भारतीय विचार केन्द्रम्

(भारतीय विचार केन्द्र से अनुप्रेषित)

भारतीय विचार केन्द्रम् भारत का एक सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान है। इसका मुख्यालय तिरुवनन्तपुरम में है। इसकी स्थापना १९८२ में श्री पी परमेश्वरन् द्वारा की गयी थी। यह त्रावणकोर-कोच्चि की साहित्यिक, वैज्ञानिक तथा परमार्थ सोसायटीज अधिनियम १९९१ के आधीन पंजीकृत है। इस संस्था का उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिये अनुसंधान करना है।

भारतीय विचार केन्द्रम्

लेखक, विचारक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बहुत पुराने प्रचारक श्री पी परमेश्वरन् इसके संस्थापक-निदेशक हैं। अजमेर (राजस्थान) के प्रसिद्ध महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने भारतीय विचार केन्द्रम् को अनुसंधान हेतु मान्यता भी प्रदान की है।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें