राणा यशवंत (जन्म; 29 सितंबर 1971) एक भारतीय वरिष्ठ पत्रकार[1], कवि और लेखक हैं। ये ज़ी न्यूज, आजतक, महुआ न्यूज औऱ इंडिया न्यूज[2] जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं।[3] अभी वे इंडिया न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर हैं। [4][5]

राणा यशवंत
जन्म 29 सितम्बर 1971 (1971-09-29) (आयु 52)
धनबाद, झारखंड, भारत
पेशा पत्रकार, कवि और लेखक

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

राणा यशवंत का जन्म 29 सितंबर 1971 को झारखंड के धनबाद में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर थे। उन्होंने अपनी 10वीं तक की शिक्षा गांव से की और फिर छपरा के राजेंद्र महाविद्याल से आईएससी किया। इसके बाद पटना में लॉ की पढाई के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय चले गए। [6]

करियर संपादित करें

राणा यशवंत ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में ज़ी न्यूज से की।[7] और 2002 में वे आजतक से जुड़ गए। जबकि जनवरी 2013 से ये इंडिया न्यूज[8] मैनेजिंग एडिटर हैं।[9]

उपलब्धियाँ संपादित करें

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के चलते प्रतिष्ठित रेडइंक अवॉर्ड, राजीव गांधी ग्लोबल एक्सेलेंस अवॉर्ड और मानवाधिकार सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई कविता संग्रह भी लिखे है जिसमें से ‘अंधेरी गली का चांद’ और ‘दरमियां’ शामिल है।[10]

संदर्भ संपादित करें

  1. "Authority Shri Rohan Priyam Sahay, Advocate, Patna High Court" (PDF). अभिगमन तिथि 9 अक्टूबर 2021.
  2. Delhi, BuzzInContent Bureau. "India News names Rana Yashwant as Managing Editor – Programming and Branded Content". अभिगमन तिथि 9 अक्टूबर 2021.
  3. Mishra, Shiv Kumar (18 अप्रैल 2021). "पंकज भाई! सैल्यूट है आपको, बोले पत्रकार यशवंत राणा". अभिगमन तिथि 9 अक्टूबर 2021.
  4. "वरिष्ठ टीवी पत्रकार राणा यशवंत की हुई 'घर वापसी', मिली बड़ी जिम्मेदारी". मूल से 9 अक्तूबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अक्टूबर 2021.
  5. "The Wire Wins RedInk 'Media Start-up of the Year' Award". द वायर. अभिगमन तिथि 9 अक्टूबर 2021.
  6. "रामानुज प्रसाद सिंह को राणा यशवंत ने किया याद, लिखी यह भावुक करने वाली पोस्ट". मूल से 9 अक्तूबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अक्टूबर 2021.
  7. Team, Anewstip Developers. "Rana Yashwant - Managing Editor @ India News". Anewstip (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 9 अक्टूबर 2021.
  8. "'इंडिया न्यूज़' में आने को मजबूर हुए आलोक मेहता! | No. 1 Indian Media News Portal". अभिगमन तिथि 9 अक्टूबर 2021.
  9. "कबड्डी प्लेयर हरमनजीत के लिए आगे आए गौतम अडानी". पंजाब केसरी. 16 जुलाई 2021. अभिगमन तिथि 9 अक्टूबर 2021.
  10. "rana yashwant of india news sanjay bragta of zee media supriya prasad of aaj tak rohit bansal of reliance industries smita prakash of ani puneet ahluwalia of nws with tarun nangia of newsx - Exchange4media". Indian Advertising Media & Marketing News – exchange4media (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 9 अक्टूबर 2021.