स्वागत!  नमस्कार DreamRimmer जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 12:15, 14 जुलाई 2021 (UTC) Dream reader ji namaste Maine abhi chal rahe compition me participate kiya but mere article ko cancel kar diya hai translation bol kar par bahut sare log translate hi kar rahe hai aap iss par kuch kahe. Aap example ke liye mamta shaw09 or bhi dusre logo ke article padhe.उत्तर दें

चुडासमा पृष्ट पर बर्बरता बंद करें संपादित करें

Stop vandalism first read sources. Archaeological Survey of India, There's is many reliable sources which clearly mentioned Chudasamas were originally Abhira clan. Rajan, K. V. Soundara (1985). Junagadh (अंग्रेज़ी में). Archaeological Survey of India. The Chudasama dynasty, originally of Abhira clan from Sind wielded great influence around Junagadh from the 875 A.D. onwards when they consolidated themselves at Vanthali (ancient Vamanasthali) close to Girnar under their-King Ra Chuda. Narayana-Narayana (वार्ता) 09:37, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें

कृपया आप अपने इस संपादन देखे और अंग्रेजी विकिपीडिया पर en:Chudasama भी देखे। भारत में अहीर और अभीर अलग-अलग जातियाँ हैं। अहीर जाति को यादव जाति के रूप में भी जाना जाता है, और वे पारंपरिक रूप से पशुपालन और कृषि में लगे हुए हैं। अभीर जाति परंपरागत रूप से पशुपालन में लगी हुई है, लेकिन उन्हें यादव जाति का हिस्सा नहीं माना जाता है। मुझे तो आपके संपादन बर्बरता व प्रचार लग रहे हैं। DreamRimmer (वार्ता) 09:47, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
किसने कहा अभीर और अहीर अलग अलग हैं? अहीर शब्द संस्कृत से आभीर शब्द से आया हैGarg, Gaṅgā Rām (1992). Encyclopaedia of the Hindu World (अंग्रेज़ी में). Concept Publishing Company. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7022-374-0. The modern Ahirs are the descendants of the Abhiras of ancient times. और महाभारत काल के सारे यादवों को आभीर के रूप में वर्णित किया गया है।Bahadur), Sarat Chandra Roy (Rai (1974). Man in India (अंग्रेज़ी में). A.K. Bose. In the Maha. bharata2 it is mentioned that when the Yadavas (though belonging to the Abhira group). Narayana-Narayana (वार्ता) 10:07, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
अंग्रेजी विकिपीडिया के संपादक ज्यादातर राजपूत जाति के हैं, वे सभी एडमिन संपादक अहीर यादव विरोधी हैं अपनी मर्जी से फर्जी इतिहास लिखते हैं। इसलिए अब पृष्ट पर बर्बरता न करें धन्यवाद। Narayana-Narayana (वार्ता) 10:20, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
नारायण जी, मैं राजपूत नहीं हूं और मेरा राजपूतों से कोई संबंध नहीं हैं। मैं सिर्फ संदर्भ के आधार पर बात करता हूं और विकिपीडिया कोई ऐसा स्थान नही है जहां पर हर कोई आकर अपना इतिहास लिखकर चला जाए, यहाँ पर सिर्फ स्वतंत्र स्रोतों के आधार पर बात होती है। जहां तक मैं अंग्रेजी विकिपीडिया पर हूं मैंने ऐसे किसी संपादक को नही देखा जो अपनी जाति विशेष की जानकारी मन से जोड़कर चला जाए क्योंकि वहां के नियम बहुत ही कठोर है और इसलिए आप भी अपनी जानकारी वहां पर लिख नही पाए तथा पूरे अंग्रेजी विकिपीडिया को जातिवादी बोल दिया। अंग्रेजी विकिपीडिया पर लगातार एक ही पृष्ठ पर ऐसे संपादन en:WP:COI की श्रेणी में आते हैं इसलिए आप भी मौजूदा लेखों की पूरी विषय वस्तु को बदलने से पहले लेख के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा कर लेवे क्योंकि मैंने आपके सभी संपादन WP:COI के ही देखे हैं। धन्यवाद! DreamRimmer (वार्ता) 10:33, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
एक बात और ध्यान रखिए, यह बर्बरता वाली अपनी टोपी मेरे सिर पर मत पहनाइए क्योंकि मैने आपके संपादनों को एक वैध सारांश के साथ पूर्ववत किया था। DreamRimmer (वार्ता) 10:35, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
हां मैंने देखा है कि अंग्रेजी विकिपीडिया के संपादक ज्यादातर राजपूत समुदाय के हैं और वे अन्य जातियों के बारे में गलत जानकारी फैलाते हैं। अहीर शब्द संस्कृत शब्द अभीर से आया है जिसका उल्लेख महाकाव्यों और महाभारत में मिलता है, महाभारत में अहीरों का उल्लेख क्षत्रियों के रूप में किया गया है और गुरु द्रोणाचार्य केबनाएगए चक्रव्यूह का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा थे, जिन्होंने अपनी सेना में केवल क्षत्रियों और ब्राह्मणों को अनुमति दी थी, महाभारत में वर्णित नारायणी सेना को भी अहीर जाति के रूप में वर्णित किया गया था। तो अहीर 1910 से यादव उपनाम कैसे अपना सकते हैं जबकी अहिरों के तीन वर्ग है यदुवंशी ग्वालवंशी और नंदवंशी, यदुवंशी यादव वंश के संस्थापक राजा यदु के वंशज हैं, नंदवंशी नंद के वंशज हैं जो यादव राजा वसुदेव के भाई थे और ग्वालवंशी गोप और गोपियां केवंशज हैं महाभारत काल के यादवों को वैष्णव सम्प्रदाय के अनुयायी के रूप में जाना जाता था, श्री कृष्ण इनके नेता थे: वे सभी पेशे से गोप/गोपालक थे। तथा गोप नाम से प्रसिद्ध थे लेकिन साथ ही उन्होंने कुरुक्षेत्र की लड़ाई में भाग लेते हुए क्षत्रियों की स्थिति धारण की। तो अहीर शुद्र कैसे हो सकते हैं? Narayana-Narayana (वार्ता) 11:55, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
कृपया विकिपीडिया पेज मूल शोध देखे। महाभारत काल के स्रोतों में ऐसी जानकारी नही मिलती है और आप जिन पुस्तकों की बात कर रहे है वो 19-20 सदी में लिखी गई है इसलिए इस सामग्री को लेख के शुरुआती भाग में ना डाल कर अलग भाग में लेखकों के कथन या विचार के रूप में डाले। अब आपके बताए अनुसार तो यह सभी मूल शोध का हिस्सा है। धन्यवाद! DreamRimmer (वार्ता) 12:06, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
अन्य रूप में आप अंग्रेजी विकिपीडिया को एक ही समुदाय द्वारा संचालित बोल रहे है और यह विकिपीडिया की गरिमा पर सवाल है। अंग्रेजी विकिपीडिया पर सदस्य इतने सक्रिय और मेहनती है की वो किसी की भी बर्बरता को या संदर्भ रहित जानकारी को 1 मिनट में ही पूर्ववत कर देते है। मुझे लगता है वहां पर आपका काम बना नही इसलिए आप यह आरोप लगा रहे है। वहां पर विश्व के सभी देशों से संपादक अपना योगदान दे रहे है और भारत से तो बस कुछ गिने चुने प्रबंधक हैं। DreamRimmer (वार्ता) 12:14, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
@Narayana-Narayana जी: क्या आप इसका कोई प्रकाशित स्रोत दिखा सकते हैं जिससे स्पष्ट हो कि अंग्रेज़ी विकिपीडिया के सम्पादक/प्रबंधक राजपूत समुदाय के हैं? अन्यथा आपका यह तर्क अर्थहीन है। आपके द्वारा जो गूगल बुक्स की कड़ियाँ यहाँ दी गयी हैं, उनमें आपके द्वारा दिया गया उद्धरण खोजने पर परिणाम शून्य मिल रहा है जिससे प्रतीत हो रहा है कि आपके उद्धरण में कुछ गड़बड़ हुई है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:23, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
मैंने ऐसा नहीं कहा की इंग्लिश विकिपीडिया के सारे admins या editors राजपूत जाति के हैं, मैंने कहा कुछ हैं जैसे Fowler&fowler, Akalanka820, SpacemanSpiff, sitush, parkagents लिस्ट बहुत लंबी है मैं बहुत कम गिनाए हैं अगर यकीन नहीं होता तो आप यादव अहीर पेजों पर देख सकते हैं इन्होंने केवल दूसरी जातियों के खिलाफ गलत जानकारी फैलाई है, और जिन सोर्तो के जरिए इन लोगो ने अहीर या यादवों को शुद्र या अहीरों ने 1910 के बाद यादव उपनाम अपनाया वह किताबें भी हाल की लिखी हुई हैं। Narayana-Narayana (वार्ता) 13:02, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
मुझे लगता है आप अभी तक विकिपीडिया को समझ ही नही पाए की विकिपीडिया एक ऐसी जगह है जहां पर सब लिख सकते है पर उनको संदर्भ देने की जरूरत होती है और यहां पर बर्बरता के लिए कोई जगह नही है, इस परियोजना जिसमे सब लिख सकते है और इसी स्थिति में इससे गलत जानकारी या बर्बरता हटाने के लिए संपादकों का एक समूह भी सक्रिय होता है तथा आप जिन संपादकों के नाम यहां पर ले रहे हैं वो विकिपीडिया की शुरुआत के समय से इस परियोजना पर है जिनके लाखो में संपादन है तथा प्रबंधक अधिकार भी रखते हैं। विकिपीडिया पर कोई भी पृष्ठ किसी की व्यक्तिगत चीज नही है और उन पृष्ठों पर ना तो आपका अधिकार है और ना ही उनका। इसका कारण बस यह है की वो विकिपीडिया की नीतियों के अनुसार सामग्री के साथ व्यवहार करते है और आप प्रचार के इरादे से इसलिए उनके संपादन हटाए नही जाते है। विकिपीडिया पर अगर कोई सदस्य किसी पृष्ठ पर बर्बरता को हटाता है तो वो पृष्ठ उसकी वॉचलिस्ट में चला जाता है जिससे भविष्य में भी उस पृष्ठ पर हो रहे बदलावों के बारे में नोटिफिकेशन मिलता रहता है और वे अस्पष्ट जानकारियों को वापस पूर्ववत कर देते है। विकिपीडिया पर किसी का भी कोई कार्यक्षेत्र नही है जो जिन विषयों में चाहे उनमें योगदान दे सकता है। अब रही आपकी बात तो आप अपने संपादनों की जिमेदारी स्वयं न लेकर दूसरो पर कीचड़ उछाल रहे है। @संजीव कुमार जी, आप भी कुछ कहिए। धन्यवाद! DreamRimmer (वार्ता) 13:37, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें
अगर अंग्रेजी विकिपीडिया पर इतनी ही आजादी है तो मैं आपको एक विश्वसनीय स्रोत देता हूं क्या आप अंग्रेजी विकिपीडिया अहीर पेज पर इस जानकारी को जोड़ सकते हैं? The Yaduvanshi Kshatriyas were originally AhirsSoni, Lok Nath (2000). The Cattle and the Stick: An Ethnographic Profile of the Raut of Chhattisgarh (अंग्रेज़ी में). Anthropological Survey of India, Government of India, Ministry of Tourism and Culture, Department of Culture. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-85579-57-3. the Yadubansi Kshatriyas were originally Ahirs. जोड़ सकते हैं? आप जोड़ नहीं सकते क्युकी आप भी यादव अहीर विरोधी हो आपकी बातों से लग रहा है जो सच को नजरंदाज कर रहे हो और मुझे ही उल्टा दोषी बता रहे हो Narayana-Narayana (वार्ता) 16:08, 22 अप्रैल 2023 (UTC)उत्तर दें

श्रेणी निर्माण संपादित करें

नमस्ते DreamRimmer जी, आपके द्वारा निर्मित श्रेणी:Pages using multiple image with auto scaled images पर कृपया ध्यान दें। ऐसी रखरखाव श्रेणियाँ सावधानी से बनायें। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 06:44, 5 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

@SM7 जी, इन साँचे या श्रेणी संबंधित नामस्थानो में नए पन्नो का निर्माण या जो पहले से मौजूद है उनमें संपादन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतता हूं क्योंकि मुझे पता है की इन नामस्थानों में गलत हरकत से अनेकों पृष्ठों पर प्रभाव पड़ सकता है। आप बेफिक्र रहिए, अगर मुझे कोई काम समझ में नही आयेगा तो मैं आपसे या अन्य वरिष्ठ सदस्य से पूछ लूंगा। DreamRimmer (वार्ता) 07:26, 5 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
रखरखाव श्रेणियों के लिए मैं बिना सोचे समझे संपादन नही करता हूं। आपका सुझाव देखकर खुशी हुई, कृपया आगे भी मार्गदर्शन करते रहिएगा। धन्यवाद! DreamRimmer (वार्ता) 07:29, 5 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
क्या ध्यान रखते हैं? श्रेणी खुद अपने में ही श्रेणीबद्ध करके बनाई है, छुपाने के लिए सीधे कोड का प्रयोग किया है, किसी अन्य श्रेणी में श्रेणीबद्ध नहीं है... इसे सावधानी कहते हैं? --SM7--बातचीत-- 07:32, 5 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@SM7 जी, मुझे याद है। मैं सुधार करने ही वाला था। DreamRimmer (वार्ता) 07:41, 5 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
बना कर 'सुधार करने ही वाला था' कहने की बजाय सुधरे हुए रूप में ही बनाएँ तो अधिक बेहतर होगा। कोई ऐसी जल्दी नहीं रहती कि बनाना इमरजेंसी हो। समय लेकर आराम से बनाया करें। जैसे अभी कह रहे कि 'सुधार करने ही वाला था' वैसे ही फिर बाद में कहेंगे कि 'भूल गया'। इसी लिए ध्यान दिलाया। अन्य कोई बात नहीं। शुभकामनाएँ। --SM7--बातचीत-- 07:45, 5 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@SM7 जी, आगे से ध्यान रखूंगा। उस समय मोबाइल पर संपादन कर रहा था इसलिए भूलवश यह रह गया। शुभकामनाओं को स्वीकार करते हुए भविष्य में मार्गदर्शन की आशा करता हूं। आपके लिए सम्मान! DreamRimmer (वार्ता) 08:23, 5 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

कृपया वार्ता:वासुदेव देखें और अपने प्रतिभाव दें। धवलवार्ता/योगदान 14:18, 10 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

वासुदेव अर्थात कृष्ण स्वयं या उनके पिता? संपादित करें

कृपया वार्ता:वासुदेव देखें और अपने प्रतिभाव दें। धवलवार्ता/योगदान 14:19, 10 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

@Dsvyas जी, देखता हूँ। DreamRimmer (वार्ता) 14:34, 10 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

फ़ैज़ाबाद मंडल और अयोध्या मंडल संपादित करें

मैं आपका फ़ैज़ाबाद मंडल पर आखिरी सम्पादन समझ नहीं पाया हूँ। आप चाहो तो दोनों लेखों का इतिहास विलय किया जा सकता है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:03, 15 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

नमस्ते @संजीव कुमार जी, मैंने भी उनको इतिहास विलय का ही सुझाव दिया था क्योंकि फैजाबाद मंडल लेख काफी पुराना है जबकि अयोध्या मंडल अभी तीन साल पहले ही बनाया गया है। इन सदस्य द्वारा फैजाबाद मंडल को अयोध्या मंडल पर अनुप्रेषित किया जा रहा था जिससे भविष्य में फैजाबाद मंडल लेख एक अनुप्रेषण मात्र ही बनकर रह जायेगा और कोई भी इसका संपादन इतिहास नहीं देख पाएगा तथा सभी की नजर में अयोध्या मंडल पृष्ठ का दो साल पुराना संपादन इतिहास ही आ पाएगा। इसी संदर्भ में मैंने वो बात रखी थी। अगर आप विलय वाला कार्य कर सकते है, तो अति कृपा होगी। मैंने प्रबंधक सूचनापट्ट पर भी एक निवेदन किया है, समय निकाल कर वो भी देखिएगा। धन्यवाद! DreamRimmer (वार्ता) 14:49, 15 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
इतिहास विलय कर दिया गया है, अब आप अनुप्रेषण को ठीक कर सकते हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:44, 15 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार जी, ठीक है। :) DreamRimmer (वार्ता) 01:28, 16 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

misleading संपादित करें

if there are misleading information on this article then why you removed my citation. please provide me a accurate answer. Sumerpurbia (वार्ता) 12:30, 17 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

@Sumerpurbia जी, सबसे पहले तो मैं आपको सन्देश हिन्दी में लिखने की सलाह देता हूं। मैने यूट्यूब पृष्ठ पर आपके संपादन को स्पैम के रूप में पूर्ववत किया था जो की आपने मेरे उस संपादन को पूर्ववत करते हुए अपना संपादन वापस स्थापित कर दिया, और यह आप कई बार कर चुके है इसलिए मैने आपका संपादन वापस पूर्ववत करते हुए आपको चेतावनी संदेश लिखा। विकिपीडिया पर अपनी वेबसाइट का प्रचार और बाहरी लिंक को स्पैम करना सख्त मना हैं और आप यह लगातार कर रहे है। दूसरा मैने आपके योजना वाले लेख को हटाने के लिए चर्चा में जोड़ा है क्योंकि यह लेख साफ तौर पर योजना का प्रचार कर रहा है इसमें जो संदर्भ दिए गए है वो सभी आपके स्वयं की ब्लॉग वेबसाइट्स है, आपने अपनी वेबसाइट्स से सारी जानकारी इस लेख पर कॉपी-पेस्ट कर दी है जो कॉपीराइट का उल्लंघन है। आप विकिपीडिया को अपनी वेबसाइट की जानकारी उपयोग करने की स्वीकृति नही दे सकते क्योंकि आपने भी यह जानकारी कही से कॉपी की है और पब्लिक यूज लाइसेंस भी उपयोग में नहीं ले रहे है। मैं बस आपको एक ही सलाह देना चाहता हूं की आप विकिपीडिया पर स्पैम करना बंद कर दे और अगर आप विकीपीडिया पर वाकई योगदान देना चाहते है तो अपनी वार्ता पर स्वागत संदेश में दिए गए लिंक पर जाकर प्राथमिक नीतियों की पर्याप्त जानकारी हासिल कर लेवे। DreamRimmer (वार्ता) 12:43, 17 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
ok, thanks for this,
how can I remove my changes.
can I get public use licence from anywhere.
how can I remove my all pages.
and again sorry for that. Sumerpurbia (वार्ता) 13:18, 17 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

रात को आसमान संपादित करें

नमस्ते DreamRimmer जी, आपने रात को आसमान लेख को परीक्षण मान कर शीह नामांकित किया है। कृपया इसे दुबारा देखें। संभवतः इसे सुधार कर रखा जा सकता है। अगर बहुत अधिक ख़राब अनुवाद लग रहा हो और आप सुधारने में असमर्थ हो तो कृपया खराब अनुवाद के तहत नामांकित करें। यह परीक्षण नहीं है। --SM7--बातचीत-- 11:53, 21 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

@SM7 जी, ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद। इस तरह के लेख पहली नज़र में परीक्षण ही लगते है इसलिए मैंने शायद दूसरी भाषा की कड़ियाँ नहीं देखी और भूलवश परीक्षण मानकर शीह नामांकन कर दिया था। मैं देख रहा हूँ कि इसमें सुधार हो सकता है इसलिए इसे अलग कारण से शीह नामांकन करने के बजाय जानकारी जोड़ने का प्रयास करता हूँ। DreamRimmer (वार्ता) 12:01, 21 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

चर्चा: शेरू फोटोग्राफर के बारे में लेख पर नजर डालें संपादित करें

नमस्ते DreamRimmer जी शेरू फोटोग्राफर के बारे में यह लेख उनके कौशल, प्रदर्शन, और करियर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। उनकी सृजनात्मकता और दृश्यता की अद्वितीयता के लिए उन्हें पहचाना जाता है, जो उन्हें फिल्म निर्माण, फोटोग्राफी, और लेखन में एक प्रमुख व्यक्ति बनाता है। इसके अलावा, उन्होंने कई महत्वपूर्ण फिल्मों, डॉक्यूमेंट्रीज़, और वीडियो प्रोजेक्ट्स में भूमिका निभाई है।

इस लेख को साफ़ प्रचार होने के कारण इसे हटाने की जगह, हमें इसे विकिपीडिया या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थायी रूप से स्थापित करने की अपील करनी चाहिए। इस लेख में प्रशंसा या प्रचार नहीं है, बल्कि इसमें एक उपन्यासी रूप से शेरू फोटोग्राफर के बारे में महत्वपूर्ण और गहराई से बातचीत की गई है।

शेरू का जन्म दिल्ली में एक गरीब परिवार में हुआ और उन्हें अपनी आर्थिक स

्थिति और परिवारिक दशा के कारण बचपन से ही मेहनत करनी पड़ी। वह बचपन से ही फोटोग्राफी के शौकीन रहे हैं और अपनी कला के माध्यम से अपनी पहचान बनाई हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली के सरकारी विद्यालयों से प्राप्त की हैं, जहां उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है।

शेरू के परिवार में उनके पिता का नाम भूषण है और उनके चार बहनें हैं। इस लेख में इसके अलावा परिवार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है, जिससे इसे अपने संक्षेप में रखा गया है।

इस लेख को हटाने के बजाय उसे साफ़ प्रचार होने के कारण इसे विकिपीडिया या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थायी रूप से स्थापित करने का विचार होना चाहिए। यह लेख महत्वपूर्ण और गहराई से लिखा गया है और शेरू फोटोग्राफर के बारे में सामर्थ्य, योग्यता, और उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करता है। सीमा कश्यप (वार्ता) 11:47, 31 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

सुहानी शाह के संबंध में संपादित करें

DreamRimmer जी नमस्कार, आपने सुहानी शाह के बारे में कंटेंट ट्रांसलेटर की सहायता से जो लेख आरंभ किया है वह कल से आरंभ हो रही प्रतियोगिता के लिए सुझाई गई सूची का लेख है। क्या आपने यह जानबूझकर किया है या अनजाने में हुआ है? --अजीत कुमार तिवारी बातचीत 17:33, 31 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

नमस्कार @अजीत कुमार तिवारी जी, मैंने यह लेख प्रतियोगिता के लिए ही बनाया था परन्तु समय वाला नियम याद नहीं रहा और बिना समय देखे ही पहले ही लेख बना दिया। लेख बनाने के बाद मुझे पता चला की यह लेख प्रतियोगिता के नियम से अलग बन गया है। कृपया इस शीर्षक को लेख सूची से हटाकर कोई और शीर्षक जोड़िए और आपको हुई इस परेशानी के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। DreamRimmer (वार्ता) 17:52, 31 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
कृपया {{SSS जून 2023}} साँचा भी देखिए, यह इस प्रतियोगिता में बनने वाले लेखों को ट्रैक करने के लिए बनाया है, इसका उपयोग वार्ता पर करने से एक श्रेणी जुड़ जाएगी जिससे सारे लेख उस श्रेणी में जमा होते जाएँगे। प्रतियोगिता समाप्त होने के पश्चात इस साँचे की सामग्री को विकिपारियोजना की तरह व्यवस्थित कर देंगे। DreamRimmer (वार्ता) 17:59, 31 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
साँचा:संपादनोत्सव जून 23 भी नहीं दिखा होगा आपको। --SM7--बातचीत-- 18:30, 31 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
माफ़ करना श्रीमान @SM7 जी, नाम की समस्या के कारण गलती हो गई, अभी सुधार कर देता हूँ। DreamRimmer (वार्ता) 18:35, 31 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

आपके द्वारा निर्मित श्रेणियाँ संपादित करें

DreamRimmer जी, हाल में आपने कई सारी श्रेणियाँ नई निर्मित की हैं। अनुरोध है कि कृपया इन्हें बस ऐसे ही रिक्त पृष्ठ के रूप में न बनाएँ बल्कि बनाएँ तो आवश्यक अन्य चीजें भी अवश्य जोड़ें। न्यूनतम आवश्यकता मानते हुए श्रेणियों को श्रेणी में भी जोड़ें, उचित हेडर सामग्री जोड़ें (जैसे मुख्य लेख, कॉमंस की कड़ी इत्यादि) और इन्हें बिना विकिडेटा से जोड़े न छोड़ें। साथ ही ध्यान दें कि किसी एक ही पन्ने के लिए भरसक नई श्रेणी न बनाएँ, नई श्रेणी तभी बनाएँ जब उसमें कई पन्ने आ रहे हों। --SM7--बातचीत-- 16:59, 4 जून 2023 (UTC)उत्तर दें

@SM7 जी, अभी प्रतियोगिता के कारण उनको व्यवस्थित करने का समय नही मिल पा रहा हैं इसलिए कुछ दिनों के बाद में मेरे द्वारा बनाई सारी श्रेणियों को व्यवस्थित कर दूंगा। आप देखिए की मै सिर्फ आवश्यक श्रेणियाँ ही बना रहा हूँ और भविष्य में इनमें बहुत सारे लेख जुड़ेंगे क्योकि ज्यादातर लेखक जरुरत पड़ने पर भी श्रेणियों का निर्माण नही करते हैं और निर्मित लेख में कुछ पुरानी पितृ श्रेणियाँ ही जोड़ देते हैं इसलिए मुझे जरुरी श्रेणियाँ नही मिल पा रही हैं और परिणाम स्वरुप यह बनानी पड़ी। DreamRimmer (वार्ता) 17:13, 4 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
कृपया भविष्य पर न छोड़ें। यदि नई श्रेणियाँ बना रहे हैं तो कार्य पूरा करें। --SM7--बातचीत-- 17:17, 4 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@SM7 जी, कल करता हूँ। DreamRimmer (वार्ता) 17:19, 4 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@SM7 जी, प्रतियोगिता के वार्ता पन्ने पर कुछ सवाल जोड़े हैं कृपया देखें। DreamRimmer (वार्ता) 17:20, 4 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
वहाँ अजीत जी ने आपको उत्तर दिया है। और क्या समस्या है? --SM7--बातचीत-- 17:45, 4 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@SM7 जी, शायद उन्होंने मुझे पिंग नही किया और लेख बनाते समय वहाँ मेरा ध्यान नही रहा, अभी देखता हूँ। DreamRimmer (वार्ता) 17:47, 4 जून 2023 (UTC)उत्तर दें

Feminism and Folklore 2023 - Local prize winners संपादित करें

 

कृपया अपनी भाषा में अनुवादित करने में सहायता करें

Congratulations on your remarkable achievement of winning a local prize in the Feminism and Folklore 2023 writing competition! We greatly appreciate your valuable contribution and the effort you put into documenting your local Folk culture and Women on Wikipedia. To ensure you receive your prize, please take a moment to complete the preferences form before the 1st of July 2023. You can access the form by clicking here. We kindly request you to submit the form before the deadline to avoid any potential disappointments.

If you have any questions or require further assistance, please do not hesitate to contact us via talkpage or Email. We are more than happy to help.

Best wishes,

FNF 2023 International Team

Stay connected     

MediaWiki message delivery (वार्ता) 10:47, 10 जून 2023 (UTC)उत्तर दें

मूल्यांकन संबंधी चर्चा का नया पृष्ठ संपादित करें

सभी मूल्यांकन संबंधी चर्चाएं विकिपीडिया वार्ता:सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023/मूल्यांकन पर स्थानांतरित कर दी गई हैं। आगे की चर्चा उसी पृष्ठ पर करें। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 19:32, 26 जून 2023 (UTC)उत्तर दें

सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023 सूचना संपादित करें

प्रिय DreamRimmer, सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023 के नौ सौ से भी अधिक लेख बनाने के अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल आपका धन्यवाद करता है।

बधाई हो!

 
मिठाई
आपको ‘’’विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार’’’ के लिए चुना गया है। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए 30 जुलाई 202३ तक प्रतिभागी सूचना प्रपत्र भरकर जमा करें।

१५ अगस्त तक आपको पुरस्कार तथा ई-प्रमाण-पत्र भेज दिया जाएगा। पहले सूचना प्रपत्र भर लेने तथा बाद में पुरस्कार कूपन या प्रमाण-प्रपत्र मिलने की सूचना इस संदेश के उत्तर के रूप में अवश्य दें। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 13:01, 20 जुलाई 2023 (UTC)उत्तर दें

@अनिरुद्ध कुमार जी, मैं अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम और मोबाइल नंबर साझा करने में सहज नहीं था इसलिए मैंने पुरुस्कार प्राप्त करने का फॉर्म नहीं भरा। प्रतियोगिता मूल्यांकन के बारे में जो बातचीत मैंने प्रतियोगिता पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर पोस्ट की थी उसका भी किसी मूल्यांकनकर्ता ने जबाब नहीं दिया। 𝙳𝚛𝚎𝚊𝚖𝚁𝚒𝚖𝚖𝚎𝚛 (बातचीत) 03:22, 13 अगस्त 2023 (UTC)उत्तर दें

Feminism and Folklore 2023 - A Heartfelt Appreciation for Your Impactful Contribution! संपादित करें

 

कृपया अपनी भाषा में अनुवादित करने में सहायता करें

Dear Wikimedian,

We extend our sincerest gratitude to you for making an extraordinary impact in the Feminism and Folklore 2023 writing competition. Your remarkable dedication and efforts have been instrumental in bridging cultural and gender gaps on Wikipedia. We are truly grateful for the time and energy you've invested in this endeavor.

As a token of our deep appreciation, we'd love to send you a special postcard. It serves as a small gesture to convey our immense thanks for your involvement in the competition. To ensure you receive this token of appreciation, kindly fill out this form by August 15th, 2023.

Looking ahead, we are thrilled to announce that we'll be hosting Feminism and Folklore in 2024. We eagerly await your presence in the upcoming year as we continue our journey to empower and foster inclusivity.

Once again, thank you for being an essential part of our mission to promote feminism and preserve folklore on Wikipedia.

With warm regards,

Feminism and Folklore International Team.

--MediaWiki message delivery (वार्ता) 18:37, 25 जुलाई 2023 (UTC)उत्तर दें

अनुवाद संपादित करें

@DreamRimmer जी, क्या आप इस स्क्रिप्ट को अनुवाद करने में मेरी मदद करेंगे। MP1999 वार्ता 13:35, 31 अगस्त 2023 (UTC)उत्तर दें

@MP1999 जी, मुझे नहीं लगता है की एंटीवंडेल से यहाँ पर कोई फ़ायदा होगा क्योकीं यह रियलटाईम में बर्बरता हटाने में सहायक है और हिन्दी विकिपीडिया पर प्रत्येक संपादन के बीच काफ़ी समय का अंतर रहता है। अगर हम इसे यहाँ स्थापित कर भी देते है तो एक बर्बरता वाला संपादन पूर्ववत करने में ही हमें आधा घंटा लग जायेगा। 𝙳𝚛𝚎𝚊𝚖𝚁𝚒𝚖𝚖𝚎𝚛 (बातचीत) 14:28, 31 अगस्त 2023 (UTC)उत्तर दें
@MP1999 @dreamRimmer जी कृपया श्रीनग्वेरपुर सही तरीके से सांझा करे वो कोई स्थान नहीं था एक साम्राज्य था जिसमे महाराज गुह्य राज निषाद राज करते थे
नही तो मैं दूसरा तथ्य भी बना सकता हु मल्लाह निषाद (वार्ता) 14:42, 30 अक्टूबर 2023 (UTC)उत्तर दें

जाति संबंधी लेखों पर बर्बरता संपादित करें

नमस्कार सर, मैंने विकिपीडिया पर कई लेख देखें हैं जिनमें केवल जातिवाद और अस्वीकार्य जानकारी जोड़ी गई है कृपया स्रोतहीन सामग्री हटाएं और यहां शांति स्थापित करें धन्यवाद। 2409:4085:8618:69DA:0:0:27F8:F8A4 (वार्ता) 03:21, 19 अक्टूबर 2023 (UTC)उत्तर दें

@2409:4085:8618:69DA:0:0:27F8:F8A4 सर आप ने हमारा इतिहास क्यो हटा दिया है । मैने बिल्कुल सही जानकारी दी थी । Lokendra rathore ji (वार्ता) 07:43, 30 अक्टूबर 2023 (UTC)उत्तर दें
@2409:4085:8618:69DA:0:0:27F8:F8A4 सर और भी जातियों का डला है जैसे राजपूतों एवं ब्राह्मणों का भी डला है Lokendra rathore ji (वार्ता) 07:45, 30 अक्टूबर 2023 (UTC)उत्तर दें

चंद्रवंशी लेख और यदु वंश से स्रोतहीन सामग्री हटाएं और इन पौराणिक पेजों में वर्तमान जाति या समुदाय के बारे मे कुछ भी नही जोड़ा जाना चाहिए अगर आपकी सहमति हो तो एक लेख यदु वंश को यदु लेख में विलय करना उचित रहेगा धन्यवाद।

h饿啦咯 संपादित करें

hello bhai Rajesh nyol (वार्ता) 14:40, 7 फ़रवरी 2024 (UTC)उत्तर दें