पंकज कपूर
पंकज कपूर का (जन्म 29 मई 1954) मैं हुआ था। पंकज कपूर एक भारतीय अभिनेता हैं,जिन्होंने हिंदी थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों में काम किया है। वह कई टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में दिखाई दिए हैं। वह कई पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं,जिनमें एक फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल हैं। उनकी अब तक की सबसे प्रशंसित फिल्म भूमिकाएं इंस्पेक्टर पी.के.राख (1989) में, एक डॉक्टर की मौत (1991) में डॉ दीपांकर रॉय और अब्बा जी,(शेक्सपियर के राजा डंकन पर आधारित) विशाल भारद्वाज के मैकबेथ के रूपांतरण में;मकबूल (2004).[1]
Pankaj Kapur | |
---|---|
![]() Pankaj Kapoor in 2012 | |
जन्म |
29 मई 1954 -05-29) |
शिक्षा प्राप्त की | National School of Drama |
व्यवसाय | Actor, Story writer, Screenwriter, Director |
कार्यकाल | 1982–present |
गृह स्थान | Ludhiana, Punjab, India |
जीवनसाथी |
Neelima Azeem (m.1979–1984) Supriya Pathak (m.1988–present) |
बच्चे | 3 |
संबंधी |
Dina Pathak (Mother-In-law) Ratna Pathak (Sister-in-law) Shahid Kapoor (Son) Sanah Kapur (Daughter) |
अभिनय सफरसंपादित करें
दूरदर्शन पर 80 के दशक में प्रसारित जासूसी धारावाहिक करमचंद में निभाई शीर्षक भूमिका शायद उनकी सबसे मशहूर भूमिकाओं में से हैं। उनकी अन्य सराहनीय फ़िल्मों में एक डॉक्टर की मौत (1991) तथा विशाल भारद्वाज निर्देशित "मक़बूल" (2003) शामिल हैं। आस्कर अवार्ड विजेता रिचर्ड अटेनबरो निर्देशित और 1982 में निर्मित फ़िल्म गाँधी में पंकज ने प्यारेलाल की संक्षिप्त भूमिका अदा की थी पर फ़िल्म के हिन्दी संस्करण में गाँधी का किरदार निभा रहे बेन किंग्सले की डबिंग करने का उन्हें अवसर मिला।[1]
व्यक्तिगत जीवनसंपादित करें
पंकज बॉलीवुड के प्रसिद्ध युवा अभिनेता शाहिद कपूर के पिता हैं जो अभिनेत्री व नृत्यांगना नीलिमा अज़ीम से उनके पहले विवाह की संतान हैं। पंकज ने दूसरा विवाह अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से किया।
प्रमुख फिल्मेंसंपादित करें
वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
2007 | हल्ला बोल | ||
2005 | दस | जमवाल | |
2003 | मकबूल | जहाँगीर ख़ान | |
2003 | मैं प्रेम की दीवानी हूँ | सत्यप्रकाश | |
1995 | राम जाने | पन्नू टेक्नीकलर | |
1991 | एक डॉक्टर की मौत | ||
1989 | राख | इंस्पेक्टर पी के | |
1989 | कमला की मौत | सुधाकर पटेल | |
1987 | ये वो मंज़िल तो नहीं | रोहित | |
1986 | चमेली की शादी | कल्लूमल कोयलेवाला | |
1986 | मुसाफ़िर | ||
1985 | अघात | छोटेलाल | |
1984 | कंधार | दिपू | |
1983 | जाने भी दो यारों | तर्नेजा |
- मोहन जोशी हाज़िर हो (1984)
- एक रुका हुआ फ़ैसला (1986)
- रोजा (1992)
- छतरी चोर (द ब्लु अंब्रेला) (2005)
- सेहर (2005)
- हल्ला बोल (2007)
- धर्म (2007)
टीवी कार्यक्रमों में अभिनयसंपादित करें
- करमचंद (1985-1988)
- नीम का पेड़ (1991)
- आफिस आफिस
नामांकन और पुरस्कारसंपादित करें
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारसंपादित करें
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ अ आ "Punjab is a land of great writers and actors, says Pankaj Kapur". hindustantimes.com/ (अंग्रेज़ी में). 2 December 2017. अभिगमन तिथि 30 December 2017.