पी॰ चिदंबरम

भारतीय राजनीतिज्ञ

पलनिअप्पन चिदंबरम (तमिल: பழனியப்பன் சிதம்பரம்; जन्म - 16 सितंबर 1945) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबद्ध एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारत गणराज्य के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री है। इसके अलावा चिदंबरम एक स्थापित कंपनी मामलों के वकील है जिन्होंने अब दिवालिया हो चुकी एनरॉन सहित कई प्रसिद्ध संस्थाओं के लिए पैरवी की है। पी॰ चिदंबरम केंद्र में पिछली दो कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकारों के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। पहले भी वह मई 2004 से नवंबर 2008 तक भारत के वित्त मंत्री रह चुके हैं। नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के पश्चात् विवादों में घिरे शिवराज पाटिल के इस्तीफे की वज़ह से चिदंबरम को भारत के गृह मंत्री बनाया गया था। गृह मंत्री के रूप में साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद इन्हें मनमोहन सिंह सरकार में पुनः वित्त मंत्री नियुक्त किया गया।[1][2]

पलनिअप्पन चिदंबरम
பழனியப்பன் சிதம்பரம்
पी॰ चिदंबरम


कार्यकाल
21 जुलाई 2012 – 26 मई 2014
प्रधान  मंत्री मनमोहन सिंह
पूर्व अधिकारी मनमोहन सिंह
उत्तराधिकारी अरूण जेटली
कार्यकाल
22 मई 2004 – 30 नवम्बर 2008
प्रधान  मंत्री मनमोहन सिंह
पूर्व अधिकारी जसवंत सिंह
उत्तराधिकारी मनमोहन सिंह
कार्यकाल
1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997
प्रधान  मंत्री ऍच॰ डी॰ देवगौड़ा
पूर्व अधिकारी जसवंत सिंह
उत्तराधिकारी इन्द्र कुमार गुजराल

कार्यकाल
30 नवम्बर 2008 – 31 जुलाई 2012
प्रधान  मंत्री मनमोहन सिंह
पूर्व अधिकारी शिवराज पाटिल
उत्तराधिकारी सुशील कुमार शिंदे

कार्यकाल
26 दिसम्बर 1985 – 2 दिसम्बर 1989
प्रधान  मंत्री राजीव गांधी
पूर्व अधिकारी कामाख्या प्रसाद सिंह देव
उत्तराधिकारी मार्गरेट अल्वा

जन्म 16 सितम्बर 1945 (1945-09-16) (आयु 77)
शिवगंगा जिला, भारत
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
अन्य राजनैतिक
सहबद्धताएं
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन
(2004 – वर्तमान)
जीवन संगी नलिनी चिदंबरम
संतान कार्ति
विद्या अर्जन मद्रास विश्वविद्यालय
हार्वर्ड विश्वविद्यालय
वेबसाइट निजी जालस्थल

राजनैतिक जीवनसंपादित करें

चिदंबरम अब तक लोकसभा में 7 बजट प्रस्तुत कर चुके हैं, जिसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में वित्त मंत्री के नाते उन्होंने 5 बजट प्रस्तुत किए हैं।

सन्दर्भसंपादित करें

  1. "गृह मंत्री चिदंबरम का चुनौतियों से लड़ने का संकल्प". आज तक. नई दिल्ली. पीटीआई. १ दिसम्बर २००८. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ दिसम्बर २०१२.
  2. "चिदंबरम फिर वित्त मंत्री, शिंदे को मिला गृह". बीबीसी हिन्दी. ३१ जुलाई २०१२. मूल से 3 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ दिसम्बर २०१२.