मारियाना गर्त
पृथ्वी पर सबसे गहरी समुद्री खाई
(मेरियाना गर्त से अनुप्रेषित)
मारियाना गर्त (Mariana Trench) विश्व का एक प्रमुख और बहुत ही गहरा महासागरीय गर्त हैं। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से 200 किलोमीटर (124 मील) पूर्व में स्थित है। यदि इसकी गहराई की तुलना के लिए माउंट एवरेस्ट को इस गर्त में डाला जाए तो उस पर्वत की चोटी भी समुद्रतल से 1.6 किलोमीटर (1 मील) पानी के नीचे होगी। मारियाना गर्त का आकार अर्धचंद्र है जो लगभग 2,550 किमी (1,580 मील) लम्बा और 69 किमी (43 मील) चौड़ा है। गर्त की अधिकतम गहराई इसके दक्षिणी भाग में एक छोटी घाटी है जो चेलेंजर डीप (Challenger Deep) कहलाती है और समुद्रतल से लगभग 11,022 मीटर (36,070 फ़ुट) नीचे है। एक मापन के अनुसार यह 11,033 मीटर (36,201 फ़ुट) की गहराई तक जाता है हालांकि इस माप को अभी तक दोहराया नहीं जा सका है।[1][2][3]
मारियाना गर्त Mariana Trench | |
महासागरीय गर्त | |
प्रशांत महासागर में मारियाना गर्त की स्थिति
| |
क्षेत्र | पश्चिमी प्रशांत महासागर |
---|---|
स्थान | 11°21′0″N 142°12′0″E / 11.35000°N 142.20000°E |
लंबाई | 2,550 कि.मी. (1,584 मील) |
चौड़ाई | 69 कि.मी. (43 मील) |
गहराई | 10,994 मी. (36,070 फीट) |
Dogger Bank
संपादित करें- यह उत्तरी सागर में स्थित एक प्रमुख मत्स्यन केंद्र है।
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Official height for Everest set". BBC News. 8 April 2010. Archived from the original on 12 जुलाई 2018. Retrieved 24 June 2018.
- ↑ "Mariana Trench". Encyclopædia Britannica। Encyclopædia Britannica। अभिगमन तिथि: 16 मार्च 2019
- ↑ "NGA GeoNames Search". National Geospatial Agency. Archived from the original on 26 अक्तूबर 2016. Retrieved 29 February 2016.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)
विश्व के प्रमुख महासागरीय गर्त | |
---|---|
आटाकामा गर्त | टासकरोरा गर्त | टोंगा गर्त | प्यूर्टोरिका गर्त | फिलीपींस गर्त | मेरियाना गर्त | रोमशे गर्त | सुण्डा गर्त |
यह भूगोल से सम्बंधित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |