रेल मंत्रालय, भारत

(रेल मंत्रालय से अनुप्रेषित)

रेल मंत्रालय, भारत में रेलों के निर्माण और परिवहन को नियंत्रित करने वाला भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है। भारतीय रेल का प्रभार इसी मंत्रालय के पास है। अश्विनी वैष्णव भारत के वर्तमान रेल मंत्री हैं।[1]

भारत गणराज्य
रेल मंत्रालय
भारत का राष्ट्रीय चिह्न
भारत का राष्ट्रीय चिह्न
संस्था अवलोकन
अधिकार क्षेत्र भारत गणराज्य
मुख्यालय रेल भवन, नई दिल्ली
उत्तरदायी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कैबिनेट रेल मंत्री
वेबसाइट
www.indianrailways.gov.in

संगठनात्मक संरचना

संपादित करें

एक केबिनेट और दो राज्य मंत्रियों को मिलाकर रेलवे के पास कुल तीन मंत्री हैं। भारतीय रेल का शीर्ष निकाय रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय के आधीन आता है। रेलवे बोर्ड, एक अध्यक्ष और कई "रेलवे बोर्ड के सदस्य" द्वारा गठित होता है।[2] कई निदेशालय रेलवे बोर्ड के आधीन आते हैं। रेल मंत्रालय का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित रेल भवन है।

ऐतिहासिक कारणों से प्रत्येक वर्ष भारत का केन्द्रीय रेल मंत्री, भारत के आम बजट से अलग, रेल बजट प्रस्तुत करता है। इस प्रथा की शुरुआत 1924 में हुई थी जिस समय देश के कुल बजट का 70% रेल बजट होता था। इस प्रकार रेल बजट को आम बजट से अलग कर बजट की प्रत्येक प्राथमिकताओं पर समुचित ध्यान दिया जा सकता था। आज भारत का रेल बजट भारत के राष्ट्रीय बजट का लगभग 15% है। रेल बजट के द्वारा नई रेल सेवाओं, किरायों और शुल्कों में परिवर्तन आदि की घोषणा की जाती है। प्रत्येक वर्ष, रेलवे बजट देखने के लिए उपलब्ध कराया जाता है।

  1. "Kharge takes charge as new Railway Minister". Businessline. Archived from the original on 3 नवंबर 2013. Retrieved जुलाई ७, २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |archive-date= (help)
  2. [1] Archived 2011-09-28 at the वेबैक मशीन Corporate Overivew of Indian Railways Ministry

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें