फ्रेयर हॉल (उर्दू: فریئر ہال), कराची पाकिस्तान में स्थित एक इमारत है, और पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में ब्रिटिश औपनिवेशिक युग के शुरुआती दिनों से अस्तित्व में है। इमारत का निर्माण 1863 में शुरु होकर 1865 में पूर्ण हुआ। फ्रेयर हॉल को मूल रूप से कराची के टाउन हॉल के रूप में बनाया गया था, हालाँकि अब यह एक प्रदर्शनी स्थल और पुस्तकालय के रूप में कार्य करता है। इसे कराची की सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में से एक माना जाता है।

फ्रेयर हॉल
فریئر ہال

फ्रेयर हॉल कराची की सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में से एक है
सामान्य विवरण
प्रकार मूल रूप से एक टाउन हॉल और पुस्तकालय के रूप में निर्मित, वर्तमान में एक प्रदर्शनी हॉल, समारोह स्थल और पुस्तकालय के रूप में उपयोग किया जाता है।
स्थान सदर
कराची
पाकिस्तान
निर्माणकार्य शुरू अगस्त 1863
निर्माण सम्पन्न 10 अक्टूबर 1865
योजना एवं निर्माण
वास्तुकार हेनरी सेंट क्लेयर विल्किंस

स्थान संपादित करें

फ्रेयर हॉल कराची के ब्रिटिश कालीन सदर टाउन में स्थित है। इसके पड़ोस में प्रतिष्ठित सिविल लाइंस इलाका है जहाँ बहुत से वाणिज्य दूतावास भी स्थित है।[1] यह हॉल हारून रोड (पहले विक्टोरिया रोड) और फातिमा जिन्ना रोड (पहले बोनस रोड) के मध्य स्थित है। इसके साथ ही ब्रिटिश कालीन सिन्ध क्लब भी स्थित है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Frere Hall Bagh-e-Jinnah Karachi". whitengreen.com. मूल से 17 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-04 25. |access-date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)