नागावली नदी

भारत में नदी
(लांगुल्या नदी से अनुप्रेषित)

नागावली नदी (Nagavali River), जिसे लांगुल्या नदी (Langulya River) भी कहा जाता है, भारत के ओड़िशा और आन्ध्र प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह ओड़िशा के दक्षिणी भाग और आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी भाग में बहती है।[1][2][3]

नागावली नदी
Nagavali river
ନାଗାବଳୀ ନଦୀ
నాగావళి నది
लांगुल्या नदी

श्रीकाकुलम ज़िले में नागावली नदी
नागावली नदी is located in भारत
नागावली नदी
मुहाने का स्थान
स्थान
देश  भारत
राज्य ओड़िशा, आन्ध्र प्रदेश
ज़िले कलाहांडी ज़िला, रायगड़ा ज़िला, श्रीकाकुलम ज़िला
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षलाखबहल, थुआमूल रामपुर
 • स्थानकलाहांडी ज़िला, ओड़िशा
नदीमुख बंगाल की खाड़ी
 • स्थान
कल्लेपल्ली, श्रीकाकुलम ज़िला, आन्ध्र प्रदेश
 • निर्देशांक
18°13′01″N 83°55′59″E / 18.217°N 83.933°E / 18.217; 83.933निर्देशांक: 18°13′01″N 83°55′59″E / 18.217°N 83.933°E / 18.217; 83.933
लम्बाई 256.5 किलोमीटर (159.4 मील)
जलसम्भर आकार 9,510 वर्ग किलोमीटर (3,670 वर्ग मील)
प्रवाह 
 • स्थानबंगाल की खाड़ी
 • औसत24 m3/s (850 घन फुट/सेकंड)
जलसम्भर लक्षण

नदीमार्ग संपादित करें

नागावली नदी की उत्पत्ति ओड़िशा के कलाहांडी ज़िले के थुआमूल रामपुर ब्लॉक के लाखबहल गाँव के समीप पूर्वी घाट की पहाड़ियों में होती है। फिर यह रायगड़ा ज़िले को पार करती हुई आन्ध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले में प्रवेश करती है। इसी ज़िले में यह कल्लेपल्ली ग्राम के समीप बंगाल की खाड़ी में बह जाती है। नदी का कुल मार्ग 256 किमी है, जिसमें से 161 ओड़िशा में और बाकी आन्ध्र प्रदेश में है। इसका जलसम्भर क्षेत्र 9,510 वर्ग किमी है, जिसमें से 4,462 वर्ग किमी ओड़िशा में और 5,048 आन्ध्र प्रदेश में है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001
  2. "The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964
  3. "Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991