वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान
वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (Valmiki National Park) भारत के बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण ज़िले में स्थित बाघ संरक्षण को समर्पित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। सन् 2018 में यहाँ बाघ की अनुमानित संख्या 40 थी।[1][2][3]
वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान | |
---|---|
Valmiki National Park | |
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
![]() | |
अवस्थिति | पश्चिमी चम्पारण ज़िला, बिहार, भारत |
निकटतम शहर | बेतिया |
निर्देशांक | 27°19′54″N 84°9′45″E / 27.33167°N 84.16250°Eनिर्देशांक: 27°19′54″N 84°9′45″E / 27.33167°N 84.16250°E |
क्षेत्रफल | 898.45 कि॰मी2 (346.89 वर्ग मील) |
स्थापित | 1978 |
शासी निकाय | बिहार सरकार |
वेबसाइट | https://www.valmikitigerreserve.com/ |
विवरणसंपादित करें
वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान पश्चिमी चम्पारण ज़िले के सबसे उत्तरी भाग में नेपाल की सीमा के पास बेतिया से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक छोटा कस्बा है जहां कम आबादी है और यह अधिकांशत: वन क्षेत्र के अंदर है। पश्चिमी चंपारण जिले का सबसे निकटतम एक मुख्य रेलवे स्टेशन #बगहा से उतरकर बस द्वारा वाल्मीकिनगर जा सकते हैं। बगहा रेलवे स्टेशन नरकटियागंज के रेल हैड के पास वाया हरिनगर 5वां स्टेशन है। बेतिया जिला मुख्यालय से सड़क मार्ग से भी बगहा, वाल्मीकिनगर (भैंसालोटन) आया जा सकता है। यह पार्क उत्तर में नेपाल के रॉयल चितवन नेशनल पार्क और पश्चिम में हिमालय पर्वत की गंडक नदी से घिरा हुआ है। यहां पर आप बाघ, स्लॉथ बीयर, भेडिए, हिरण, सीरो, चीते, अजगर, पीफोल, चीतल, सांभर, नील गाय, हाइना, भारतीय सीवेट, जंगली बिल्लियां, हॉग डीयर, जंगली कुत्ते, एक सींग वाले राइनोसिरोस तथा भारतीय भैंसे कभी कभार चितवन से चलकर वाल्मीकि नगर में आ जाते हैं।
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
- चितवन में पर्यटकों का रेला, वाल्मीकि में वीरानी (वेबदुनिया)
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "How this Bihar sanctuary tripled tiger numbers in 10 yrs".
- ↑ "Plan for eco city near tiger reserve".
- ↑ "Bihar developing India's biggest grassland for Tigers". IANS. news.biharprabha.com. अभिगमन तिथि 16 April 2014.