मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह डी या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप D पितृवंश समूह है। इस पितृवंश समूह के सदस्य पुरुष ज़्यादातर तिब्बत, जापान और अंडमान द्वीपों में पाए जाते हैं। अनुमान है के जिस पुरुष से यह पितृवंश शुरू हुआ वह आज से ५०,००० या ६०,००० वर्ष पहले एशिया के महाद्वीप में कहीं रहता था, लेकिन इस से आगे उसके निवास स्थान का ठीक से अनुमान नहीं लग पाया है।[1][2] यह पितृवंश समूह बहुत प्राचीन माना जाता है और अंदाज़ा है इसकी उत्पत्ति मनुष्यों के अफ़्रीका छोड़ने के जल्द बाद ही हो गयी थी। एशिया के बाहर यह पितृवंश समूह किसी पुरुष में कहीं नहीं पाया गया है।[2] यह पुरुष स्वयं पितृवंश समूह डीई (DE) का वंशज था और पितृवंश समूह डी को पितृवंश समूह डीई की एक शाखा माना जाता है।

अन्य भाषाओँ में संपादित करें

अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

वंशावली वृक्ष संपादित करें

 
लगभग 60-50 हजार साल पहले अफ्रीका से बाहर विस्तार के साथ हापलोग्रुप डी के प्रागैतिहासिक प्रवास के अनुसार नक्शा.[3]

ISOGG (version: 14.151)[4].

  • DE (YAP)
    • D (CTS3946)
      • D1 (M174/Page30, IMS-JST021355)
        • D1a (CTS11577) 
          • D1a1 (F6251/Z27276)
            • D1a1a (M15) Tibet[5]
            • D1a1b (P99) Tibet, Mongol, Central Asia[5]
          • D1a2 (M64.1/Page44.1, M55) Japan[5]
          • D1a3 (Y34637) Andaman Islands[6]
        • D1b (L1378)  Philippine[7]
      • D2 (A5580.2)  Nigeria[8], Saudi Arabia। Syria[9]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  2. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  3. Marc Haber, Abigail L. Jones, Bruce A. Connell et al. (2019) A Rare Deep-Rooting D0 African Y-chromosomal Haplogroup and its Implications for the Expansion of Modern Humans Out of Africa. Genetics: Early Online, published on June 13, 2019 as 10.1534/genetics.119.302368
  4. "Y-DNA Haplogroup D and its Subclades - 2019". मूल से 11 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 सितंबर 2019.
  5. Hammer MF, Karafet TM, Park H et al. (2006). "Dual origins of the Japanese: common ground for hunter-gatherer and farmer Y chromosomes". J. Hum. Genet. 51 (1): 47–58. doi:10.1007/s10038-005-0322-0. PubMed.
  6. "D YTree". www.yfull.com. मूल से 31 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-09-03.
  7. "Y-DNA Haplogroup D and its Subclades - 2014". मूल से 28 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 सितंबर 2017.
  8. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Africa नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  9. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; WestAsia नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।