पिनुर्सला पिल्लुन भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के पिनुर्सला खण्ड(ब्लौक) का एक कस्बा है। यह जिला मुख्यालय शिलांग से ३४ किमी दक्षिण में स्थित है और ब्लाक मुख्यालय है। पिनुर्सला का पिनकोड ७९३ ११० है और प्रधान डाकघर पिनुर्सला है।[1] यहां की पहाड़ी भूमी की सागर सतह से ऊंचाई १२५० से १५०० मीटर के बीच रहती है।[2]

पिनुर्सला
कस्बा
पिनुर्सला is located in मेघालय
पिनुर्सला
पिनुर्सला
मेघालय के मानचित्र में स्थिति
पिनुर्सला is located in भारत
पिनुर्सला
पिनुर्सला
पिनुर्सला (भारत)
निर्देशांक: 25°18′41″N 91°51′57″E / 25.3113796°N 91.8657219°E / 25.3113796; 91.8657219निर्देशांक: 25°18′41″N 91°51′57″E / 25.3113796°N 91.8657219°E / 25.3113796; 91.8657219
देश भारत
राज्यमेघालय
जिलापूर्वी खासी हिल्स
नाम स्रोतदेवता
ऊँचाई1250-1500 मीटर मी (साँचा:HidFormatting error: invalid input when rounding फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल57,870
भाषा
 • आधिकारिकखासी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिन793 014
दूरभाष कोड0364
वाहन पंजीकरणML-05
जलवायुउपोष्णकटिबंधीय

जनसांख्यिकी संपादित करें

2011 के अनुसार  पिनुर्सला ब्लाक की कुल जनसंख्या ५७,८७० है जिसमें से २८,५०६ पुरुष एवं २९,३६४ स्त्रियां हैं। यहां का औस्त लिंगानुपात १०३० है जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। पिनुर्सला की औसत साक्षरता दर ७८.७% है। यहां के ११,५३५ लोगों की आयु ६ वर्ष से कम है जो कुल जनसंख्या का २०% है। [3] 2011 के अनुसार पिनुर्सला ब्लाक के त्वरित आंकड़े इस प्रकार से हैं:

कुल पुरुष महिला
बालक (०-६ वर्ष) 11,535 5,735 5,800
साक्षरता 78.71% 62.79% 63.25%
अनु० जाति 11 11 0
अनु० जनजाति 57,097 28,001 29,096
साक्षर 21,398 10,607 10,791

धर्म संपादित करें

यहां की जनसंख्या के धर्म के आधार पर आंकड़े इस प्रकार से हैं[3]:

धर्म कुल पुरुष महिलाएं
हिन्दू 600 (1.04%) 407 193
मुस्लिम 128 (0.22%) 83 45
ईसाई 28,013 (48.41%) 13,262 14,751
सिख 6 (0.01%) 5 1
बौद्ध 17 (0.03%) 9 8
जैन 1 (0%) 1 0
अन्य धर्म 29,053 (50.2%) 14,709 14,344
कोई धर्म नहीं 52 (0.09%) 30 22

व्यावसायिक आंकड़े संपादित करें

पिनुर्सला ब्लाक में कुल जनसंख्या में से २३,८०१ लोग कार्यकलापों में संलग्न हैं। ८२.४% लोगों के लिये यह मुख्य जीविका है (६ म,आह से अधिक अवधि से कार्यरत हैं), जबकि १७.६% लोगों के लिये यह द्वितीयक कार्य हैं(६ माह से कम कार्यरत)। २३,८०१ लोगों में से ३,०६३ कृषक हैं, जबकि ७,२३३ लोग कृषि मजदूर हैं।[3]

कुल पुरुष महिलाएं
मुख्य कामगार 19,601 12,074 7,527
कृषक 3,063 1,830 1,233
कृषि मजदूर 7,233 4,439 2,794
गृह उद्योग 168 60 108
अन्य मजदूर 9,137 5,745 3,392
आंशिक मजदूर 4,200 1,994 2,206
अकार्यकर्ता 34,069 14,438 19,631

निकटवर्ती संपादित करें

इसकी निकटवर्ती शहर हैं: शिलांग, करीमगंज, नोंगस्टोइन, आदि। यह स्थान पूर्वी खासी हिल्स एवं जयन्तिया हिल्स जिलों की सीमा है। जयन्तिया हिल्स जिले का अल्मारेम कस्बा यहां से पूर्व में स्थित है।

लोग संपादित करें

यहां खासी एवं गारो जनजातियों के लोगों का बाहुल्य है। इनकी भाषा अंग्रेज़ी, खासी एवं गारो हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "पिनुर्सला पिल्लुन". वन फ़ाइव नाइन डाट काम (अंग्रेज़ी में). मूल से 2 अगस्त 2018 को पुरालेखित.
  2. "पिनुर्सला". एलीवेशन मैप्स डाट काम. मूल से 3 अगस्त 2018 को पुरालेखित.
  3. "Pynursla Block Population, Religion, Caste East Khasi Hills district, Meghalaya - Census India". www.censusindia.co.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-03.