वार्ता:वासुदेव

Latest comment: 11 माह पहले by अनिरुद्ध कुमार in topic गलत अनुप्रेषण

गलत अनुप्रेषण संपादित करें

वसुदेव भगवान श्री कृष्ण के पिता का नाम था, और वासुदेव स्वयं कृष्ण का नाम है। अतः इस पृष्ठ को वसुदेव नामक पृष्ठ पर अनुप्रेषित करना अनुचित है। मैने स्वयं कल यहां बदलाव करने से पूर्व सभी जगहों पर जहां कृष्ण की बात हो रही हे वहां वासुदेव और जहां उनके पिता कि बात हो रही हो वहां वसुदेव किया है।

मेरा अनुरोध है कि इस अनुप्रेषण को वसुदेव नहिं बल्कि कृष्ण पर बदला जाएं।

@सदस्य:Suyash.dwivedi कृपया आप भी इस पर दृष्टिपात करें। धवलवार्ता/योगदान 14:16, 10 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

@Dsvyas जी, जहाँ तक में देख पा रहा हूँ, मुझे ऐसा कोई स्रोत नही मिला जो इन दोनों नामो को श्रीकृष्ण और उनके पिता के लिए संबोधित होने के बारे में जानकारी दे। हालांकि मैंने भी सामाजिक जीवन और कथाओ में ऐसा सुना है, पर वो यहाँ बिना स्रोतों के लिखना उपयुक्त नही हैं। मुझे अंग्रेजी विकिपीडिया पर en:Vasudev नामक बहुविकल्पी पृष्ठ मिला, परन्तु इसमें भी वासुदेव नाम का एक ही पृष्ठ था, जो श्री कृष्ण के पिता के लिए था। इससे अधिक जानकारी के लिए आप प्रबंधक गणों को याद कर सकते हैं। DreamRimmer (वार्ता) 14:49, 10 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmerजी, कृपया यह संस्कृत शब्दकोश शोध देखें (द्वितिय पंक्ति में वासुदेव एवं चतुर्थ पंक्ति में वसुदेव शब्दार्थ), और इसके अलावा वसुदेव शब्द के अर्थ यहां और वासुदेव शब्द के अर्थ यहां भी देखें। आशा करता हुं कि ईन दो शब्दकोशो को आप संदर्भ के तौर पर स्वीकार करेंगे।
आप संस्कृत शब्दों के लिए कतः ही अंग्रेजी विकिपीडिया को संदर्भ नहिं मान सकते, क्युं कि अंग्रेजी में वसुदेव और वासुदेव दोनो हि शब्द Vasudev/Vasudeva रुप में हि लिखे जाते है। जैसे की Kamsa का जो यहां कामसा यहां परसों मैने कुछ पृष्ठो में सुधार कर के कंस किया है, आशा रखता हुं कि आप उन सुधारो को भी अंग्रेजी स्पेलिंग के आधार पर गलत न ठहरायें। धवलवार्ता/योगदान 13:20, 11 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@Dsvyas जी, मैं आपकी बात से सहमत हूँ, चूँकि मैंने आपका यह अनुप्रेषण पूर्ववत किया था तो अब मुझे इससे कोई समस्या न होने की स्थिति में आप अपने इस कार्य को जारी रख सकते हैं। कृपया संपादन सारांश में वार्ता का जिक्र जरुर करे जिससे आपके कार्य में फिर से अड़चन न आए। धन्यवाद! DreamRimmer (वार्ता) 13:30, 11 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmer, धन्यवाद! भारतीय भाषाओं में संस्कृत को अधिकृत संदर्भ मानने के लिए! सदैव आपका आभारी रहुंगा। धवलवार्ता/योगदान 13:35, 11 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmer जी और @Dsvyas जी, यदि सम्भव हो तो en:Vāsudeva के अनुसार इसे अनुप्रेषण के स्थान पर लेख का स्वरूप दे सकते हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:12, 11 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार जी, मैं यह कार्य आज ही कर देता हूँ। DreamRimmer (वार्ता) 14:33, 11 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@Dsvyas जी, लेख तो मैंने बना दिया है, इसमें अभी कोई गलती नही है। कुछ कड़ियां समान नाम वाले अलग लेखों से जुड़ गई है, अगर आपके पास कुछ समय हो तो उनसे लिंक हटाने या सही लेखों को लिंक करने में मदद कर सकते है। DreamRimmer (वार्ता) 11:30, 12 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmer जी, बिलकुल मैं देख लुंगा। कुछ एक जगहों पर वासुदेव का तो मैने वसुदेव किया हि था, किंतु उस समय अन्य कडियों पर ध्यान नहिं गया था, एक बास फिर से देख लेता हुं। धवलवार्ता/योगदान 15:10, 12 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
वसुदेव के पुत्र होने के कारण कृष्ण को वासुदेव और देवकी के पुत्र होने के कारण देवकीनन्दन कहते हैं। पर्यायवाची नामों पर अलग-अलग पृष्ठ बनाने की जरूरत नहीं है इसलिए इस लेख पर परिश्रम करने के वजाय मूल लेख कृष्ण पर परिश्रम करें। इस लेख की जानकारी भी उसमें जोड़कर उसका विस्तार करना सही प्रयास होगा। अलग लेख बना सकते हैं यदि वासुदेव नाम पर कृष्ण लेख से भिन्न सामग्री खोजकर ला सकें और तीन-चार सौ शब्दों से बड़ा लेख बना सकें। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 23:13, 12 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "वासुदेव" पर वापस जाएँ।