रायण को हिंदू देवी राधा का पति माना जाता है। उन्हें अयन या अयनघोष भी कहते हैं। वे कृष्ण की माता यशोदा जी के सगे भाई थे। माना जाता है कि वे माता काली के भक्त थे। कृष्ण की प्रेमिका राधाजी जब बड़ी हुई तो उनका विवाहबरसाना में रायण से किया गया था ऐसा ब्रह्मवेवर्त पुराण मे उल्लेख मिलता है।

ब्रह्मवैवर्त पुराण के प्रकृति खंड अध्याय ४९ श्लोक ३५, ३६, ३७, ४०, ४८ के अनुसार राधा श्रीकृष्ण की मामी थीं, क्योंकि उनका विवाह कृष्ण की माता यशोदा के भाई रायाण के साथ हुआ था। ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्मखंड के ५वें अध्याय में श्लोक २५,२५ के अनुसार राधा को कृष्ण की पुत्री सिद्ध किया गया है। इस प्रकार राधा, रायण और कृष्ण के संबंध विवादास्पद और विद्वानों में चर्चा का विषय है। [1]

संबंधित पृष्ठ

संपादित करें
  1. https://m-hindi.webdunia.com/shri-krishna/husband-of-radha-rani-120060500101_1.html?amp=1