बांदा जिला, उत्तर प्रदेश
बांदा ज़िला (Banda district) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बांदा है। यह ज़िला चित्रकूट मंडल के अन्तर्गत आता है। यह राज्य के मध्य-दक्षिण भाग में है और इसकी दक्षिणी सीमाएँ मध्य प्रदेश से सटी हुई हैं।[1][2]
बांदा ज़िला
Banda district | |
---|---|
उत्तर प्रदेश का ज़िला | |
![]() | |
![]() उत्तर प्रदेश में स्थिति | |
देश | ![]() |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
मुख्यालय | बांदा |
तहसील | बांदा, नरैनी, बबेरू, अतर्रा |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 4413 किमी2 (1,704 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 17,99,410 |
• घनत्व | 410 किमी2 (1,100 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, बुंदेली |
जनसांख्यिकी | |
• साक्षरता | 68.11% |
• लिंगानुपात | 863 |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
मुख्य राजमार्ग | NH-35, NH-335, राज्य राजमार्ग 13, राज्य राजमार्ग 92 |
वेबसाइट | banda |
इतिहास
संपादित करेंब्रिटिश राज में बांदा संयुक्त प्रान्त के इलाहबाद मंडल में एक ज़िला था। १९९८ में करवी और मऊ तहसीलों को ज़िले अलग करके नया चित्रकूट ज़िला बनाया गया।
भूगोल
संपादित करेंयह ज़िला 24°32′N 80°04′E / 24.53°N 80.07°E से 25°33′N 81°20′E / 25.55°N 81.34°E निर्देशांकों के मध्य स्थित हैं। ज़िलें में बाघिन, केन तथा यमुना मुख्य नदियाँ हैं। पठारी भूमि होने के कारण भूमि काफी उबड़ खाबड़ है। ज़िले के उत्तर में फतेहपुर जिला, पूर्व में चित्रकूट जिला, पश्चिम में हमीरपुर व महोबा जिला तथा दक्षिण में मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर तथा सतना ज़िला स्थित है।
अर्थव्यवस्था
संपादित करेंयह की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है। मुख्य फसलें चावल, गेहूँ तथा सब्जियाँ हैं।
२००६ में पंचायती राज मंत्रालय ने २५० सर्वाधिक पिछड़े ज़िलों की सूची में रखा।[3]
तहसील
संपादित करेंज़िले में चार तहसीलें हैं: बांदा, नरैनी, बबेरू, अतर्रा, जिसमे आठ प्रखण्ड बन्दोखर खुर्द, पैलानी, जसपुरा, तिन्दवारी, महुआ, बबेरू, बिसंदा तथा कमासिन।[4]
जनसांख्यिकी
संपादित करें२०११ जनगणना के अनुसार बांदा ज़िले की जनसंख्या 17,99,410 है, जिसमे 9,65,876 पुरुष तथा 8,33,534 महिलाएँ हैं।[5] यह जनसंख्या लगभग गाम्बिया के बराबर है।[6] इस प्रकार से जनसंख्या के अनुसार इस ज़िले भारत के ६४० ज़िलों में स्थान २६५वाँ स्थान है।[5] यहाँ का जनसंख्या घनत्व 408 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (1,060/वर्ग मील) है।[5] इस ज़िले में २००१-११ के दौरान दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 17.05% रही।[5] ज़िले की लिंगानुपात दर ८६३ है तथा ६६.६७% साक्षरता दर है। ज़िले की १५.३२% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों तथा ८४.६८% जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है।[5]
धर्म
संपादित करेंयहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म हिन्दू है, जो कि कुल जनसंख्या का ९१% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म मुस्लिम ८.७६%, ईसाई ०.०८%, जैन ०.०५%, सिक्ख ०.०१% तथा बौद्ध ०.०१% हैं। ०.०८% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[5]
भाषा
संपादित करेंज़िले की प्रमुख भाषा बुंदेली है, जो कि ७२ से ९१% हिन्दी भाषा के समान है।[7]
इन्हें भी देखें
संपादित करेंबाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
- ↑ "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
- ↑ Ministry of Panchayati Raj (8 September 2009). "A Note on the Backward Regions Grant Fund Programme" (PDF). National Institute of Rural Development. Archived from the original (PDF) on 5 April 2012. Retrieved 27 September 2011.
- ↑ "Tehsils in Banda District, Uttar Pradesh". census2011.co.in. Archived from the original on 24 फ़रवरी 2019. Retrieved २३ फरवरी २०१९.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ अ आ इ ई उ ऊ Census2011 (2011). "Banda District : Census 2011-2019 data". Census2011.co.in. Archived from the original on 24 फ़रवरी 2019. Retrieved 23 फरवरी 2019.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help)CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ US Directorate of Intelligence. "Country Comparison:Population". Archived from the original on 27 सितंबर 2011. Retrieved 1 October 2011.
Gambia, The 1,797,860 July 2011 est.
- ↑ "Bagheli: A language of India". Ethnologue: Languages of the World (16th)। (2009)। संपादक: M. Paul Lewis। Dallas, Texas: SIL International। अभिगमन तिथि: 2011-09-28