युविका चौधरी

भारतीय अभिनेत्री

युविका चौधरी एक भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 2 अगस्त 1983 में बरौत, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता राम नरेश व्यवसाय से एक शिक्षक हैं। इनके एक छोटे भाई आकाश हैं। यह ओम शांति ओम, समर 2007 और तो बात पक्की आदि फिल्में कर चुकी हैं। इसके अलावा यह कन्नड़ फ़िल्म मलेयाली जोथेयली 2009 में गणेश के साथ मुख्य किरदार में कर चुकी हैं। यह हिन्दी धारावाहिक दफा 420 आदि में भी कार्य कर चुकी हैं।

युविका चौधरी

2012 में युविका चौधरी
जन्म युविका चौधरी
2 अगस्त 1983 (1983-08-02) (आयु 40)[1]
बरौत, उत्तर प्रदेश, भारत
आवास मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री[2]
कार्यकाल 2007 - वर्तमान
जीवनसाथी प्रिंस नरूला (वि॰ 2018)[3]

अभिनय संपादित करें

इनकी अभिनय में सफर की शुरुआत 2004 में ज़ी टीवी के ज़ी सिने स्टार्स की खोज नामक एक वास्तविक कार्यक्रम से शुरू हुआ। जिसके कारण वह एक प्रसिद्ध धारावाहिक अस्तित्व... एक प्रेम कहानी में आस्था का किरदार मिल गया। इसके बाद वह कई विज्ञापन में दिखीं। जिसके बाद फराह खान ने इन्हें अपनी फ़िल्म ओम शांति ओम में ले लिया।[4] यह फ़िल्म बहुत चला, जिसके बाद इन्हें समर 2007 और तो बात पक्की है जैसे फिल्मों में भी काम मिल गया।[5][6] वर्ष 2011 में यह नौटी एट 40 में पहली बार एक मुख्य किरदार में आई। यह खाप फ़िल्म में मनोज पाहवा के साथ भी कार्य किया और एनिमी में के के मेनन व 2013 में अफ्रताफ़्री में सुनील शेट्टी के साथ काम किया। इसके बाद 2015 में द शौकीन्स में अक्षय कुमार के साथ काम किया।[7]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Birthday girl Yuvika Chaudhary dances the night away with beau Prince Narula and other TV celebs; watch video". India Today. 2 August 2018. मूल से 16 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 May 2019.
  2. "Indian Film and Television Actress Yuvika Chaudhary". MensCrunch. 13 April 2010. मूल से 22 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 October 2010.
  3. "Inside Prince Narula and Yuvika Chaudhary's wedding". The Indian Express. मूल से 13 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अक्तूबर 2018.
  4. "Yuvika's big break". OneIndia.in. अभिगमन तिथि 8 May 2011.[मृत कड़ियाँ]
  5. "OSO girl Yuvika in Toh Baat Pakki". Sify.com. 14 September 2008. मूल से 3 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 February 2010.
  6. Nikhat Kazmi, (18 February 2010). "Toh Baat Pakki". Times of India. मूल से 27 मार्च 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 March 2010.सीएस1 रखरखाव: फालतू चिह्न (link)
  7. "Chaudhary Bio". IMDb. मूल से 13 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 December 2012.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें