स्थानान्तरण अनुरोध 28 मई 2023 संपादित करें

लंबे कान वाला उल्लूदीर्घ-कर्णित उल्लू – संक्षिप्त नाम 🗿 Nishānt Omm (💌) 05:23, 28 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

  टिप्पणी - कर्ण का अर्थ कान होने है, मुझे कही पर भी कर्णित शब्द का अर्थ कानों वाला नही मिला। हिंदी भाषा अंग्रेजी की तरह नहीं है कि ing की तरह इत लगाकर नए शब्दो का विकास किया जा सके, इसलिए यह बिल्कुल ही गलत शीर्षक है। आप फालतू की नाम बदलने हेतु चर्चाएँ शुरू करके प्रबंधकों का समय खराब कर रहे है। पहले से ही नाम बदलने हेतु वैध चर्चाएँ कही महीनों से लंबित पड़ी हुई है। DreamRimmer (वार्ता) 05:59, 28 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
कर्णित छप्पा (Eared nightjar) नाम के प्राणी पर पूर्वमेव पृष्ठ उपस्थित है जहाँ कर्णित शब्द प्रयुक्त है। आपने कहा कि हिन्दी में अंग्रेजी प्रत्यय -ing की तरह -इत प्रत्यय नहीं लगाया जा सकता? Eared शब्द में -ing प्रत्यय तो नहीं है? क्या आप अपने उक्ति को स्पष्ट कर सकते हैं? जहाँ तक मेरा ज्ञान है -इत प्रत्यय से अन्त होने वाले कई हिन्दी शब्द है: 🗿 Nishānt Omm (💌) 06:40, 28 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
हिन्दी के शब्द सीमित ही है जिनके पीछे इत प्रत्यय लगाया हुआ है और यह जरूरी नहीं है की हर शब्द के पीछे हम अपने मन से प्रत्यय लगाकर उस शब्द के पीछे 'वाला' जोड़ सके। मैंने ing का जो उदाहरण दिया था उसका तात्पर्य यह था की अंग्रेजी में किसी भी क्रिया के पीछे ing लगा सकते है जबकि हिन्दी में ऐसा नहीं है। DreamRimmer (वार्ता) 07:44, 28 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
विकिपीडिया की नीतियों के अनुसार भी यही कहा गया है की हमें सामान्य (प्रसिद्ध) नाम ही उपयोग में लेने चाहिए, और मुझे तो दीर्घ-कर्णित उल्लू से ज्यादा साधारण नाम लंबे कान वाला उल्लू लग रहा है भले ही दीर्घ-कर्णित उल्लू नाम ज्यादा शुद्ध हिंदी में क्यों ना हो। DreamRimmer (वार्ता) 07:50, 28 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
कृपया आप अपने दावे का उचित स्रोत दें। मेरे अनुसार हिन्दी में यथासम्भव प्राणी और पशुओं हेतु संस्कृत नामों को अधिक महत्त्व दिया जाता है। इससे नाम संक्षिप्त और छोटे रहते हैं। 🗿 Nishānt Omm (💌) 08:19, 28 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@Nishānt Omm जी, कृपया en:WP:COMMONNAME पढ़े। DreamRimmer (वार्ता) 08:26, 28 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
उदाहरण के तौर पर इसी के अनुसार ही महात्मा गांधी के लेख का नाम मोहनदास करमचंद गांधी ना होकर सिर्फ महात्मा गांधी है। DreamRimmer (वार्ता) 08:30, 28 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
हम @DreamRimmer से सहमत है। @Nishānt Omm फालतू का प्राकृत शब्दो के खिलाफ है। मुरही (वार्ता) 09:05, 28 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
हम @Nishānt Omm के बात से सहमत नही है। ये स्रोत के बारे मे नही है। दोनों शब्द का मतलब बराबर है। संस्कृत इस्तेमाल करके नाम छोटा करना अजीब है। नाम वो इस्तेमाल होना चाहिए जो ज़्यादा लोकप्रिय हो, जो छोटे कान वाला उल्लू है। आप फालतू का प्राकृत के खिलाफ बायस है।
अगर आपको अभी भी स्रोत की पड़ी है तो छोटे कान और अपना प्रोपोज़ल खोज के देखें। छोटा कान ज़्यादा लेख में मिलेगा, और ज़्यादा लोकप्रिय होगा। मुरही (वार्ता) 09:02, 28 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "लंबे कान वाला उल्लू" पर वापस जाएँ।