योग संदेश एक मासिक पत्रिका है।[1][2]

परिचय संपादित करें

योग संदेश नामक यह पत्रिका दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट) द्वारा प्रकाशित होती है। यह योग, प्राणायाम, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म से संबन्धित पत्रिका है। इसका प्रकाशन अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, ओड़िया, असमी, नेपाली, कन्नड़ और तेलगु भाषाओं में किया जाता है। यह पत्रिका देश-विदेश में दस लाख से भी ज्यादा पाठकों द्वारा पढ़ी जाती है। योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेरणा से प्रकाशित होने वाली इस पत्रिका का संपादन आचार्य बालकृष्ण करते हैं। पत्रिका के सह-संपादक डॉ विजय कुमार  मिश्र हैं।[3]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. योग संदेश Archived 2015-03-15 at the वेबैक मशीन वेबदुनिया पर।
  2. वेबवार्ता पर[मृत कड़ियाँ]
  3. राज, अशोक. योग गुरु स्वामी रामदेव. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मार्च 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें