भारतीय प्राणि सर्वेक्षण

भारतीय सरकारी संगठन

भारतीय प्राणि सर्वेक्षण (जूलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया / जेडएसआई) पर्यावरण और वन मंत्रालय का एक अधीनस्थ संगठन है। इसकी स्थापना १९१६ में की गयी थी ताकि पशुवर्ग संबंधी असाधारण विविधता के धनी भारतीय उपमहाद्वीप के प्राणियों के बारे में हमारा ज्ञानभण्डार बढ़ सके। इसका मुख्यालय कोलकाता में है और इसके 16 क्षेत्रीय स्टेशन देश के विभिन्न भौगोलिक स्थानों में स्थित है। सबसे पहले १८७५ में कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में प्राणि प्रभाग स्थापित किया गया।

चित्र:Zoological Survey of India (emblem).jpg

गतिविधियाँ संपादित करें

भारतीय प्राणि सर्वेक्षण द्वारा निम्नलिखित गतिविधियां की जा रही हैं-

  • (क) राज्यों के जीवों का अध्ययन
  • (ख) संरक्षण क्षेत्रों के जीव
  • (ग) महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी प्रणालियों के जीव
  • (घ) संकटापन्न प्रजातियों की स्थिति का सर्वेक्षण
  • (ङ) भारत के जीव और
  • (च) पारिस्थितिकी अध्ययन और पर्यावरण प्रभाव आकलन

जेडएसआई यह भी ​​प्रदान करता है:

  • (क) पहचान और सलाहकार सेवाएं,
  • (ख) पशुओं का वर्गीकरण और पशुवर्गवेत्ता से संबंधित सर्वेक्षण के क्षेत्र में प्रशिक्षण और विस्तार सेवा
  • (ग) पुस्तकालय सुविधाएं और
  • (घ) पत्रिकाओं और पुस्तकों में अनुसंधान कार्य का प्रस्तुतिकरण और प्रकाशन।

प्रभाग संपादित करें

भारतीय प्राणि सर्वेक्षण के १६ क्षेत्रीय एवं फिल्ड स्टेशन हैं।

क्षेत्रीय स्टेशन
फिल्ड स्टेशन

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें