दीवाना (1967 फ़िल्म)

1967 की महेश कौल की फ़िल्म

दीवाना 1967 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन महेश कौल ने किया और इसमें राज कपूर, सायरा बानो और ललिता पवार केन्द्रीय भूमिकाओं में हैं। हसरत जयपुरी और शैलेन्द्र के गीतों के साथ संगीत शंकर-जयकिशन का है।

दीवाना

फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक महेश कौल
लेखक सी॰ एल॰ कविश
निर्माता मुखराम शर्मा
एन॰ सी॰ सिप्पी
अभिनेता राज कपूर,
सायरा बानो,
ललिता पवार
संगीतकार शंकर-जयकिशन
प्रदर्शन तिथि
1967
लम्बाई
171 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

प्यारेलाल (राज कपूर) एक साधारण और अनुभवहीन लड़का है, जो जन्म से ही अनाथ है। वो फातिमा (ललिता पवार) के घर में रहता है, वो उससे अपने बेटे की तरह ही बर्ताव करती है। एक बार वो यात्रा पर जाता है, और इसी यात्रा के दौरान उसकी मुलाक़ात कामिनी गुप्ता (सायरा बानो) से होती है, और वो उससे प्यार करने लगता है। सरमोयधर (कमल कपूर), जो उसे लाया रहता है, वो असल में प्यारेलाल का पिता होता है।

इन्हीं सब के बीच अचानक प्यारेलाल पर हत्या का आरोप लग जाता है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। किसी को भी विश्वास नहीं होता है कि प्यारेलाल जैसा इंसान किसी की हत्या कर सकता है, लेकिन अदालत में वो साफ साफ अपना गुनाह कबूल कर लेता है और सजा की मांग करता है। उसके ऐसा करने के पीछे क्या कारण है, वो किसी को पता नहीं होता है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी शंकर-जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."ऐ सनम जिसने तुझे"हसरत जयपुरीमुकेश4:29
2."दीवाना मुझको लोग कहें"हसरत जयपुरीमुकेश4:20
3."हम तो जाते अपने गाँव"शैलेन्द्रमुकेश4:16
4."पते की बात कहेगा"शैलेन्द्रमुकेश3:47
5."तारों से प्यारे दिल के" (पुरुष)हसरत जयपुरीमुकेश4:11
6."तुम्हारी भी जय जय" (पुरुष)शैलेन्द्रमुकेश4:28
7."तुमको सनम पुकार के"शैलेन्द्रशारदा4:25
8."तारों से प्यारे दिल के" (स्त्री)हसरत जयपुरीशारदा3:17
9."तुम्हारी भी जय जय" (स्त्री)शैलेन्द्रशारदा3:19

नामांकन और पुरस्कार संपादित करें

प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्ति पुरस्कार वितरण समारोह श्रेणी परिणाम
सायरा बानो फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार नामित
शंकर-जयकिशन फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार नामित
शारदा ("तुम्हारी भी जय जय") फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार नामित

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें