ये है चाहतें
ये है चाहतें एक भारतीय पारिवारिक प्रेमकहानी धारावाहिक है। इसका प्रसारण १९ दिसंबर २०१९ को स्टार प्लस पर किया गया। यह धारावाहिक एकता कपूर की एक दूसरी लोकप्रिय धारावाहिक ये है मोहब्बतें का स्पीन अॉफ धारावाहिक है। इस धारावाहिक का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने अपनी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के द्वारा किया है।[1]
ये है चाहतें | |
---|---|
![]() | |
शैली |
नाटक प्रेमकहानी |
सर्जक | एकता कपूर |
विकासकर्ता | बालाजी टेलीफिल्म्स |
लेखक |
संवाद धीरज सर्ना |
निर्देशक |
नीरज बलियाना ऋषि त्यागी |
सृजनात्मक निर्देशक | शिवांगी बब्बर |
सितारे |
अबरार काजी सरगुन कौर लूथरा |
संगीत निर्देशक |
ललित जैन नवाब आरज़ू |
निर्माण का देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिंदी |
सत्र संख्या | 2 |
प्रकरणों की संख्या | 252 |
निर्माण | |
निर्माता |
एकता कपूर शोभा कपूर |
संपादक |
विकास शर्मा विशाल शर्मा |
छायांकन | मनीष मलिक |
कैमरा सेटअप | मल्टी कैमरा |
प्रसारण अवधि | २२ मिनट |
वितरक | स्टार इंडिया प्रा. लि. |
प्रसारण | |
मूल चैनल | स्टार प्लस |
छवि प्रारूप |
576i 1080i (HDTV) |
श्रव्य प्रारूप | डॉल्बी डिजिटल |
मूल प्रसारण | १९ दिसंबर २०१९ – वर्तमान |
बाह्य सूत्र | |
आधिकारिक जालस्थल | |
निर्माण जालस्थल |
कहानीसंपादित करें
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीशा श्रीनिवासन अपनी बहन महिमा के मृत्यु के बाद उसके बच्चे सारांश का पालन-पोषण करती हैं। रुद्राक्ष एक रॉकस्टार है जो सच्चे प्यार में विश्वास नहीं करता है। सारांश रुद्राक्ष का प्रशंसक बन जाता है जबकि प्रीशा उसे रोकती है। युवराज प्रमोशन पाने के लिए प्रीता को सच्चा प्यार दिखाता है और प्रिशा के पिता गोपाल श्रीनिवासन के अधीन काम करता है। रुद्राक्ष को पता चलता है कि पिछले अतिरिक्त वैवाहिक संबंधों के कारण सारांश उसके भाई राजीव और प्रिशा की बहन महिमा का पुत्र है। राजीव की एक दुघर्टना में मृत्यु हो जाती है जिसे युवराज पर इल्ज़ाम आता है। युवराज को बचाने के लिए, प्रीशा राजीव की मौत का दोष अपने ऊपर लेती है। अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए और अपने भाई के बेटे सारांश का अधिग्रहण करने के लिए, रुद्राक्ष प्रिशा से शादी कर लेता है और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
कलाकारसंपादित करें
- अबरार काजी - रुद्राक्ष खुराना
- सरगुन कौर लूथरा - प्रीशा श्रीनिवासन
- विधान शर्मा - सारांश खुराना
- इंदिरा कृष्णान - वसुधा श्रीनिवासन
- विजय कश्यप - वकील गोपाल श्रीनिवासन
- ऐश्वर्या खरे - महिमा श्रीनिवासन
- सत्यजीत शर्मा - बलराज खुराना
- मल्लिका नायक - शारदा खुराना
- इंद्रनील सेनगुप्ता - राजीव खुराना
- ऐश्वर्या सखूजा - आहाना खुराना
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "ये हैं मोहब्बतें के बाद अब ये हैं चाहतें लेकर आने वाली हैं एकता कपूर". दैनिक जागरण. 24 फरवरी 2018. मूल से 30 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2018.