पाउंड कुछ देशों की मुद्रा की इकाई है। इस शब्द की उत्पत्ति हुई ग्रेट ब्रिटेन में एक पाउंड (वजन) चाँदी से । [1]

शब्द पाउंड  (pound) लैटिन शब्द पोंडो (pondo) का अंग्रेज़ी अनुवः है, जिसका मतलब है "तराजू पर तोला गया" और रोमन साम्राज्य के खाते की इकाई थी।. ब्रिटिश पाउंड विकसित हुआ है रोमन लिब्रा से, इसलिए पाउंड (भार) की इकाई को अक्सर 'lb' लिखा जाता है।

मुद्रा का चिह्न £ है , हो L अक्षर को लिखने का एक तरीका था, और इसका मतलब होता था लिव्र या लीरा। ऐतिहासिक दृष्टि से, £1 के मूल्य के चाँदी के सिक्के  एक ट्रॉय पाउंड के वज़न के थे; अप्रैल 2011 में इतनी चाँदी £300 पाउंड स्टर्लिंग के बराबर थी।

आज, इस शब्द का उल्लेख कई मुद्राओं के लिए होता है (मुख्य रूप से ब्रिटिश और उससे संबंधित मुद्राएँ) और कई अप्रचलित मुद्राओं के लिए भी। उनमें से कुछ, जो भूतपूर्व इतालवी राज्यों में आधिकारिक थे, और जो उस्मानी साम्राज्य का हिस्सा थे, उन्हें अंगेज़ी में पाउंड कहा जाता है, लेकिन स्थानीय भाषाओं में उनका आधिकारिक नाम लीरा था।

पाउंड या उससे संबंधित मुद्राओं का वर्तमान उपयोग जिन देशों में होता है संपादित करें

देश मुद्रा आईएसओ 4217 कोड
  यूनाइटेड किंगडम पाउंड स्टर्लिंग GBP
  मिस्र मिस्री पाउंड EGP
  लेबनान लेबनानी पाउंड LBP
  दक्षिण सूडान दक्षिण सूडानी पाउंड SSP
  सूडान सूडानी पाउंड SDG
  सीरिया सीरियन पाउंड SYP

वर्तमान मुद्राएँ संपादित करें

 
देश जहाँ के मुद्रा को आधिकारिक तौर पर पाउंड कहा जाता है।

बराबर विनिमय दर संपादित करें

निम्नलिखित मुद्राएँ विनिमेय दर पर पाउंड स्टर्लिंग के बराबर हैं। इन्हें किरीटाधीन क्षेत्रों और कुछ ब्रिटिश विदेशी क्षेत्रों में जारी किया जाता है। 

बाज़ार पाउंड
  सन्त हेलेना संत हेलेना पाउंड
  असेन्शियन द्वीप
  त्रिस्तान दा कून्हा
साँचा:Country data फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह पाउंड
  जिब्राल्टर जिब्राल्टर पाउंड
  ग्वेर्नसे ग्वेर्नसे पाउंड
  आइल ऑफ़ मैन मैंक्स पाउंड
  जर्सी जर्सी पाउंड

References संपादित करें

  1. "Online Etymology Dictionary". मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2016.
  2. "Foreign and Commonwealth Office country profiles: British Antarctic Territory". मूल से 2 सितंबर 2003 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  3. "Foreign and Commonwealth Office country profiles: South Georgia and the South Sandwich Islands". मूल से 31 जुलाई 2003 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  4. [1] Foreign and Commonwealth Office country profiles: British Indian Ocean Territory Archived October 16, 2007, at the Wayback Machine.