वार्ता:राजनीति (२०१० फ़िल्म)

यह पृष्ठ राजनीति (२०१० फ़िल्म) लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

लेख का शीर्षक संपादित करें

मेरे विचार में आपको इस लेख का नाम बदलकर राजनीति (२०१० चलचित्र) रखना चाहिए क्योंकि चलचित्रों वाले सभी लेखों के नाम इसी प्रकार रखे गए हैं।

एक बात और भी कहना चाहूँगा। आपने इस लेख पर बहुत काम किया है और इसलिए आपकी सराहना भी की जानी चाहिए, लेकिन मेरे विचार में एक लेख पर, और वह भी एक चलचित्र वाले लेख पर इतना काम करने के स्थान पर यदि आप चलचित्रो वाले अन्य लेखों पर भी काम करें तो हिन्दी विकि पर लेख अधिक होंगे और उनकी गुणवत्ता भी बनी रहेगी। और यह बात तो इस प्रकार के लेखों के लिए और भी सटीक बैठती है क्योंकि राजनीति नामक चलचित्र इतना महत्वपूर्ण नहीं हैं। यदि यह कोई देश, नगर, कोई वैज्ञानिक घटना इत्यादि से सम्बन्धित लेख होता तो फिर इतना परिश्रम करना मेरे विचार में सही होता। रोहित रावत १६:२१, ६ जून २०१० (UTC)

आपका लेख के शीर्षक संबंधित सुझाव शत प्रतिशत सही है, मुझे इससे अवगत कराने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद। आपका यह सुझाव क्रियान्वित किया जा चुका है

इस लेख पर अधिक काम का कारण मेरे इस प्रकार के लेखों में अनुभव की कमी थी (क्योंकि यह मेरा प्रथम चलचित्र पर अधारित लेख है) एवं आज का आलेख के लिये निम्नतम आवश्यकताओं की पूर्ति थी। तब भी इस पर मैनें १ दिन ही काम किया था और शायद गुणवत्ता के हिसाब से इतना समय तो देना ही पड़ेगा खासकर मुझको क्योंकि मेरे पास अभी आप एवं आशीष जी जितना अधिक अनुभव नहीं है परन्तु आपकी बात भी सही है कि यदि इस समय को बाँटकर यदि अन्य चलचित्र लेखों में लगा दिया तो कई चलचित्रों पर मध्यम गुणवत्ता के कई लेख बन जायेंगे । वैसे चलचित्रों में मेरी रुचि कम है परन्तु आपके इस सुझाव को मैं हिन्दू धर्म परियोजना एवं इतिहास परियोजना के अधिक से अधिक लेखों को बनाने में लगाउगाँ। आशा है कि आप जल्द ही प्रबंधक बन जायेंगे और हिन्दी विकि पर समस्त उत्साहित सदस्यों को अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे। यदि इस उत्तर में मेरी कोई बात आपको बुरी लगी हो तो आपको हुए किसी भी कष्ट के लिये मैं क्षमाप्रार्थी हूँ आपके सुझाव एवं मार्गदर्शन का मैं सदा स्वागत करुँगा। आशा है आपसे आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा --मयुर कुमारवार्ता ०५:५६, ७ जून २०१० (UTC)

पृष्ठ "राजनीति (२०१० फ़िल्म)" पर वापस जाएँ।