बी॰ एस॰ येदयुरप्पा
डॉ॰ बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा, (कन्नड़: ಬೊಕನಕೆರೆ ಸಿದ್ಧಲಿಂಗಪ್ಪ ಯಡಿಯೂರಪ್ಪ), (जन्म: 27 फ़रवरी 1943[2]) एक भारतीय राजनेता और भारत के राज्य कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री है, जिन्होंने 30 मई 2008 शपथ ग्रहण किया। येदियुरप्पा कर्नाटक राज्य की विधानसभा में शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। उन्होने साल भारतीय आम चुनाव, 2014 में शिमोगा से विशाल अंतर से जीता। भाजपा संगठन में उन्हे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया लेकिन राज्य की राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हे राज्य का अध्यक्ष बना दिया गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2008 में जीत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे। वे साल 2007 में जद(एस) के साथ गठबंधन टूटने से पहले भी थोड़े समय के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। वे किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं।[3] मुख्यमंत्री रहते हुए उन पर जमीन आवंटन में गड़बड़ी के आरोप लगे लेकिन हाल ही में उनको क्लीनचीट मिल गई है।
बी॰ एस॰ येद्युरप्पा | |
---|---|
![]() | |
पद बहाल 26 जुलाई 2019 – 28 जुलाई 2021 | |
राज्यपाल | थावरचंद गहलोत |
पूर्वा धिकारी | एच॰ डी॰ कुमारस्वामी |
उत्तरा धिकारी | बसवराज बोम्मई |
पद बहाल 27 मई 2018 – 29 मई 2018 | |
राज्यपाल | वजुभाई वाला |
पूर्वा धिकारी | सिद्दारमैया |
उत्तरा धिकारी | एच॰ डी॰ कुमारस्वामी |
पद बहाल 30 मई 2008 – 31 जुलाई 2011 | |
राज्यपाल | |
पूर्वा धिकारी | राष्ट्रपति शासन |
उत्तरा धिकारी | डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा |
पद बहाल 12 नवम्बर 2007 – 19 नवम्बर 2007 | |
राज्यपाल | रामेश्वर ठाकुर |
पूर्वा धिकारी | एच॰ डी॰ कुमारस्वामी |
उत्तरा धिकारी | राष्ट्रपति शासन |
पद बहाल 16 मई 2014 – 16 जुलाई 2019 | |
पूर्वा धिकारी | बी॰ वाई॰ राघवेन्द्र |
पद बहाल 3 फरवरी 2006 – 9 अक्टूबर 2007 | |
पूर्वा धिकारी | एम॰ पी॰ प्रकाश |
उत्तरा धिकारी | आर॰ अशोक के॰ एस॰ ईश्वरप्पा |
जन्म | 27 फ़रवरी 1943[1] बूकानाकेरे, मैसूर साम्राज्य, ब्रिटिश भारत (अब कर्नाटक, भारत में) |
राजनीतिक दल | ![]() (2012 से पूर्व; 2014–वर्तमान) |
जीवन संगी | मैत्रादेवी (बीमार) |
बच्चे | बी॰ वाई॰ राघवेन्द्र |
जालस्थल | yeddyurappa |
26 जुलाई 2019 को श्री येद्दयुरप्पा ने पुनः शपथ ग्रहण किया।
येदियुरप्पा ने यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (POCSO) अधिनियम, 2012 के प्रावधानों के तहत अपने खिलाफ आरोप पत्र को रद्द करने की मांग की है, जिसमें अब आठ महीने लग गए हैं, पीड़ित के बड़े भाई ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की अपील की है।[4]
निजी जीवन
संपादित करेंयेदियुरप्पा का जन्म 27 फ़रवरी 1943 को भारत के कर्नाटक राज्य के मांड्या ज़िले के बूकनाकेरे गाँव में हुआ था।[5][6]। उनके पिता का नाम सिद्धलिंगप्पा और माता का नाम पुट्टतायम्मा था। येदियुरप्पा हिंदू धर्म के लिंगायत समुदाय के हैं। कर्नाटक के तुमकुर जिले में येदियुर स्थान पर संत सिद्धलिंगेश्वर द्वारा बनाए गए शैव मंदिर के नाम पर उनका नाम रखा गया था।[7] जब येदियुरप्पा चार साल के थे तब ही इनकी माता की मौत हो गई।[3] उन्होंने कला से स्नातक किया है। 1965 में वे समाज कल्याण विभाग के प्रथम श्रेणी के किरानी चुए गए। लेकिन वे शिकारीपुर चले गए जहां उन्होंने वीरभद्र शास्त्री के चावल कारखानें में किराने की नौकरी कर ली। 1967 में उन्होंने वीरभद्र शास्त्री की पुत्री मैत्रादेवी से शादी कर ली। बाद के दिनों में उन्होंने शिमोगा में हार्डवेयर की दुकान खोली। येदियुरप्पा के दो पुत्र, बी वाई राघवेंद्र और विजयेंद्र एवं दो पुत्री हैं, जिनके नाम, अरूणादेवी, पद्मावती और उमादेवी हैं।[8] 2004 में एक दुर्घटना में उनकी पत्नी चल बसी.[9][10]
वर्तमान राजनैतिक भूमिका
संपादित करें२०१६ में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीद्वार घोषित करके कर्नाटक विधानसभा चुनाव, 2018 लड़ा मगर पार्टी १०४ सीटें जीतकर ८ सीटें बहुमत से कम रह गयी। राज्यपाल वजुभाई वाला ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने के लिये आमंत्रित किया तथा उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।[11]
१९ मई २०१८ को मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने विश्वास मत का सामना किये बिना ही इस्तीफा देने की घोषणा कर दी और इस तरह कर्नाटक में दो दिन पुरानी येदयुरप्पा सरकार गिर गई।[12][13]
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 17 मई 2018. Retrieved 19 मई 2018.
- ↑ "Dr.B. S. Yediyurappa". Online webpage of the Legislative Bodies of India. Government of India. Archived from the original on 30 मई 2008. Retrieved 2007-11-12.
- ↑ अ आ "Yeddyurappa's journey from farming to chief ministership". Online Edition of द हिन्दू dated 2007-11-12. Archived from the original on 14 नवंबर 2007. Retrieved 2007-11-12.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ H.S, Shreyas (2025-01-08). "POCSO case against BSY: Girl's brother releases video seeking speedy justice". The Hindu (in Indian English). ISSN 0971-751X. Retrieved 2025-01-09.
- ↑ "Yeddyurappa to become BJP's first CM in South". Archived from the original on 27 नवंबर 2007. Retrieved 2007-11-12.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "B. S. Yediyurappa". Online webpage of the Karnataka Legislature. Archived from the original on 6 जून 2008. Retrieved 2007-11-12.
- ↑ Pradeep Kaushal. "Many yatras later, finally there". Online Edition of द इंडियन एक्सप्रेस, dated 2007-11-11. Archived from the original on 14 नवंबर 2007. Retrieved 2007-11-12.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Bookanakere ecstatic for its victorious son, Page 6, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, Bangalore Edition, dated 2007-11-12
- ↑ "Yediyurappa bereaved". Online Edition of द हिन्दू, dated 2004-10-17. Archived from the original on 11 नवंबर 2007. Retrieved 2007-11-12.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Parade done, over to Raj Bhavan, Path cleared for BJP reins". Online Edition of The Telegraph, dated 2007-10-30. Archived from the original on 1 नवंबर 2007. Retrieved 2007-11-12.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "ईश्वर और किसानों के नाम पर येदियुरप्पा ने ली कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री पद की शपथ". अमर उजाला. 17 मई 2018. Retrieved 19 मई 2018.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "येदियुरप्पा ने विश्वास मत का सामना किये बगैर इस्तीफा दिया". Naya India Team. 19 May 2018. Archived from the original on 20 मई 2018. Retrieved 19 मई 2018.
- ↑ "कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट के पहले ही येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, कुमारस्वामी बुधवार को लेंगे शपथ". दैनिक भास्कर. 19 मई 2018. Archived from the original on 20 मई 2018. Retrieved 20 मई 2018.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंपूर्वाधिकारी एम॰ पी॰ प्रकाश |
कर्नाटक के उप-मुख्यमन्त्री ०९ अक्टूबर २००६ – जनवरी २००७ |
उत्तराधिकारी राष्ट्रपति शासन (०९ अक्टूबर २००७ - ११ नवम्बर २००७) |
पूर्वाधिकारी एच॰ डी॰ कुमारस्वामी |
कर्नाटक के मुख्यमन्त्री १२ नवम्बर २००७ – १९ नवम्बर २००७ |
उत्तराधिकारी राष्ट्रपति शासन (१९ नवम्बर २००७ - ३० मई २००८) |
पूर्वाधिकारी राष्ट्रपति शासन (१९ नवम्बर २००७ - ३० मई २००८) |
कर्नाटक के मुख्यमन्त्री ३० मई २००८ – ३१ जुलाई २०११ |
उत्तराधिकारी डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा |
पूर्वाधिकारी सिद्दारमैया |
कर्नाटक के मुख्यमन्त्री १७ मई २०१८ – १९ मई २०१८ |
उत्तराधिकारी एच॰ डी॰ कुमारस्वामी |