मुक्त-पूँछ चमगादड़ (Free-tailed bats) या मोलोस्सिडाए (Molossidae) चमगादड़ का एक जीववैज्ञानिक कुल है जो किरोप्टेरा गण के अधीन आता है। यह चमगादड़ का चौथा सबसे बड़ा कुल है और इसमें सन् 2012 तक 110 ज्ञात जातियाँ थीं। इस कुल के चमगादड़ तगड़े और शक्ति से उड़ान भरने वाले होते हैं, जिनके पर लम्बे व पतले तथा होठ झुर्रीदार होते हैं। यह 60 मील प्रति घंटे से 10,000 फुट की ऊँचाई से ऊपर तक उड़ सकते हैं। यह अंटार्कटिका के अलावा हर महाद्वीप पर मिलते हैं और अक्सर गुफाओं-सुरंगों में रहते हैं।[1][2]

मुक्त-पूँछ चमगादड़
Free-tailed bat
रौटन मुक्त-पूँछ चमगादड़
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
गण: किरोप्टेरा (Chiroptera)
कुल: मोलोस्सिडाए (Molossidae)
कास्टेलनाऊ, 1855

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "BATS Magazine Article: THE LIVES OF Mexican Free-tailed Bats". www.batcon.org. अभिगमन तिथि 2019-12-02.
  2. Skinner, J. D.; Chimimba, C. T. (2006). The Mammals of the Southern African Subregion. New York: Cambridge University Press. पृ॰ 277. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0521844185. The name of the [free-tailed bats] family is derived from the Greek molossus, a kind of dog used by Greek shepherds in ancient times