विकिपीडिया:नीतियाँ और दिशानिर्देश

विकिपीडिया:नीतियाँ और दिशानिर्देश समुदाय द्वारा विकसित किए गए हैं जो अच्छे लेख लिखने, नियमों को स्पष्ट करने, विवादों का निपटारा करने के लिए, और एक मुक्त, विश्वसनीय ज्ञानकोश के निर्माण में काम आ सकें। सम्पादन आरम्भ करने से पूर्व किसी भी नीति को पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, पंचशील को पढ़ा जाना चाहिए, जिसमें सर्वाधिक प्रासंगिक सिद्धान्तों का एक सारांश दिया गया है।

यद्यपि विकिपीडिया इन नीतियों के कड़े पालन पर बल नहीं देता, पर विकिपीडिया के नीतियों और दिशानिर्देशों से सम्बन्धित पृष्ठ इसके सिद्धान्तों और श्रेष्ठ लेखन विधियों का वर्णन करते हैं। ये नीतियाँ उन मानकों का वर्णन करती हैं जिनका सभी प्रयोक्तओं द्वारा पालन किया जाना चाहिए, हालांकि हर बार सभी मानकों का पालन सम्भव नहीं भी हो सकता और इन नीतियों और दिशानिर्देशों को प्रयुक्त करते समय कृपया अपने विवेक से काम लें।

  • नीतियों की सम्पादकों के बीच विस्तृत स्वीकृति है और यह उन मानकों का वर्णन करती हैं जिनका सभी प्रयोक्ताओं को आमतौर पर पालन करना चाहिए।
  • देशानिर्देश वे श्रेष्ठ लेखन विधियाँ हैं जो आमराय द्वारा समर्थित हैं। सम्पादकों को देशानिर्देशों का पालन करने का प्रयास करना चाहिए, यद्यपि यह स्वविवेक और आम समझ पर निर्भर करते हैं, और इनमें कभी-कभार कोई अपवाद भी हो सकता है।

लेख लिखने के निर्देश संपादित करें

विकिपीडिया पर लेख लिखते समय इन बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए:

  1. लेख लिखते समय सन्दर्भों को उपयुक्त स्थानों पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
  2. किसी भी बात को लिखते समय इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि वह बात बिल्कुल तटस्थ हो यानी कि किसी भी पक्ष का समर्थन या विरोध ना करते हुए एक निष्पक्ष बात सामने रखे।
  3. लेख की भाषा एकदम सभ्य और सुसंस्कृत होनी चाहिए। यह बात अश्लील विषयों पर लेख बनाते समय भी लागू होती है। कृपया इस बात का ध्यान रखें कि विकिपीडिया के पाठक बच्चे भी हो सकते हैं और उनकी इन प्रकार के लेखों/पृष्ठों तक पहुँच हो सकती है। हाँ जानकारी देने के लिए किन्हीं एक या दो स्थानों पर बात रख सकते हैं लेकिन इसी उद्देश्य से कोई भी लेख नहीं बनाया जाना चाहिए।

इन्हें भी देखें संपादित करें