मैनपुरी ज़िला
मैनपुरी ज़िला (अंग्रेज़ी: Mainpuri district, उर्दू: میںپوری ضلع) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय मैनपुरी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह ज़िला आगरा मण्डल के अन्तर्गत आता है। मैनपुरी ज़िले का केन्द्र आगरा के उत्तर-पूर्व में स्थित है। कई साल तक यह चौहान साम्राज्य का महत्वपूर्ण भाग रहा।[कृपया उद्धरण जोड़ें] सोलहवीं शताब्दी मैं इस पर मुगल साम्राज्य का आधिपत्य हो चुका था। अठारहवीं शताब्दी में यहाँ ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना हुई।
मैनपुरी ज़िला Mainpuri District ज़िला | |
---|---|
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी ज़िला Mainpuri District ज़िले की अवस्थिति | |
राज्य |
उत्तर प्रदेश ![]() |
प्रभाग | आगरा |
मुख्यालय | मैनपुरी |
जनसंख्या | 18,47,194 (2011) |
साक्षरता | 78.26 |
लिंगानुपात | 876 |
तहसीलें | 6 |
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | मैनपुरी |
आधिकारिक जालस्थल |
कृषि आधारित उत्पादों के लिये मैनपुरी का प्रदेश में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है।
क्षेत्रफलसंपादित करें
इस ज़िले का कुल क्षेत्रफल 2,745 वर्ग कि० मी० है।
जनसंख्यासंपादित करें
2011 की जनगणना के अनुसार इसकी कुल जनसंख्या 18,47,194 लाख थी।
साक्षरतासंपादित करें
यहाँ की साक्षरता 78.26 प्रतिशत है।
समुद्र तल से ऊँचाईसंपादित करें
ऊंंचाई - 153 मी.
अक्षांश - 27.2177° उत्तर
देशांतर - 79.1097° पूर्व
औसत वर्षा - 784मि.मी. प्रतिवर्ष