भूविज्ञान में अधिमहाद्वीप (supercontinent) पृथ्वी के दो या दो से अधिक परिभाषित महाद्वीपों को मिलाकर बनने वाले भूभाग को कहते हैं। इनमें से कुछ तो वास्तव में ही १९वीं शताब्दी तक ज़मीनी पुलों से जुड़े हुए थे और कुछ प्रागैतिहासिक पृथ्वी में लाखों-करोड़ों वर्ष पूर्व जुड़े हुए थे। यूरोप और एशिया को मिलाकर यूरेशिया बनता है जो आज भी एक ही भूभाग के अंश हैं। उत्तर और दक्षिण अमेरिका पनामा नहर खुदने से पहले जुड़े हुए थे। अफ़्रीका और एशिया सुएज़ नहर खुदने से पहले जुड़े हुए थे। करोड़ों वर्ष पूर्व पैन्जीया नामक अधिमहाद्वीप में पृथ्वी के लगभग सभी महाद्वीपों का भूभाग एकत्र था।[1][2]

प्रागैतिहासिक पैन्जीया अधिमहाद्वीप के बिखरकर अलग-अलग आधुनिक महाद्वीप बनने का चित्रण

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Rogers, John J.W., and M. Santosh. Continents and Supercontinents. Oxford: Oxford UP, 2004. Print.
  2. "Configuration of Columbia, a Mesoproterozoic Supercontinent by John J.W. Rogers and M. Santosh 2002" (PDF). मूल (PDF) से 3 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 सितंबर 2016.