यह पृष्ठ कर्क रेखा लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

कृपया ये सुधार करें संपादित करें

आपके आमंत्रण के अनुसार, मैंने इस लेख को देखा है। मेरे सुझाव :

1. "परिलक्षित होते हैं" को "परिलक्षित होती हैं" होना चाहिए क्योंकि ये रेखाएँ हैं (स्त्रीवाचक)।

2. उकदम को एकदम लिखें।

3. "२१ जून को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है, वह दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है।" ऐसा वास्तव में केवल उत्तरी गोलार्ध में होता है। दक्षिणी गोलार्ध में तब रात सबसे लंबी व दिन सबसे छोटा होता है। अतः सही कथन है "२१ जून को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है, उत्तरी गोलार्ध में वह दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है।"

4. देश का नाम चैड न होकर चाड है, इसकी पुष्टि किसी भी विश्व भूगोल की हिंदी माध्यम की पुस्तक से कर सकते हैं। बीबीसी हिंदी भी चाड लिखता है। यद्यपि कुछ वेबसाइटें चैड भी लिख रही हैं, परंतु उनमें अधिकांश प्रतिष्ठित नहीं हैं। सभी अकादमिक पुस्तकें चाड लिखती हैं।

5. संयुक्त अरब अमीरात है, इमारात नहीं। दूरदर्शन के हिंदी समाचार सदैव अमीरात लिखते हैं।

आशा है इसे अन्यथा नहीं लेंगे व आवश्यक सुधार करेंगे।

-Hemant wikikosh १०:३०, ८ जुलाई २००९ (UTC)

हेमन्त जी, आपने जितना परिश्रम इस संवाद के लिखने में किया है उतनी यदि इस लेख में करते तो लेख आज का आलेख बन चुका होता। आप यदि जानकार हैं और ये देख रहे हैं कि गलती हई है तो सुधारिए ना जी किसने रोका है।विकि की यही तो विशेषता है कि इसका संपादन कोई भी कर सकता है। आप के ज्ञान से हम सभी लाभान्वित हों यही कामना है।

--Munita Prasadवार्ता १५:१६, ८ जुलाई २००९ (UTC)

पृष्ठ "कर्क रेखा" पर वापस जाएँ।