मनिका बत्रा

एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।

मनिका बत्रा (अंग्रेज़ी: Manika Batra)(जन्म १५ जून १९९५) एक भारतीय टेबल टेनिस के खिलाड़ी है।[2] अप्रैल २०१८ के अनुसार वह भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं तथा विश्व में ५८वीं वरीयता प्राप्त हैं। [3] इन्होंने २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।[4]

मनिका बत्रा
व्यक्तिगत जानकारी
राष्ट्रीयता भारतीय
जन्म 15 जून 1995 (1995-06-15) (आयु 28)
दिल्ली, भारत
कद 1.83 मी॰ (6 फीट 0 इंच) (2016)
वज़न 66 कि॰ग्राम (146 पौंड) (2018)[1]

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

मनिका बत्रा का जन्म १५ जून १९९५ को हुआ था। वह अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटी हैं।[4] इनका परिवार नारायणा विहार दिल्ली के रहवासी है।[5] इन्होंने मात्र चार वर्ष की उम्र में ही टेबल टेनिस खेलनी शुरू कर दी थी।[6] इनकी बड़ी बहन आँचल तथा बड़े भाई साहिल दोनों ही टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।[7] राज्य स्तर अंडर-८ प्रतियोगिता जीतने के पश्चात् बत्रा ने सन्दीप गुप्ता से प्रशिक्षण लेने का निर्णय लिया, जिन्होंने उन्हें हंसराज मॉडल स्कूल में प्रवेश लेने को कहा जहाँ उनकी शिक्षा पूर्ण हुई।[7]

बत्रा को किशोरावस्था में बहुत से मॉडलिंग के प्रस्ताव मिले जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।[1] जब वह १६ वर्ष की थी तब उन्होंने स्वीडन में पीटर कार्लसन अकादमी में प्रशिक्षण की छात्रवृति को ठुकरा दिया।[8] उन्होंने जीसस एण्ड मैरी कॉलेज में एक साल पढ़ी और फिर टेबल टेनिस पर ध्यान देने हेतु छोड़ दिया।[9]

करियर संपादित करें

2011 में मनिका बत्रा ने चिली ओपन में अंडर-२१ श्रेणी का रजत पदक अपने नाम किया।[6] उन्होंने 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों तथा 2014 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया जहाँ क्रमशः वह क्वार्टरफाइनल[7] तथा तीसरे दौर तक पहुँच सकी। उन्होंने २०१५ राष्ट्रमण्डल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में तीन पदक जीतें, जिसमे महिला टीम स्पर्धा अंकिता दासमौमा दास के साथ रजत, अंकिता दास के साथ महिला युगल स्पर्धा में रजत तथा महिला एकल स्पर्धा में कांस्य जीता।[10][11]

उन्होंने 2016 दक्षिण एशियाई खेलों की महिला युगल स्पर्धा में पूजा सहस्रबुद्धे के, मिश्रित युगल स्पर्धा में एंथोनी अमलराज के साथ तथा महिला टीम स्पर्धा में मौमा दास व शामिनी कुमारेसन के साथ तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किये।[12] इन्हीं खेलों में उन्हें मौमा दास के हाथों हारकर महिला एकल स्पर्धा के रजत पदक से संतोष करना पड़ा।[13] उन्होंने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भी क्वालीफाई किया[14] परन्तु वह पोलैंड की कतार्ज्याना ग्रिय्ज्बोव्सका के हाथों हारकर पहले दौर में बाहर हो गयी।[15]

बत्रा के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में सिंगापुर को हराकर महिला टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।[16] इससे पहले राष्ट्रमण्डल खेलों में टेबल टेनिस स्पर्धा को जोड़े जाने के बाद सिंगापुर महिला टीम की कभी भी इस स्पर्धा में हार नहीं हुई थी। बत्रा ने इस स्पर्धा में विश्व नंबर ४ फेंग तियानवेई के साथ झोऊ यिहान को हराया जिसके कारण महिला टीम ने सिंगापुर को ३-१ से फाइनल में हराया।[17]

मनिका बत्रा इन्हीं राष्ट्रमण्डल खेलों में सिंगापुर की यू मेंगयु को हराकर पहली बार भारत के लिये टेबल टेनिस की महिला एकल स्पर्धा का भारत को स्वर्ण पदक दिलवाया। इसके साथ उन्होंने मौमा दास के साथ मिलकर महिला युगल का रजत पदक जीता। फाइनल में वह पूर्व चैम्पियन फेंग तियानवेई व यू मेंगयु की जोड़ी से हार गयीं। इसके अलावा उन्होंने साथियान गणानाशेखरन के साथ मिश्रित युगल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।[18] मनिका ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम और महिला एकल में स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते।[19]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Manika Batra". Glasgow 2014. मूल से 18 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जून 2016.
  2. "BATRA Manika (IND) - WR List 6/2016". ITTF. मूल से 17 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2016.
  3. "BATRA Manika (IND) - WR List 6/2016". ITTF. मूल से 17 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 August 2016.
  4. Judge, Shahid (3 July 2016). "India's table tennis hope for Rio 2016 Olympics – Manika Batra". द इण्डियन एक्सप्रेस. मूल से 9 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2016.
  5. "Paddler Manika Batra completes hat-trick of gold medals at South Asian Games". न्यूज़18. 10 फरवरी 2016. मूल से 19 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2016.
  6. "Manika Batra: the new hope of the nation". द हिन्दू. 21 अगस्त 2011. मूल से 5 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2016.
  7. सेन, देब्यान (27 जुलाई 2016). "Manika Batra looks to Rio and beyond". ESPN.in. मूल से 30 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2016.
  8. Judge, Shahid (18 दिसम्बर 2015). "Improved fitness key to Manika Batra's consistency". द इण्डियन एक्सप्रेस. मूल से 23 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जून 2016.
  9. Patra, Pratyush (6 मई 2016). "Delhi love & Rio talk before Olympics". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 6 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जुलाई 2016.
  10. Ghoshal, Shuvro (11 फरवरी 2016). "Interview with Manika Batra: "I don't want to go to Rio Olympics and return without a medal"". याहू!. मूल से 22 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2016.
  11. Keerthivasan, K. (21 दिसम्बर 2015). "Singapore sweeps singles titles". द हिन्दू. अभिगमन तिथि 6 जुलाई 2016.
  12. "Rio Zone – Manika Batra: Nation's new hope". पुणे मिरर. 1 जून 2016. मूल से 25 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जून 2016.
  13. "South Asian Games: India clean sweeps 12 medals in Table Tennis". टेन स्पोर्ट्स. 10 फरवरी 2016. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जुलाई 2016.
  14. "Table Tennis: Soumyajit Ghosh, Manika Batra book Rio Olympics berths with victories in Asian Qualifiers". डीएनए इण्डिया. 14 अप्रैल 2016. मूल से 19 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जून 2016.
  15. "Rio Olympics 2016: Mouma Das, Manika Batra lose as Indian women's challenge in table tennis ends". फर्स्ट पोस्ट. 6 अगस्त 2016. मूल से 10 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2016.
  16. "commonwealth games 2018: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्‍ड". न्यूज़ 18 हिन्दी. 8 अप्रैल 2018. मूल से 12 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अप्रैल 2018.
  17. "CWG 2018: India women win gold in table tennis team event". Commonwealth Games News. टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 8 April 2018. मूल से 8 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2018.
  18. "Manika Batra wins bronze in the mixed doubles to win her fourth medal". मूल से 15 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2018.
  19. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2018.

बाहरी कड़ियां संपादित करें