यह पृष्ठ अक्टूबर लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

अक्टूबर नाम की समस्या संपादित करें

अनिरुद्ध जी अक्तूबर सही है या कि अक्टूबर या कि दोनो सही है? आपका क्या विचार है कृपया अवगत कराएँ।--Munita Prasadवार्ता १७:१३, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)

सवाल सही या गलत होने का उतना नहीं है जितना कि उसके प्रयोग का। एक पर अंगरेजी का प्रभाव है दूसरे पर फ्रेंच का। एक हद तक मुखसुख वाला सिद्धांत भी प्रभावी है। किंतु हिंदी भाषा में प्रायः अक्टूबर का ही प्रयोग होता है। चुँकि विकिपिडिया पर रिडायरेक्ट करना संभव है इसलिए साँचा में अक्टूबर कर देना चाहिए। जिससे कि सामने तो अक्टूबर रहे किंतु अक्तूबर का लिंक से भी वही पृष्ठ खुल सके। इस विकिपिडिया पर भी विभिन्न लेखों में अक्टूबर का ही प्रयोग मिलता है अक्तूबर का नहीं। इस कारण जयप्रकाश नारायण, रजिया सुल्तान आदि लेखों में बने हुए लिंक वांछित पृष्ठ तक नहीं पहुँचाते हैं। अनिरुद्ध १७:३२, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)


अक्टूबर की समस्या अभी भी शेष है। खोज बक्से में अक्टूबर माह की किसी भी तिथि को जैसे कि १० अक्टूबर, १४ अक्टूबर आदि, टाइप करने से अभी भी वांछित पृष्ठ का पता नहीं चलता है। विभिन्न पृष्ठों जैसे कि जयप्रकाश नारायण, रजिया सुल्तान आदि, पर अक्टूबर के लिए बने लिंक भी नया पृष्ठ बनाने का आग्रह वाला पन्ना खोल देते हैं। अनिरुद्ध १८:०१, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)

धन्यवाद जी बहुत अच्छी बात बताई आपने पर फिर भी मुझे एक संदेह है कि यदि अक्तूबर फ्रेंच का प्रभाव है तो फिर ब्रिटेन के बीबीसी पर अक्टूबर नहीं लिखकर वे सदा अक्तूबर ही क्यों लिखते हैं जबकि वे तो फ्रांसीसी नहीं अंग्रेज हैं। एक अनुरोध भी है आपने कई जगहों पर अक्टूबर बदल कर अक्तूबर किए हैं तो यदि लेखों का नाम बदलते समय हम इसी प्रकार की वार्ता कर लें या फिर लेखों के संवाद पृष्ठ पर चर्चा कर लें तो कैसा रहेगा। चर्चा के बाद जो निष्कर्ष निकले वही नाम रख लें एवं दूसरे को रिडाटरेक्ट कर लें।--Munita Prasadवार्ता ००:२८, १५ अक्तूबर २००९ (UTC)


मुनिता जी! नाम बदलने की कोशिश केवल रिडायरेक्ट बनाने के उद्देश्य से की गई थी। मुझे अक्टूबर अपेक्षाकृत प्रयोग की अधिकता और (october) से उच्चारण की निकटता के कारण अधिक उपयुक्त लगता है। गुगल पर सर्च कर देखिए। अक्तूबर के लिए 5 लाख से अधिक और अक्टूबर के लिए 10 लाख से अधिक परिणाम मिलते हैं। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि नवभारत टाइम्स , दैनिक जागरण आदि अखबारों में दोनों प्रयोग मिल जाएँगें। फिर वही बात सवाल शुद्धता का नहीं प्रयोग का है। और इस न्याय से अक्तूबर को अशुद्ध मानकर उसे रिडायरेक्ट के रूप में रखना उपयुक्त नहीं होगा। वैसे मेरी इच्छा तो केवल यह थी कि 10 अक्तूबर की खोज करने पर भी वह पन्ना खुलना चाहिए जो 10 अक्तूबर के नाम से निर्मित है। अनिरुद्ध ०१:४५, १५ अक्तूबर २००९ (UTC)

मुनिता जी! बीबीसी पर अक्तुबर का प्रयोग हो रहा है यह सही है किंतु उसी पर अक्तूबर का भी तो प्रयोग हो रहा है। गुगल सर्च में मैने बीबीसी अक्तुबर और बीबीसी अक्टूबर सर्च कर देखा है। हाँ बीबीसी पर अक्तूबर का प्रयोग थोड़ा कम है। दरअसल इस तरह की समस्या दूसरी भाषा के शब्दों को अपनाने में आती ही है। सिर्फ हिंदी में ही नहीं दूसरी भाषाओं में भी। अंगरेजी में आर्य आर्यन, राम रामा, बुद्ध बुद्धा हो जाता है। इस तरह की समस्या के पीछे कई कारक उत्तरदायी होते हैं किंतु उन सब विमर्शों को जाने दिजिए। अक्तूबर या अक्तूबर में से किसी को सामने रखिए और किसी को रिडाइरेक्ट बनाइए मगर 10 अक्तूबर से सर्च करने पर भी वह पृष्ठ खुलना चाहिए जो 10 अक्तूबर के नाम पर खुलता है। अन्यथा विकिपिडिया पर अक्टूबर नाम से बने सारे लिंक को सुधारना पड़ेगा। अनिरुद्ध ०२:०९, १५ अक्तूबर २००९ (UTC)

अक्टूबर और अक्तूबर की समस्या कोई खास समस्या नहीं है। इस बारे में अक्तूबर ही बेहतर विकल्प लगता है। हां गूगल पर सर्च करने पर भले ही अक्टूबर के अधिक परिणाम मिलें, किंतु ये कोई मानक नहीं होता। हां अनिरुद्ध जी की एक चर्चित इच्छा अक्टूबर को अक्तूबर पर पुनर्निर्देशित करने से पूरी हो सकती है। और संभव हो तो सभी ०० अक्टूबर वाले पृष्ठ ०० अक्तूबर को पुनर्निर्देशित किये जाने चाहियें।--आशीष भटनागर  वार्ता  १५:३१, १५ अक्तूबर २००९ (UTC)

सचमुच यह कोइ खास समस्या नहीं है। किंतु इस तरह की समस्या आने पर उसके समाधान के लिए कोइ ठोस आधार तो होना ही चाहिए। विकिपिडिया पर ही बिस-बिसवाँ क्रिकेट के अप्रचलित होने की दुहाइ देने और प्रमाण में गूगल सर्च के आँकड़े देने की घटना अभी हाल की ही है। गुगल के आँकड़े इस तथ्य की ओर तो संकेत करते ही हैं की सामान्यतया लोग अक्टूबर का प्रयोग करते हैं। अक्तूबर के प्रयोग में वृद्धि का एक कारण रोमण लिपि में हिंदी लिखना और उसका यूनिकोड रूप प्रस्तुत करना भी है क्योंकि इस तरह अक्टूबर लिखना असंभव है। माइक्रोसॉफ्ट की प्रणाली में भी ट की अपेक्षा त टाइप करना आसान है। अर्थात् मुखसुख का सिद्धांत, और तकनिकि सरलता के कारण भी अक्तुबर का प्रचलन बढ़ा है लेकिन अक्तूबर के प्रयोग के पिछे की लोकशक्ति का क्या करें। कभी कभी लगता है कि इस तरह तो लाखों लोगों पर अक्तूबर थोपा जा रहा है। अनिरुद्ध ०१:४३, १६ अक्तूबर २००९ (UTC)

पृष्ठ "अक्टूबर" पर वापस जाएँ।