रंग (फ़िल्म)

1993 की हिन्दी फ़िल्म

रंग 1993 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फिल्म में कमल सदाना और दिव्या भारती प्रमुख भूमिकाओं में और आयशा जुल्का, जितेन्द्र और अमृता सिंह सहायक भूमिकाओं में हैं। नदीम-श्रवण ने संगीत दिया है। फिल्म जारी होने से तीन महीने पहले प्रमुख अभिनेत्री दिव्या भारती की मृत्यु हो गई थी और यह फ़िल्म उनकी याद में समर्पित थी।[1] फिल्म बॉक्स ऑफिस पर "सुपर हिट" के रूप में दर्ज हुई थी।[2]

रंग

रंग का पोस्टर
निर्देशक तलत जानी
लेखक सागर सरहदी (संवाद)
पटकथा रुमी जाफ़री
कहानी तलत जानी
निर्माता मंसूर सिद्दीकी
अभिनेता कमल सदाना,
दिव्या भारती,
आयशा जुल्का,
जितेन्द्र,
अमृता सिंह
संगीतकार नदीम श्रवण
प्रदर्शन तिथियाँ
9 जुलाई, 1993
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

सुचित्रा सिंह (बिन्दु) अपने पति माधव (कादर ख़ान) से कई बरस से शादी कर चुकी है। वो ज्यादातर अपने वजन को कम करने की कोशिश करती रहती है जिससे वो जवान लगे। उनकी एक बेटी है इन्दु (अमृता सिंह) जो उनकी मर्जी के बिना अजय मल्होत्रा (जितेन्द्र) से शादी कर लेती है। उनके दो बेटी होती है: काजल (दिव्या भारती) और पूजा (आयशा जुल्का)। सुचित्रा और इन्दु पारिवारिक व्यवसाय चलाती हैं जिसमें उन्हें फायदा तो होता है लेकिन वो अपने कर्मचारियों का शोषण करती है। इससे नाराज होकर अजय अपनी बेटी पूजा को लेकर घर से चला जाता है।

कई साल बाद उनकी कंपनी का निदेशक मंडल एक नए चेयरमैन को नियुक्त करता है। वो अजय होता है। पूजा जो अपने पिता के साथ रहती है, बताती है कि वह योगी जोशी (कमल सदाना) नाम के साथी छात्र से प्यार करती है। अजय उसके साथ उसकी शादी की व्यवस्था करता है। उसे यह पता लगता है कि उसकी दूसरी बेटी काजल भी उससे प्यार करती है। अब अजय को यह तय करना है कि क्या वह पूजा की शादी के लिए आगे बढ़ सकता है। क्या वो काजल का या पूजा का दिल को तोड़ सकता है। यह मामला उसकी पत्नी और उसके परिवार द्वारा और भी जटिल हो जाता है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत नदीम-श्रवण द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."कमिंग कमिंग कमिंग"अलका याज्ञनिक6:24
2."दिल चीर के देख" (I)कुमार सानु5:14
3."हम तुम पिक्चर देख रहे हो"उदित नारायण, अलका याज्ञनिक7:15
4."कहीं मुझे प्यार हुआ तो नहीं"कुमार सानु, अलका याज्ञनिक7:05
5."मेरे प्यार का हिसाब"कुमार सानु, अलका याज्ञनिक6:29
6."दिल चीर के देख" (II)अलका याज्ञनिक5:15
7."तेरी मोहब्बत ने दिल"कुमार सानु, अलका याज्ञनिक6:17
8."तुम्हें देखें मेरी आँखें"कुमार सानु, अलका याज्ञनिक, पी॰ सुनंदा6:51

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "दिव्या भारती: मौत के बाद फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान स्क्रीन गिरी, आयशा ने शेयर किया किस्सा". अमर उजाला. 5 अप्रैल 2018. मूल से 18 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2018.
  2. "पुण्यतिथि: 19 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गईं थी दिव्या". हिन्दुस्तान लाइव. 5 अप्रैल 2016. मूल से 18 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें