भारतीय २० रुपये का सिक्का

भारतीय २० रुपये का सिक्का (₹20) भारतीय रुपया का एक मूल्यवर्ग है। यह भारतीय रुपयों के सभी सिक्कों में सबसे अधिक मूल्यवर्ग का सिक्का है। वर्तमान ₹20 का सिक्का 2020 से बाज़ार में प्रचलन के लिए जारी किया गया है, जबकि इस सिक्के का निमार्ण और ढलाई का कार्य 2019 से ही प्रारम्भ हो गया था। इस सिक्के का विमोचन मार्च 2020 में होने वाला था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन के वजह से इसके विमोचन की तारीख़ स्थानांतरित करके मई 2020 कर दी गई, जिसके फलस्वरूप मई 2020 में भारतीय रुपये के सिक्कों की नई श्रृंखला के साथ इसे जारी किया गया था। इसका उपयोग 20 रुपये के नोट के समकक्ष किया जाता है। इन सिक्कों को सर्वप्रथम भारतीय रिज़र्व बैंक के मुम्बई में स्थित टकसाल में बनाया गया था, जिसके बाद मुंबई टकसाल द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक को 20 रुपये के सिक्कों की कुल 10 लाख खेप सौंपी गयी। वर्तमान में मुम्बई के अलावा यह कोलकाता, नोएडा और हैदराबाद में स्थित टकसालों में भी बनाया जा रहा है।[1][2]

भारतीय २० रुपये का सिक्का
भारत
मूल्य20
द्रव्यमान8.54 ग्राम - g
व्यास27 मिलीमीटर - mm
घनत्व2 मिलीमीटर - mm
धार12-फलक
संघटनबाहरी रिंगनिकल
मध्यनिकल-पीतल
सिक्के ढालना2019 (2019) – अब तक
Obverse
रेखा-चित्रदेवनागरी में बाईं ओर "भारत" लिखा हुआ, रोमन लिपि में दायीं ओर "india" लिखा हुआ, मध्य में अशोक स्तम्भ जिसके नीचे देवनागरी में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है।
रचनाकर्ताभारतीय रिज़र्व बैंक
रेखा-चित्र तिथि2020
Reverse
रचनाकर्ताभारतीय रिज़र्व बैंक
रेखा-चित्र तिथि2020

विवरण संपादित करें

भारतीय 20 रुपये का सिक्का देखने पर पुराने भारतीय 2 रुपये के फलक वाले सिक्के के समान ही लगता है। इस नये ₹20 के सिक्के में 12 फलक हैं। ₹10 रुपये के सिक्के की तरह ही ₹20 रुपये का सिक्का भी बहुधात्वीय है, जिसके निर्माण के लिए सिक्के के अन्दर और बाहर दोनों रिंगों में कई प्रकार के धातुओं का प्रयोग किया गया है। इस सिक्के के बाहरी रिंग को 65% ताम्र, 20% निकल और 15% जस्ता के मिश्रण से निर्मित किया गया है जबकि अंदरूनी रिंग को 75% ताम्र, 20% जस्ता और 5% निकल के मिश्रण से तैयार किया गया है। इस सिक्के का कुल वजन लगभग 8.54 ग्राम है जबकि गोलाई 27 मिलीमीटर है। इस सिक्के के रूप और बनावट को अहमदाबाद के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन के छात्रों के मदद से पूरा किया गया है। भारत सरकार द्वारा ₹20 के सिक्के के लिए मात्र एक ही बनावट को तय किया गया है, जिससे दृष्टिहीन लोगों को ₹20 रुपये के सिक्कों को पहचानने में सुविधा होगी।[3][4]

अग्र भाग संपादित करें

भारतीय २० रुपये के सिक्के के अग्र भाग में एक अशोक स्तम्भ बना हुआ है, जिसके नीचे देवनागरी लिपि में "सत्यमेव जयते" अंकित है, इसके बाईं ओर देवनागरी में "भारत" शब्द और दाहिनी ओर रोमन लिपि में "INDIA(इण्डिया)" शब्द अंकित है।[5]

पश्च भाग संपादित करें

सिक्के के पश्च भाग में भारतीय अंकों के अन्तरराष्ट्रीय स्वरूप में "20" अंकित है और इसके ठीक ऊपर रुपये का प्रतीक अंकित है। भारत के कृषि पहलू को दर्शाने के लिए सिक्के की बाईं परिधि पर गेंहू की बाली की एक रचना बनाई गई है। ऊपर दाईं ओर देवनागरी लिपि में "बीस रुपये" और नीचे दाईं ओर रोमन लिपि में "ट्वेंटी रुपीज़" लिखा है। सिक्के के बाईं परिधि के केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय अंकों में ढलाई का वर्ष दर्शाया गया है।[5]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "After Rainbow-Coloured Notes, You'll Soon See A New 12-Edged Rs 20 Coin". indiatimes.com. 7 March 2019. मूल से 13 April 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 May 2019.
  2. "Rs 20 coins soon to enter Indian economy for the first time". India Today. Press Trust of India. March 7, 2019. मूल से 13 April 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 May 2019.
  3. "In a First, Govt Issues Rs 20 Coin: New Design for Re 1, Rs 2, Rs 5, Rs 10 Coins!". 9 March 2019.
  4. "अब आपके हाथ में होंगे 20 के सिक्के, जानें इसकी खासियत". Prabhat Khabar. 21 अप्रैल 2020. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  5. "बाजार में आएगा 20 रूपये का सिक्का:जानें सभी फीचर्स". Jagranjosh.com. 21 अप्रैल 2020. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.