प्रवेशद्वार:तमिल नाडु/चयनित पर्यटन स्थल

मदुरई
मदुरई
मदुरई तमिल नाडु राज्य में वैगई नदी के किनारे स्थित नगर है। लगभग २५०० वर्ष पुराना यह स्थान राज्य का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और व्यावसायिक केंद्र है। मदुरै कभी तमिल शिक्षा का मुख्य केंद्र था और आज भी यहां शुद्ध तमिल बोली जाती है। यह नगर जिले का व्यापारिक, औद्योगिक तथा धार्मिक केंद्र है। उद्योगों में सूत कातने, रँगने, मलमल बुनने, लकड़ी पर खुदाई का काम तथा पीतल का काम होता है। आज भी अपनी समृद्ध परंपरा व संस्कृति को संरक्षित किए हुए इस शहर के प्राचीन यूनान एवं रोम की सभ्यताओं से ५५० ई.पू. से व्यापारिक संपर्क थे। यहां के मुख्य आकर्षण मीनाक्षी मंदिर के ऊंचे गोपुरम और दुर्लभ मूर्तिशिल्प श्रद्धालुओं व सैलानियों को आकर्षित करते हैं। इसे मंदिरों का शहर भी कहते हैं। मदुरई शहर मंदिर को घेरे हुए बसा हुआ है। पूरा शहर एक कमल के रूप में रचा हुआ है।  विस्तार में...