पुदुचेरी (नगर)
पुदुचेरी (Puducherry), जो पोंडीचेरी (Pondicherry) भी कहलाता है, भारत के पुदुचेरी केन्द्र-शासित प्रदेश की राजधानी है। पहले पुदुचेरी भारत में फ़्रान्सीसी भारत कहलाने वाले फ्रांसीसी उपनिवेश का मुख्य शहर था और पोंडीचेरी कहलाता था। सितम्बर २००६ में पोंडीचेरी का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर पुदुचेरी कर दिया गया जिसका स्थानीय तमिल भाषा में अर्थ "नया गाँव" होता है। यह बंगाल की खाड़ी पर बसा हुआ है।[1]
पुदुचेरी Puducherry புதுச்சேரி | |
---|---|
निर्देशांक: 11°55′01″N 79°49′01″E / 11.917°N 79.817°Eनिर्देशांक: 11°55′01″N 79°49′01″E / 11.917°N 79.817°E | |
ज़िला | पुदुचेरी ज़िला |
प्रान्त | पुदुचेरी |
देश | ![]() |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,44,377 |
भाषा | |
• प्रचलित भाषाएँ | फ़्रान्सीसी, तमिल, अंग्रेज़ी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
विवरणसंपादित करें
भारत का यह क्षेत्र लगभग ३०० वर्षों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा है और आज भी यहां फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति देखने को मिल जाती है। पुराने समय में यह फ्रांस के साथ होने वाले व्यापार का मुख्य केंद्र था। आज अनेक पर्यटक इसके सुंदर समुद्र तटों और तत्कालीन सभ्यता की झलक पाने के लिए यहां आते हैं। केवल पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। इस कारण प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।
सन्दर्भ. पुदुचेरी की वर्तमान उपराज्यपाल किरण बेदी है ।संपादित करें
यह भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने देश को अच्छे- अच्छे फैसले लिए हैं।
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394