अंग्रेजी में -ed में समाप्त होने वाले शब्दों के उच्चारण के नियम संपादित करें

@संजीव कुमार: क्रिया के अंत में -ed का उच्चारण -ed जोड़ने से पहले क्रिया में अंतिम ध्वनि पर निर्भर करता है। -ed के तीन संभावित उच्चारण हैं, और वे /ɪd/, /d/, और /t/ हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि -ed का उच्चारण क्रिया की अंतिम ध्वनि पर निर्भर करता है न कि क्रिया के अंतिम अक्षर पर।

-ed के उच्चारण क्रिया की अंतिम ध्वनि की आवाज पर आधारित हैं। एक सघोष ध्वनि वह होती है जो आपके बोलते समय स्वर यंत्र को कंपन करने का कारण बनती है। एक अघोष ध्वनि वह है जो आपके बोलते समय स्वर यंत्र को कंपन नहीं करती है। आप बोलते समय अपने गले पर हाथ रखकर अंतर बता सकते हैं। उदाहरण के लिए, जब आप कहते हैं /m/ और /f/, ध्वनि /m/ सघोष है और /f/ अघोष होती है।

जब क्रिया की अंतिम ध्वनि अघोष हो और /t/ नहीं हो, तब --ed का उच्चारण /t/ होता है। निम्नलिखित क्रियाएं एक अघोष ध्वनि में समाप्त होती हैं, इसलिए -ed का उच्चारण /t/ किया जाता है।

miss /mis/ →missed /mist/
stop /stɒp/ → stopped /stɒpt/
access /ækˌsɛs/ → accessed /ækˌsɛst/
wash /wɑːʃ/ → washed /wɑːʃt/
kiss /kɪs/ → kissed /kɪst/
wink /wɪŋk/ → winked /wɪŋkt/ [1]

मुझे आशा है कि आप मुझे अच्छी तरह समझ गए होंगे। यदि आप मुझे सही समझते हैं तो कृपया मेरे योगदान को पुनर्स्थापित कीजिए। Nishānt Omm (वार्ता) 02:16, 3 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@Nishānt Omm जी: मुझे आपके उपरोक्त उदाहरणों में कहीं कोई समस्या नहीं दिखाई दे रही और आपसे सहमत होते एक हिन्दी समाचार पत्र की कड़ी भी मिली। लेकिन हिन्दी में हम शुद्धता के साथ प्रचलित को भी देखते हैं और इसी कारण से लेख का नाम "मिस्ड कौल" अथवा "मिस्ड कॉल" अथवा "मिस्ट कौल" के स्थान पर "मिस कॉल" है। यह इतना अधिक लोकप्रिय हो चुका है कि इसे उपरोक्त में से किसी अन्य पर प्रतिस्थापित करना अर्थहीन बना देता है। अतः आपके अन्य सम्पादनों से मुझे समस्या नहीं है लेकिन कम से कम लेख के शीर्षक और सामग्री को समरूप रहने दें। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:24, 3 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार:जी: विभिन्न क्षेत्रीय हिंदी बोलियों में वर्तनी के साथ-साथ बोलने में कई व्याकरण संबंधी त्रुटियाँ होती हैं। आप शब्द की सही वर्तनी को बदलने के बजाय गलत शीर्षक को सही कर सकते हैं। Nishānt Omm (वार्ता) 14:05, 3 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@Nishānt Omm: जी: यह हिन्दी भाषा का शब्द नहीं है अतः इसे अन्य किसी भाषा से ज्यों की त्यों लेना आवश्यक नहीं है। हिन्दी में वो वर्तनी स्वीकृत होगी जो यहाँ पर (हिन्दी भाषी क्षेत्रों में) प्रचलन में है। इसकी शुद्धता का निर्धारण अंग्रेज़ी उच्चारण से कैसे सम्भव है? ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:12, 3 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें
  1. "-ed से अंत क्रियाओं का उच्चारण".
पृष्ठ "मिस कॉल" पर वापस जाएँ।