वार्ता:अफ़्रीकी सवाना हाथी

नामांकन समीक्षा के कुछ बिंदु संपादित करें

संदर्भ: विकिपीडिया:मुखपृष्ठ_निर्वाचित_चित्र/उम्मीदवार#African_Bush_Elephant.jpg भाषा संबंधी सुधार एवं अन्य सुधार:

  1. मुख्य तथ्य, इसका सबसे बड़ा जानवर होना, सीधे भूमिका में ही वर्णित है, नीचे लेख में कहीं नहीं; इसे नीचे के अनुभाग में जोड़ें और इस तथ्य के लिए उचित संदर्भ भी जोड़ें जो अभी नहीं दिया गया है।
  2. कृपया इसे तथ्य की तरह वर्णित करें, वर्तमान में या "माना जाता है" शब्दावली में लिखा हुआ है।
  3. "अफ़्रीकी झाड़ी हाथी" यहाँ सीधे विकिपीडिया पर ही अनूदित रूप लग रहा, यदि इसक शब्दावली का अन्यत्र कहीं प्रयोग न हुआ हो तो कृपया इसे मूल अंग्रेज़ी में ही रखें और केवल इसका देवनागरी लिप्यंतरण लिख दें, तिरछे अक्षरों में कर दें।
  4. "आद्र जलवायु क्षेत्रों में इसे सबसे अधिक देखा गया है।" - पहले तो सही वर्तनी आर्द्र है। फिर यह स्पष्ट नहीं कि यह लाल कड़ी किस चीज के लिए है। दो संदर्भ दिए गए हैं पर उनसे भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही। यदि यह तथ्य संदर्भ सहित मिलता है तो कृपया इसे उचित अनुभाग में नीचे लिखें और तत्पश्चात भूमिका में शामिल करें। भूमिका में संदर्भ न जोड़ें।
  5. सभी संदर्भों को जाँचें और सभी का अनुवाद भी करें।

बाकी अनुभागों के बारे में आगे सुझाव दिए जायेंगे। --SM7--बातचीत-- 17:52, 17 अगस्त 2023 (UTC)उत्तर दें

@SM7: जी देर से जवाब देने के लिए क्षमा चाहूँगा। आपके द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार मैंने कुछ बदलाव करने का प्रयास किया है। इसका सबसे बड़ा जानवर होना इसे नीचे के अनुभाग में जोड़ कर सन्दर्भ दे दिया गया है। आर्द्र जलवायु के सम्बन्ध में कोई विश्वसनीय स्रोत ना मिल पाने के कारण उसे हटा देना ही उचित लगा। नाम को लेकर मैंने कोई बदलाव अभी तक इसलिए नहीं किया क्योंकि कुछ स्रोत जैसे 1 2 3 4 5 6 इत्यादि में अफ़्रीकी झाड़ी हाथी और अफ़्रीकी सवाना हाथी दोनों ही नाम African bush elephant के लिए मिल रहे है। साथ ही यह लेख बनाने से पूर्व ही बने एक लेख अफ़्रीकी हाथी में भी इसी नाम का ज़िक्र है, इसलिए नाम के सम्बन्ध में एक बार और सुझाव चाहता हूँ। आगे के सुझावों की प्रतीक्षा रहेगी। धन्यवाद।--रोहितबातचीत 21:17, 24 अगस्त 2023 (UTC)उत्तर दें
@रोहित साव27 जी, सुधार के लिए धन्यवाद।
  • सबसे बड़ा जानवर होना, आपने जोड़ दिया है लेकिन आकर (साइज) की जानकारी अब भी नीचे के किसी अनुभाग में नहीं है जबकि भूमिका में सीधे लिखी हुई है। इसे "शारीरिक गठन" अनुभाग में संछेप में लिखें।
  • "झाड़ी हाथी" आपके द्वारा दिए गए 6 स्रोतों में से केवल एक में दिख रहा है, वह भी कोई विश्वसनीय स्रोत नहीं प्रतीत हो रहा। विकिपीडिया पर अन्यत्र प्रयोग भी किसी संदर्भ के साथ नहीं है बल्कि मशीनी अनुवाद का ही परिणाम प्रतीत हो रहा। अतः, यदि इसके लिए विश्वसनीय स्रोत नहीं मिल रहा तो इसे हटाने अथवा मूल अंग्रेज़ी को देवनागरी में लिखने पर पुनर्विचार करें।
  • "इसके कान काफ़ी बड़े... ढकने का काम करते हैं" वाक्य को "...ढँक लेते हैं" भर पर्याप्त होगा; कान का मुख्य काम कंधों को ढँकना ही नहीं है।
  • " गर्मी के दिनों में... रक्त वाहिकाएँ उजागर हो जाती हैं" वाक्य स्पष्ट नहीं है, इसे सुधार कर लिखें।
  • संदर्भ अनुवाद से आशय पूरे संदर्भ का अनुवाद है, केवल शीर्षक का नहीं। शीर्षक मूल भाषा और हिंदी दोनों में रहेगा; बाकी सबकुछ (लेखक, प्रकाशक, तिथि इत्यादि जानकारी) पूरी तरह हिंदी/देवनागरी में।
  • संदर्भ संख्या 4 का उचित साँचे के साथ विस्तार करके प्रयोग करें।
  • वर्तनी एक बार और जाँच लें। 'झूंड' इत्यादि सुधार लें। अफ़्रीका और अफ्रीका की वर्तनी में एकरूपता लायें, इसके लिए कड़ी के प्रदर्शन के लिए पाइप का प्रयोग भी कर सकते हैं। अधिकतर वर्तनियाँ अभी अनुस्वार के साथ हैं अतः, कन्धे, पसन्द इत्यादि को भी उसी के अनुसरण में बदलें और एकरूपता लायें।
--SM7--बातचीत-- 11:45, 25 अगस्त 2023 (UTC)उत्तर दें
@SM7: जी आपके द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार मैंने कुछ बदलाव करने का प्रयास किया है। अफ़्रीकी सवाना हाथी या अफ़्रीकी झाड़ी हाथी नाम को ध्यान में रखते हुए मैंने कुछ स्रोत भी खोजे पर मुझे वे विश्वसनीय नहीं लगे इस कारण मैंने लेख में इन नामों के स्थान पर अफ़्रीकी बुश हाथी नाम का ही प्रयोग करना उचित समझा, अगर आपकी सहमति हो तो लेख के शीर्षक को भी अफ़्रीकी बुश हाथी पर स्थानांतरित कर सकते है। आगे के सुझावों की प्रतीक्षा रहेगी। धन्यवाद।--रोहितबातचीत 18:25, 31 अगस्त 2023 (UTC)उत्तर दें
@रोहित साव27: मुद्दा अफ़्रीकी 'झाड़ी' हाथी लिखना है, उसे आपने न तो अभी हटाया न उसके लिए उचित प्रमाण दे रहे हैं। अब एक नई समस्या 'बुश' हाथी ले आये। वर्तमान शीर्षक रहने दें और लेख में भी उसी नाम का सभी जगह प्रयोग करें - अंग्रेजी नाम उसी वर्तनी में और उसका लिप्यंतरण 'अफ़्रीकन बुश एलिफैंट' जोड़ दें पहली लाइन में; समझाना बहुत जरूरी लग रहा हो तो (बुश=झाड़ी) आगे जोड़ दें। बाकी पूरे लेख से ये बुश और झाड़ी हटा दें। --SM7--बातचीत-- 19:30, 20 सितंबर 2023 (UTC)उत्तर दें
@SM7: जी माफ़ी चाहूँगा दरअसल मुझसे समझने में भूल हो गई थी। मैंने समझ लिया कि आप अफ़्रीकी झाड़ी हाथी और अफ़्रीकी सवाना हाथी दोनों ही नामों को हटाने के लिए बोल रहे हैं और इसके स्थान पर अंग्रेजी नाम को देवनागरी में रूपांतरण कर अफ़्रीकी बुश हाथी नाम का प्रयोग करने के लिए कह रहे हैं। हालांकि अभी आपके सन्देश को पढ़ने के बाद मैंने लेख में सुधार कर लिया है। कृपया एक बार देखें। धन्यवाद।--रोहितबातचीत 19:37, 29 सितंबर 2023 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "अफ़्रीकी सवाना हाथी" पर वापस जाएँ।