रोटीफल (Artocarpus altilis), शहतूत और कटहल परिवार की सपुष्पक पेड़ की एक प्रजाति है, और माना जाता है कि यह न्यू गिनी, मालुकु द्वीप समूह और फिलीपींस में उगने वाले आर्टोकार्पस कैमांसी (Artocarpus camansi) का एक घरेलू वंशज हैं। शुरुवात में यह ओस्ट्रोनेसियन विस्तार के माध्यम से सम्पूर्ण ओशिनिया में फैल गया था। और औपनिवेशिक युग के दौरान इसे दुनिया के अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में फैलाया गया। 18 वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश और फ्रांसीसी नाविकों ने कैरेबियाई द्वीपों में कुछ पॉलिनेशियन बीजरहित किस्मों को पेश किया।[2][3] आज यह पूरे दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर, कैरिबियन, मध्य अमेरिका और अफ्रीका के लगभग 90 देशों में उगाया जाता है। इसका अधपका फल जब आग पर पकाया जाता है तो ताजा पकी रोटी के समान लगता है और इसी कारण इसे रोटीफल कहते है, और पकाने पर इसका स्वाद कुछ कुछ आलू जैसा होता है।

रोटीफल
टोर्टुगुएरो, कोस्टा रिका में रोटीफल
वैज्ञानिक वर्गीकरण edit
Unrecognized taxon (fix): Artocarpeae
Genus: Artocarpus
जाति: A. altilis
द्विपद नाम
Artocarpus altilis
(पार्किंसंस) फोसबर्ग
पर्यायवाची
  • Artocarpus altilis var. non-seminiferus (Duss) Fournet)
  • Artocarpus altilis var. seminiferus (Duss) Fournet
  • Artocarpus communis J.R.Forst. & G.Forst.
  • Artocarpus incisifolius Stokes [Illegitimate]
  • Artocarpus incisus (Thunb.) L.f.
  • Artocarpus incisus var. non-seminiferus Duss
  • Artocarpus incisus var. seminiferus Duss
  • Artocarpus laevis Hassk.
  • Artocarpus papuanus Diels [Illegitimate]
  • Artocarpus rima Blanco
  • Radermachia incisa Thunb. [Unplaced]
  • Saccus laevis Kuntze
  • Sitodium altile Parkinson ex F.A.Zorn [1]

रोटीफल को व्यापक रूप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों, मध्य अमेरिका के तराई क्षेत्र, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी क्षेत्र और कैरेबियाई क्षेत्रों में उगाया जाता है। कई संस्कृतियों में इसे मुख्य भोजन के रूप में खाया जाता है, जबकि इसकी हल्की और मजबूत लकड़ी को, उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में नाव और घरों के हिस्से बनाने में उपयोग किया जाता है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Artocarpus altilis (Parkinson ex F.A.Zorn) Fosberg – The Plant List". The Plant List. मूल से 26 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-01-12.
  2. Matisoo-Smith, Elizabeth A. (3 November 2015). "Tracking Austronesian expansion into the Pacific via the paper mulberry plant". Proceedings of the National Academy of Sciences. 112 (44): 13432–13433. PMID 26499243. डीओआइ:10.1073/pnas.1518576112. पी॰एम॰सी॰ 4640783.
  3. Morton, Julia F (1987). "Breadfruit; In: Fruits of Warm Climates". NewCROP, the New Crop Resource Online Program, Center for New Crops and Plant Products, Department of Horticulture and Landscape Architecture, Purdue University, West Lafayette, IN. पपृ॰ 50–58. मूल से 5 January 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 January 2017.