंस एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 9 जनवरी 2020 (2020-01-09) (भारत)
लम्बाई
150 मिनट[1]
देश भारत
भाषा तमिल
लागत 190 करोड़
कुल कारोबार 202—250 करोड़[2][3]

कथानक संपादित करें

मुंबई के पुलिस आयुक्त आदित्य अरुणाचलम को पुलिस मुठभेड़ों में मुंबई भर में कई गैंगस्टरों को मारते देखा गया है। उनका यह लापरवाह व्यवहार व्यापक निंदा का विषय बन गया है, जो भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करता है। आयोग के पैनलिस्टों में से एक आदित्य के एक पूर्व मित्र को पता चलता है कि उसकी क्रूरता उसकी बेटी वल्ली की हत्या हो जाने के कारण है।

कलाकार संपादित करें

निर्माण संपादित करें

मार्च 2015 में आस्कर फिल्म्स के वी. रविचंद्रन को रजनीकांत के ए.आर. मुरुगादॉस के साथ अगली फिल्म साइन करने की सूचना मिली और उन्होंने इस परियोजना को रोक दिया। इनका कहना था की जब तक उनकी फिल्म लिंगा (2014) के वित्तीय घाटे को लेकर वितरकों के साथ उनके मुद्दे को सुलझा नहीं लिया जाता, तब तक वो इस परियोजना के खिलाफ है।[6]

29 मार्च 2019, को मुरुगादॉस ने फिल्म की सफलता के लिए एक विशेष पूजा (प्रार्थना समारोह) करने के लिए पझानी मुरुगन मंदिर की यात्रा की और फिल्म के शीर्षक और रिलीज की तारीख की भी घोषणा की।

9 अप्रैल 2019 को लाइका प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म का शीर्षक दरबार बताया गया।[7]

फिल्मांकन संपादित करें

4 अप्रैल को रजनीकांत का एक फोटोशूट चेन्नई के लोकप्रिय स्टूडियो में आयोजित किया गया जिसमें प्रसिद्ध फोटोग्राफर वेंकेट राम थे और वेशभूषा निहारिका भसीन खान द्वारा डिजाइन की गई थी। फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी 10 अप्रैल 2019 को मुंबई में शुरू हुई।[8] इस समय फिल्म के सेट से रजनीकांत, निवेथा थॉमस और योगी बाबू की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। 3 मई 2019 को एक परिसर में कॉलेज के छात्रों के साथ मनमुटाव की खबरों के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, जहाँ फिल्म को फिल्माया जा रहा था, जिसे बाद में फिर से शुरू किया गया था। फिल्म का पहला शेड्यूल 15 मई को पूरा किया गया था।

संगीत संपादित करें

फिल्म का साउंडट्रैक और स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा तैयार किया गया था, जो पेट्टा (2019) के बाद रजनीकांत के साथ और कथ्थी (2014) के बाद निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस के साथ दूसरी बार काम कर रहे थें।[9]

समीक्षाएँ संपादित करें

फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं।[10]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Darbar (2019)". British Board of Film Classification. मूल से 3 January 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 January 2020.
  2. "BO".
  3. "Darbar box office: Film ends up as a colossal flop, distributors plan to approach Rajinikanth". Hindustan Times. 31 January 2020. अभिगमन तिथि 19 August 2020.
  4. "Rajinikanth: The superstar who is sprinting ahead in Tokyo". www.thehindubusinessline.com (अंग्रेज़ी में). 2021-07-27. अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  5. "Rajini's 'Darbar' releases to a full house". Deccan Herald (अंग्रेज़ी में). 2020-01-09. अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  6. "Rajinikanth-AR Murugdoss film to be backed by Lyca Productions?". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  7. "AR Murugadoss reveals how Darbar with Rajinikanth happened". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  8. "Exclusive! Suniel Shetty on his man bun for 'Darbar': I am one of the few heroes with hair left on my head!". The Times of India. 2019-12-16. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  9. "Rajinikanth's Darbar audio launch to take place in a Chennai stadium on December 7". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  10. "After 'Darbar' and 'Pattas', Kollywood is looking at festival films". The Hindu (अंग्रेज़ी में). 2020-01-22. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2023-06-08.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें