विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा

(विकिपीडिया:Articles for deletion से अनुप्रेषित)

पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा वह स्थान है जहाँ विकिपीडिया सदस्य चर्चा करते है कि किसी विशेष पृष्ठ को हटाना है या नहीं। ऐसी चर्चा से पहले पृष्ठ को हटाने के लिए नामांकित किया जाता है तथा कम से कम एक सप्ताह तक उसे हटाने या रखने की चर्चा चलती है। यह चर्चा आगे तक बढ़ाई जा सकती है अगर एक सप्ताह तक कोई अन्य सदस्य (नामांकन करता व लेख निर्माता के अलावा) इसमें भाग न ले। ऐसा उस स्थिति में भी किया जा सकता है जब चर्चा का मतैक्य साफ़ न हो।

नामांकन प्रक्रिया

संपादित करें

नामांकन से पहले

संपादित करें
  • यदि पृष्ठ हटाने की नीति में दिये गए हटाने के अतिरिक्त किसी भी अन्य विकल्प का प्रयोग पृष्ठ पर किया जा सकता है तो उसका प्रयोग किया जाना चाहिये, पृष्ठ को हटाया नहीं जाना चाहिये। ऐसे पृष्ठों को यहाँ नामांकित न करें।
  • अगर पृष्ठ नीति के अंतर्गत किसी भी शीघ्र हटाने के मापदंड के अंतर्गत साफ़-साफ़ बिना किसी गुंजाइश के आता है तो पृष्ठ को उचित मापदंड के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया जाना चाहिये, यहाँ नहीं।

एक पृष्ठ का नामांकन

संपादित करें
प्रथम चरण नामस्थान अनुसार निम्न साँचों में से उपयुक्त साँचा पृष्ठ पर लगाएँ:

साँचा लगाते समय कारण प्राचल(पैरामीटर) में नामांकन का कारण अवश्य दें। उदाहरण: {{हहेच लेख|कारण=यह लेख ज्ञानकोश के लिये नहीं है}}

द्वितीय चरण जो नामांकन साँचा लगाया है, उसमें दी नामांकन प्रक्रिया के अनुसार चर्चा पृष्ठ का निर्माण करें। यदि चर्चा पृष्ठ पहले से अस्तित्व में है, तो नामांकन साँचे में दिये निर्देशों अनुसार चर्चा पृष्ठ के अंत में नामांकन जोड़ें।
तृतीय चरण पृष्ठ के योगदानकर्ताओं को नामांकन साँचे में दिये निर्देशों अनुसार सूचित करें।

नोट:सदस्य ट्विंकल के हहेच विकल्प के प्रयोग से इन तीनों चरणों को आसानी से अर्ध-स्वचालित तरीके से कर सकते हैं।

अनेक पृष्ठों का नामांकन

संपादित करें
  • पहले पृष्ठ के नामांकन के लिये ऊपर दिये पहले दो चरण पूर्ण करें।
  • बाकी पृष्ठों का नामांकन करने हेतु ऊपर दिये नामांकन साँचों में से कोई साँचा बाकी पृष्ठों पर लगाएँ। साँचा लगाते समत कारण प्राचल में उपयुक्त कारण दें एवं चर्चा पृष्ठ प्राचल में उपयुक्त चर्चा पृष्ठ का पूरा नाम दें। उदाहरण: {{हहेच लेख|कारण=यह ज्ञानकोशीय नहीं है|चर्चा पृष्ठ=विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/ग़ैर ज्ञानकोशीय लेख}}

नामांकन के बाद

संपादित करें
  • यदि पृष्ठ को एक बार यहाँ हटाने के लिये नामांकित कर दिया जाए तो फिर नीति में दिये किसी भी अन्य विकल्प का उपयोग कर के पृष्ठ को हटने से तभी रोका जा सकता है यदि यहाँ पर चर्चा का नतीजा यह निकले। अन्य विकल्पों का प्रयोग करना यहाँ पर चर्चा से बचने का तरीका नहीं है।
  • यहाँ पर किसी भी चर्चा का निष्कर्ष कोई भी प्रबंधक चर्चा शुरू होने के एक सप्ताह के बाद दे सकता है। आवश्यकता होने पर यह जलदी भी किया जा सकता है, जैसे यदि कोई नामांकित पृष्ठ शीघ्र हटाने योग्य हो तो।

पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा में योगदान

संपादित करें

विकिपीडिया एक स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जाना वाला ज्ञानकोश है जहाँ विभिन्न प्रकार की सोच और विचार रखने वाले सदस्य सहयोग देते हैं। इसलिए किसी भी चर्चा में कुछ अनौपचारिक मापदंडों का हमेशा ध्यान रखा जाता है, जैसे सभ्य व्यवहार, अन्य सदस्यों का सम्मान, सभी को अपने विचार रखने का अवसर देना व नए सदस्यों से शिष्टता पूर्ण व्यवहार। ये सभी मापदंड पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा में भी लागू होते हैं।

हहेच में भाग लेने वाले सदस्य निम्नलिखित बातों का हमेशा ध्यान रखें:

  • व्यक्तिगत हमलें नहीं — जो सदस्य आपके साथ असहमत हैं उन पर व्यक्तिगत हमले न करें व ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की कटु भाषा का प्रयोग कभी न हो।
  • नकारत्मक दृष्टिकोण नहीं — अगर आपका कभी किसी सदस्य के साथ कोई मतभेद था तो उसे चर्चा में जाहिर न होने दें।
  • नकारत्मक टिप्पणियाँ नहीं — अगर आपके पास कोई संदर्भ नहीं है तो आप किसी जीवित व्यक्ति के ऊपर कभी नकारत्मक टिप्पणी नहीं कर सकते।
  • प्रमाण को महत्वता — हहेच में हमेशा प्रमाणों को अधिमान दिया जाता है, विशेष रूप से किसी विषय की उल्लेखनीयता सिद्ध करने के लिए।
  • कठपुतली नहीं — अगर कोई सदस्य अपने पंजीकृत खाते के अलावा किसी अन्य खाते या आईपी के रूप में किसी हहेच में भाग लेता है तो उसे विकिपीडिया से प्रतिबंधित किया जा सकता है। परन्तु अगर किसी ने गलती से बिना लॉग इन करें संपादन किया है और बाद में अपनी पहचान बता देता है तो उस स्थिति में यह दंडात्मक नहीं है।
  • तर्कहीन टिप्पणियाँ नहीं — अगर आप किसी लेख को हटाना या बचाना चाहते हैं तो उसके लिए तर्क दें। इसमें आप विकिपीडिया की कोई निति या दिशानिर्देश बता सकते हैं।

हहेच कैसे बंद करें

संपादित करें
  • चर्चा कम से कम एक हफ़्ते तक चलने देनी चाहिए।
  • चर्चा बंद करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उसमें कम से कम दो सदस्यों (नामांकनकर्ता को सम्मिलित करके) ने भाग लिया हो।
  • चर्चा को बंद करने से पहले चर्चा में शामिल न हुआ कोई भी प्रबंधक उसका आकलन करेगा तथा अंतिम परिणाम (रखा, हटाया, विलय, या पुनर्निर्देशित) बताएगा।
  • कोई भी विकिपीडिया का वरिष्ठ सदस्य (हिन्दी विकिपीडिया पर दो हजार से अधिक संपादन व एक वर्ष से अधिक समय) चर्चा को बंद कर सकता है। ऐसी स्थिति में अंतिम परिणाम किसी भी प्रबंधक को बता देना चाहिए जिस से आगे कि कार्यवाही प्रबंधक कर सके।
  • किसी भी चर्चा को बंद करते वक्त उपयुक्त सांचों का प्रयोग करें:
    • {{subst:हहेच शुरू|परिणाम}} --~~~~  यह साँचा नामांकन पृष्ठ में सबसे ऊपर आएगा। "परिणाम" के स्थान पर चर्चा विशेष का परिणाम लिखना है।
    • {{subst:हहेच अंत}}  यह साँचा नामांकन पृष्ठ में सबसे नीचे आएगा।
    • चर्चा बंद करते समय चर्चा पृष्ठ पर {{हहेच श्रेणीकरण}} में वर्तमान=हाँ को बदलकर वर्तमान=नहीं कर दें।
  • अगर सम्बन्धित पृष्ठ रखा जाता है तो उस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर सबसे ऊपर {{Old AfD multi}} साँचे को लगाएँ। यह साँचा किसी हटाए गए पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर भी लगाया जा सकता है परन्तु किस पृष्ठ विशेष पर यह लगना चाहिए यह प्रबंधक के विवेक पर निर्भर करता है चूँकि पृष्ठ हटाने के पश्चात उसका वार्ता पृष्ठ भी हटा दिया जाता है।

सम्बन्धित पृष्ठ

संपादित करें