लेकर हम दीवाना दिल

2014 की आरिफ़ अली निर्देशित हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

लेकर हम दीवाना दिल एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन आरिफ़ अली और निर्माण दिनेश विजानसैफ़ अली ख़ान ने किया है। यह फ़िल्म 4 जुलाई 2014 में प्रदर्शित हुई थी। [4]

लेकर हम दीवाना दिल
निर्देशक आरिफ़ अली
लेखक आरिफ़ अली
निर्माता दिनेश विजान
सैफ़ अली ख़ान
अभिनेता अरमान जैन
दीक्षा सेठ
छायाकार लक्ष्मण उटेकर
संपादक शान मोहम्मद
संगीतकार ए॰ आर॰ रहमान
निर्माण
कंपनियां
एरोस इंटरनेशनल
मद्दोक्क फिल्म्स
इल्लुमिनती फिल्म्स
वितरक एरोस इंटरनेशनल
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 4 जुलाई 2014 (2014-07-04)
लम्बाई
140 minutes[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 160 मिलियन (US$2.34 मिलियन)[2]
कुल कारोबार 25 मिलियन (US$3,65,000)[3]

2013 में यह समाचार आया कि इम्तियाज़ अली के भाई आरिफ़ अली एक प्रेम कहानी पर आधारित फ़िल्म निर्देशित कर अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत करेंगे। अक्टूबर 2013 में सैफ़ अली ख़ान ने इस समाचार को सत्यापित किया।[5] इस फ़िल्म में ए॰ आर॰ रहमान को गाने के लिए लिया। इस पर इस फ़िल्म के सहनिर्माता दिनेश विजन का कहना है कि "हम बहुत ही उत्साहित है, कि इस फ़िल्म में ए॰ आर॰ रहमान हैं। जो एक नए तरह का गाना दिया है, जैसा अब तक आप लोगों ने नहीं सुना होगा।"[6] लगभग फ़िल्म के शुरू होने के छः महीने तक यह फ़िल्म का नाम नहीं रखा गया था। इस फ़िल्म के नाम के लिए पहले देखो मगर प्यार से शीर्षक को चुना गया था। बाद में करन जौहर ने इस फ़िल्म का नाम लेकर हम दीवाना दिल रखने का सुझाव दिया।[7] यह शीर्षक 1973 की फ़िल्म यादों की बारात के गाने का है। एक साक्षात्कार के दौरान अरमान जैन ने कहा की वह इस फ़िल्म के लिए साक्षात्कार हेतु आए थे। तब यह बात उन्होने किसी को भी नहीं बताई थी। और जब उन्हे फ़िल्म में चुन लिया गया तब जाकर उन्होने यह बात अपने परिवार को बताई।[8]

यह फ़िल्म मुख्य रूप से मुंबई में हुई। इस फ़िल्म का निर्माण मई 2013 से शुरू हुआ।[9] इस फ़िल्म का लगभग 40% हिस्सा मुंबई में ही बनाया गया। इसके पश्चात बचे भाग के लिए छत्तीसगढ़ में हुआ। यहाँ फ़िल्म का सबसे लंबा भाग भी बनाया गया।[10] इसके पश्चात वह ओटी और चेन्नई में की गई और यह फ़िल्म फरवरी 2014 तक बन गया।[11] इस फ़िल्म में राहुल देव, जो इस फ़िल्म में नृत्य सिखाया, उनकी यह पहली बॉलीवुड फ़िल्म है।[12]

इसके मुख्य किरदार की पहली छवि 7 मई 2014 को दिखाई गई।[13] सिनेमाघरों के लिए एक छोटा भाग 8 मई 2014 को प्रदर्शित किया गया। इस भाग को जब यूट्यूब पर डाला गया तो यह मई में सप्ताह भर भारत में शीर्ष पर रहा।[14] 13 मई 2014 को गाने के साथ-साथ वीडियो को भी प्रदर्शित किया गया। खलीफा गाना जो ए॰ आर॰ रहमान ने गाया है। इसी के कुछ दिनों बाद 19 मई 2014 को मालूम नामक गाने को प्रदर्शित किया गया था।[15] 24 जून 2014 को इसका कुछ संवाद दिखाया गया।[16] इसके पश्चात जून 2014 में ही इसके कई मुख्य कलाकार कई धारावाहिकों में प्रचार के लिए आए। जैसे कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल, झलक दिखला जा, एंटर्टेंमेंट के लिए कुछ भी करेगा। इसका प्रचार रेडियो के माध्यम से मुंबई मेट्रो, 92.7 बिग एफ़एम, 94.3 माइ एफ़एम, जयपुर के जल महल, अगोरा मॉल, अहमदाबाद, और 93.5 रेड एफ़एम से हैदराबाद, बेंगलुरु के प्रेसीडेंसी महाविद्यालय को किया गया।[17] 2 जुलाई 2014 को नई दिल्ली में इस फ़िल्म के मुख्य कलाकारों द्वारा इसका प्रचार किया गया।[18]

  1. Lekar Hum Deewana Dil Archived 2015-05-04 at the वेबैक मशीन Retrieved. 3 July 2014
  2. "Box Office: Bobby Jasoos No Match For Ek Villain, Lekar Hum Deewana Dil A Total Disaster". Business Insider. 8 July 2014. Archived from the original on 9 जुलाई 2014. Retrieved 8 July 2014. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  3. "Box-Office Verdicts Of Major Bollywood Releases Of 2014 (all-India net collections) (in Rs. crores)". Koimoi. 24 October 2014. Archived from the original on 24 अक्तूबर 2014. Retrieved 24 October 2014. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help); Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)
  4. "Box Office Prediction: Bobby Jasoos, Lekar Hum Deewana Dil Challenged By Ek Villain". Koimoi. 4 July 2014. Archived from the original on 6 अक्तूबर 2014. Retrieved 3 फ़रवरी 2015. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. "Imtiaz Ali's brother Arif to direct Kareena's nephew Armaan's debut film". इंडिया टुडे. 31 January 2013. Archived from the original on 23 दिसंबर 2014. Retrieved 3 फ़रवरी 2015. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  6. "Lekar Hum Deewana Dil is a gen-next love story". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Archived from the original on 16 जून 2014. Retrieved 7 May 2014.
  7. Joginder Tuteja. "Saif's Armaan Jain starrer titled Lekar Hum Deewana Dil". Bollywood Hungama. Archived from the original on 7 मई 2014. Retrieved 7 May 2014.
  8. "I auditioned for 'Lekar Hum Deewana Dil' without telling any one in the family: Armaan Jain". CNN-IBN. Archived from the original on 6 जुलाई 2014. Retrieved 2 July 2014.
  9. Sahgal, Geety (31 May 2013). "Raj Kapoor's grandson starrer takes off". Indian Express. Archived from the original on 7 मई 2014. Retrieved 6 May 2014.{{cite web}}: CS1 maint: numeric names: authors list (link)
  10. Anand Vaishnav Lekar Hum Deewana Dil Beauty Deeksha Is Not Insecure Of Attention On Armaan Archived 2014-10-06 at the वेबैक मशीनIndiatimes Retrieved. 2 July 2014
  11. Kanabar, Ankita R (28 February 2014). "Neha Sharma goes de-glam for Youngistan!". Indian Express. Archived from the original on 8 मई 2014. Retrieved 6 May 2014.{{cite web}}: CS1 maint: numeric names: authors list (link)
  12. "Rahul Dev Shetty makes his Bollywood debut". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 12 February 2014. Archived from the original on 4 मार्च 2014. Retrieved 3 फ़रवरी 2015.
  13. "The First Look Of 'Lekar Hum Deewana Dil' Movie". Koimoi. 7 May 2014. Archived from the original on 1 अगस्त 2014. Retrieved 3 फ़रवरी 2015.
  14. "Trailer: Lekar hum deewana dil". द टेलीग्राफ. ABP News. Archived from the original on 18 मई 2014. Retrieved 18 May 2014.
  15. "AR Rahman's number for Armaan Jain sounds catchy, Lekar Hum Deewana Dil song Maaloom teaser". Authint Mail. Archived from the original on 20 मई 2014. Retrieved 20 May 2014.
  16. Lekar Hum Deewana Dil dialogue promos: Armaan Jain and Deeksha Seth can’t stand each other! Archived 2014-12-23 at the वेबैक मशीन Bollywood Life Retrieved. 2 July 2014
  17. Promotion of film Lekar Hum Deewana Dil Archived 2015-02-03 at the वेबैक मशीन ABP News
  18. 'Lekar Hum Deewana Dil' stars come to नई दिल्ली Archived 2014-12-23 at the वेबैक मशीन Business Standard Retrieved. 2 July 2014

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें