मारियाना गर्त

पृथ्वी पर सबसे गहरी समुद्री खाई

मारियाना गर्त (Mariana Trench) विश्व का एक प्रमुख और बहुत ही गहरा महासागरीय गर्त हैं। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से 200 किलोमीटर (124 मील) पूर्व में स्थित है। यदि इसकी गहराई की तुलना के लिए माउंट एवरेस्ट को इस गर्त में डाला जाए तो उस पर्वत की चोटी भी समुद्रतल से 1.6 किलोमीटर (1 मील) पानी के नीचे होगी। मारियाना गर्त का आकार अर्धचंद्र है जो लगभग 2,550 किमी (1,580 मील) लम्बा और 69 किमी (43 मील) चौड़ा है। गर्त की अधिकतम गहराई इसके दक्षिणी भाग में एक छोटी घाटी है जो चेलेंजर डीप (Challenger Deep) कहलाती है और समुद्रतल से लगभग 11,022 मीटर (36,070 फ़ुट) नीचे है। एक मापन के अनुसार यह 11,033 मीटर (36,201 फ़ुट) की गहराई तक जाता है हालांकि इस माप को अभी तक दोहराया नहीं जा सका है।[1][2][3]

मारियाना गर्त
Mariana Trench
महासागरीय गर्त
प्रशांत महासागर में मारियाना गर्त की स्थिति
क्षेत्र पश्चिमी प्रशांत महासागर
स्थान 11°21′0″N 142°12′0″E / 11.35000°N 142.20000°E / 11.35000; 142.20000
लंबाई 2,550 कि.मी. (1,584 मील)
चौड़ाई 69 कि.मी. (43 मील)
गहराई 10,994 मी. (36,070 फीट)

Dogger Bank संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Official height for Everest set". BBC News. 8 April 2010. मूल से 12 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 June 2018.
  2. "Mariana Trench". Encyclopædia Britannica। Encyclopædia Britannica। अभिगमन तिथि: 16 मार्च 2019
  3. "NGA GeoNames Search". National Geospatial Agency. मूल से 26 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 February 2016.
विश्व के प्रमुख महासागरीय गर्त  
आटाकामा गर्त | टासकरोरा गर्त | टोंगा गर्त | प्यूर्टोरिका गर्त | फिलीपींस गर्त | मेरियाना गर्त | रोमशे गर्त | सुण्डा गर्त