यरुशलम
यरुशलम (इब्रानी : येरुशलयिम, अरबी : अल-क़ुद्स) इज़्रायल और फिलिस्तीन देश की राजधानी है, जो कुछ देशों द्वारा विवादित है। ये यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म, तीनों की पवित्र नगरी है।[2] इतिहास गवाह है कि येरुशलम प्राचीन यहूदी राज्य का केन्द्र और राजधानी रहा है। यहीं यहूदियों का परमपवित्र सोलोमन मन्दिर हुआ करता था, जिसे रोमनों ने नष्ट कर दिया था। ये शहर ईसा मसीह की कर्मभूमि रहा है। यहीं से हज़रत मुहम्मद जन्नत गए थे।
यरुशलम जेरुसलेम बैय्तल मुक़द्दस | |||
| |||
यहूदी | יְרוּשָׁלַיִם | ||
(Translit.) | Yerushalayim | ||
अरबी | सामान्यतः القـُدْس (अल-क़ुद्स); इज़्रायल में आधिकारिक أورشليم القدس (उरशालिम-अल-कुद्स) | ||
नाम का अर्थ | यहूदी: (नीचे देखें), अरबी: "पवित्र" | ||
सरकार | City | ||
जिले | |||
जनसंख्या | 933,113 (2012)[1] (2007) | ||
अधिकार क्षेत्र | 125,156 डूनम (125.156 कि॰मी2; 48.323 वर्ग मील) | ||
महापौर | नीर बरकत | ||
जालस्थल | www.jerusalem.muni.il[i] |
राजधानी होने के अलावा यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी है। इस शहर में 158 गिरिजाघर तथा 73 मस्जिदें स्थित हैं। इन गिरिजाघरों और मस्जिदों के अलावा भी यहाँ देखने लायक बहुत कुछ है। द इजरायल म्यूजियम, याद भसीम, नोबेल अभ्यारण, अल अक्सा मस्जिद, कुव्वत अल सकारा, मुसाला मरवान, सोलोमन टेंपल, वेस्टर्न वॉल, डेबिडस गुम्बद आदि। यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
मुख्य आकर्षणसंपादित करें
इजरायल संग्रहालयसंपादित करें
यह इज़्रायल का सबसे बड़ा म्यूजियम है। इस म्यूजियम में प्राचीनतम ग्रंथ रखे हुए हैं। इजरायल म्यूज़ियम में प्राचीन इज़्रायल शहर का मॉडल भी रखा हुआ है। इसमें पुरातात्विक वस्तुओं का भी अच्छा संग्रह है। इस म्यूजियम का अधिकांश भाग 2010 ई. तक पुर्नर्निमाण कार्यों के कारण आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।
याद भसीमसंपादित करें
यह इज़्रायल का होलोकॉस्ट म्यूजियम है। इस म्यूजियम में प्रवेश का कोई शुल्क नहीं है। दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों को म्यूजियम के सभी भागों में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
नोबेल अभ्यारणसंपादित करें
यह अभ्यारण जेरुसलम के पुराने शहर के मुस्लिम भाग में स्थित है। शहर के इस भाग में मुस्लिम काल के उम्मैयद शासन से लेकर ऑटोमन शासन के दौरान बनी महत्वपूर्ण इमारतों को देखा जा सकता है। यह भाग उस समय से लेकर आज तक मुस्लिम धर्म की शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। यह अभ्यारण 35 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस अभ्यारण में फव्वारे, बगीचे, गुम्बद आदि बने हुए हैं।
अल अक्सा मस्जिदसंपादित करें
इसी मस्जिद से इस्लाम धर्म की उत्पति मानी जाती है। माना जाता है कि इसी स्थान से इस्लाम धर्म के पैंगम्बर मुहम्मद (सल्लाहो अलैहि वसल्लम) स्वर्ग के लिए प्रस्थान किए थे। जो की कुरान में मौजूद है I (सूरा अल इसरा आयात 1) यह मुसलमानो की बहुत पुराणी मस्जिद है जिसका नाम अभी तक अक्सा मस्जिद है जो की कुरान शरीफ में मौजूद है
कुव्वत अल सकारासंपादित करें
यह इमारत नोबेल अभ्यारण के मध्य में अल अक्सा मस्जिद के विपरीत दिशा में स्थित है। यह जेरुसलम का सबसे महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। इस इमारत का गुंबद सोने का बना हुआ है। इस इमारत का दीवाल अष्टकोणीय है। इसको अरबी शैली में सजाया गया है।
मुसाला मरवानसंपादित करें
यह संरचना नोबेल अभ्यारण के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह भवन 8वीं सदी में उम्मैयद शासन में बनवाया गया था। इस इमारत का प्रयोग में वर्तमान में नमाज पढ़ने के लिए किया जाता है।
सोलोमन टेंपलसंपादित करें
बाइबिल में इसका उल्लेख प्रथम मंदिर के नाम से मिलता है। इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था। लेकिन बेबीलोन के शासकों ने 586 ई. में इसे तोड़ डाला था। बाद में इस मंदिर का पुर्नर्निमाण किया गया। आज भी इस मंदिर के अवशेषों को देखा जा सकता है। यह मंदिर हिब्रू संप्रदाय से संबंधित है।
वेस्टर्न वॉलसंपादित करें
इसे कोटेल के नाम से भी जाना जाता है। यह जेरुसलम के पुराने शहर में स्थित है। यह वॉल ईसाई धर्म से संबंधित है। इसका निर्माण 19 ई. के करीब हुआ था।
डेबिडस गुम्बदसंपादित करें
यह गुम्बद पुराने शहर में जियोन पहाड़ी पर बना हुआ है। हिब्रू बाइबिल के अनुसार डेविड को यहीं पर दफनाया गया था।
आवागमनसंपादित करें
हवाई जहाज द्वारा जेरुसलम जाना सबसे सुगम माना जाता है। वेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा विश्व के प्रमुख देशों से नियमित फ्लाइटों के माध्यम से जुड़ा हुआ है।
गैलरीसंपादित करें
कनेसेट - इसराइल के संसद भवन
माउंट घंटे ई आर ज़ी l - इसराइल राष्ट्रीय कब्रिस्तान
कला और डिजाइन के बसलेल अकादमी - कला और इस्राएल के डिजाइन की राष्ट्रीय अकादमी
चित्रमालासंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "Population figures - End of 2007" (PDF). Israel Ministry of Foreign Affairs. 2007-12-31. मूल से 9 अप्रैल 2008 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 2007-12-31.
- ↑ "क्यों है इतना ख़ास येरुशलम". मूल से 4 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 दिसंबर 2018.
अन्य स्रोतसंपादित करें
- Cheshin, Amir S.; Bill Hutman and Avi Melamed (1999). Separate and Unequal: the Inside Story of Israeli Rule in East Jerusalem Harvard University Press
- Cline, Eric (2004) Jerusalem Besieged: From Ancient Canaan to Modern Israel. Ann Arbor: University of Michigan Press ISBN 0-472-11313-5.
- Collins, Larry, and La Pierre, Dominique (1988). O Jerusalem! Simon and Shuster, N.Y. ISBN 0-671-66241-4
- Gold, Dore (2007) The Fight for Jerusalem: Radical Islam, The West, and the Future of the Holy City Regnery Publishing, Inc. ISBN 978-1-59698-029-7
- Köchler, Hans (1981) The Legal Aspects of the Palestine Problem with Special Regard to the Question of Jerusalem Vienna: Braumüller ISBN 3-7003-0278-9
- The Holy Cities: Jerusalem produced by Danae Film Production, distributed by HDH Communications; 2006
- Wasserstein, Bernard (2002) Divided Jerusalem: The Struggle for the Holy City New Haven and London: Yale University Press. ISBN 0-300-09730-1
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
- यरुशलम : इतिहास का शैशव
- Official website of Jerusalem
- Jerusalemp3, offers free virtual tours in mp3 format from the Jerusalem Municipality
- City of David
- Jerusalem.com
- विकियात्रा पर Jerusalem के लिए यात्रा गाइड
सरकारी
- The Status of Jerusalemपीडीऍफ (159 KB), संयुक्त राष्ट्र document related to the recent dispute over Jerusalem
- Basic Law: Jerusalem, Capital of Israel, Government of Israel, the Israeli law making Jerusalem the capital of Israel
सांस्कृतिक
- Israel Museum, one of Jerusalem's premier art museums
- Yad Vashem, Israeli memorial to victims of The Holocaust
- Jerusalem.com Discover Jerusalem
शिक्षा
- Hebrew University of Jerusalem, Jerusalem's foremost institution of higher learning
- al-Quds University, "the only Arab university in Jerusalem"
मानचित्र
- Modern-day map of Jerusalem, from the Jerusalem Municipality
- Ancient Maps of Jerusalem, from the Jewish National Library at the Hebrew University of Jerusalem
- Modern maps, post-1947 from PASSIA