नमिता चंदेल

भारतीय कैनोइस्ट


नमिता चंदेल (जन्म 10 फरवरी 1993 सिवनी, मध्यप्रदेश में) जो एक भारतीय कैनोइस्ट हैं, जिन्होंने वर्ष 2016 में राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप में देश के लिए चार स्वर्ण पदक जीते [1] और इसके बाद वर्ष 2017 में एक। [2] नमिता ने 2022 एशियाई कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व भी किया था, जहां वह सी -4 200 मीटर वाली प्रितियोगिता में कांस्य विजेता टीम का हिस्सा थीं। [3]

Namita Chandel
व्यक्तिगत जानकारी
राष्ट्रीयता  भारत
जन्म 10 फ़रवरी 1993 (1993-02-10) (आयु 31)
सिवनी,मध्यप्रदेश, भारत
खेल
देश भारत
खेल Canoe

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

नमिता चंदेल मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित छपारा [1] की रहने वाली हैं, जिन्हें सालों तक पढाई के लिए स्कूल जाने के लिए नियमित रूप से एक नदी पार करनी पड़ती थी। [4] [5] नमिता ने अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी कर 2011 में मध्य प्रदेश जल क्रीड़ा अकादमी में दाखिला लिया, जिसका प्रवेश मानदंड सिर्फ यह था कि आवेदक तैराकी जानते हैं, और नमिता बचपन से तैराकी में माहिर थी [1]

करियर संपादित करें

नमिता ने जब क्रीडा अकादमी में प्रवेश लिया था तब उस समय वह कयाकिंग का प्रशिक्षण ले रही थी लेकिन कुछ ही समय में उन्होंने खुदको कैनोइंग में सौंप दिया । [1] उन्होंने 2014 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2015 में इंडोनेशिया में एशियाई कैनो स्प्रिंट और ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता।[6] [5]

उपलब्धियां संपादित करें

  • भारत का प्रतिनिधित्व किया, बाधा स्लैलम, एशियाई खेल, इंचियोन, 2014
  • रजत पदक, मिश्रित 200 मीटर, एशियाई कैनो स्प्रिंट और ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप, इंडोनेशिया, 2015
  • स्वर्ण पदक, सी-2 500 मीटर, राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप, भोपाल, 2018
  • भारत का प्रतिनिधित्व किया, C-1 इवेंट, ICF कैनो स्प्रिंट वर्ल्ड चैंपियनशिप, Szeged, 2019
  • 4 x स्वर्ण पदक, C-4 (1000m, 500m, 200m) और C-2 (500m) इवेंट्स, नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप, भोपाल, 2020 [7]
  • 3 x स्वर्ण पदक, C-4 (500m) और C-2 (500m, 200m), नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप, बिलासपुर, 2021 [8]
  • स्वर्ण पदक - सी -2 (5000 मीटर), 2 x रजत पदक - सी -2 (500 मीटर, 200 मीटर) और कांस्य पदक - सी -4 (200 मीटर), नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप, भोपाल, 2022 [9]
  • कांस्य पदक, सी -4 (200 मीटर), एशियाई कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप, रेयॉन्ग, 2022

संदर्भ संपादित करें

  1. Singh, Ramendra (14 January 2016). "From small town girl to India's best canoeist". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. अभिगमन तिथि 30 June 2022. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "TOI" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  2. Thampy, Litha (12 January 2017). "MP players clinch 6 gold medals on 4th day". Times of India. अभिगमन तिथि 30 June 2022.
  3. "Namita makes Seoni proud by winning bronze in Asian C'ship". The Hitavada. 29 March 2022. अभिगमन तिथि 30 June 2022.
  4. Nair, Abhijit (2020-11-08). "Crossed river to go to school, Namita Chandel now India's canoening star". thebridge.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-11-13.
  5. Nair, Abhijit (8 November 2020). "Crossed river to go to school, Namita Chandel now India's canoeing star". The Bridge. अभिगमन तिथि 3 July 2022. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "Bridge" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  6. Jan 14, Ramendra Singh / TNN /; 2016; Ist, 11:42. "From small town girl to India's best canoeist | Bhopal News - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-11-13.
  7. "30th National Kayaking and Canoeing Sprint Senior Men and Women Championship" (PDF). Indian Kayaking and Canoeing Association. 16 January 2020. मूल (PDF) से 3 July 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 July 2022.
  8. "31st National Kayaking and Canoeing Sprint Senior Men and Women Championship" (PDF). Indian Kayaking and Canoeing Association. 27 October 2021. मूल (PDF) से 3 July 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 July 2022.
  9. "32nd National Kayaking and Canoeing Sprint Senior Men and Women Championship" (PDF). Indian Kayaking and Canoeing Association. 13 March 2022. मूल (PDF) से 3 July 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 July 2022.