विकिपीडिया वार्ता:एक वाक्य वाले सन्दर्भरहित लेख

Latest comment: 6 वर्ष पहले by अनुनाद सिंह

पहले भी चर्चा हो चुकी है। कोई एक भी कारण नहीं लिख पा रहा है कि एक वाक्य वाले स्रोतरहित वाक्यों को क्यों हटाया जाय। फिर भी सारांश में ऐसा क्यों लिख दे रहे हैं जिससे लोगों में उल्टा सन्देश जाय। जिस सदस्य ने इस लेख को आरम्भ किया है, उनकी जिम्मेदारी है कि इस लेख को तर्कों से भरें अन्यथा इस लेख का सारांश यह कर दिया जाय-

एक वाक्य वाले लेख भी हिन्दी विकि के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं भले ही उनमें सन्दर्भ न दिया हो। उन्हें इस कारण नहीं हटाया जाना चाहिये कि वे केवल एक वाक्य वाले हैं या उनमें सन्दर्भ नहीं है। 'नहीं से कुछ बेहतर होता है।'

--अनुनाद सिंह (वार्ता) 04:13, 1 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें

अनुनाद सिंह जी कृपया अपनी बात के समर्थन में उन चर्चाओ की कड़ियों को प्रकाशित करे। किसी एक की राय से अधिक महत्वपूर्ण है विकिपीडिया की नीतियां ओर सामूहिक निर्णय। Capankajsmilyo (वार्ता) 04:19, 1 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
Capankajsmilyo आपको याद दिला दूँ कि चर्चा चल रही थी और वहाँ अपना तर्क-वितर्क देने के बजाय आप सीधे लेख बनाने लगे। कुछ तर्कसंगत बात नहीं लिखी, बस वह सारांश लिख दिया जिसके विरोध में कई टन तर्क दिये जा चुके हैं। --अनुनाद सिंह (वार्ता) 04:37, 1 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
अपने इस चर्चा के प्रथम वाक्य में लिखा है कि "पहले भी चर्चा हो चुकी है"। कृपया उनकी कड़िया प्रकाशित करे। मैंने जो वाक्य निबंध में लिखा है उसमें 3 विकिनीतियों की 4 कड़िया प्रकाशित करी है। आपके द्वारा जोड़े गए भाग में न कड़िया है न नीति। वह जिस प्रकार से अपने प्रकाशित की है उससे आपकी निजी राय दिखती है। Capankajsmilyo (वार्ता) 04:50, 1 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
Capankajsmilyo "पहले भी चर्चा हो चुकी है" - से मेरा अभिप्राय कल-परसो जो चर्चा चल रही थी, उससे थी। --अनुनाद सिंह (वार्ता) 05:47, 1 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
परियोजना पृष्ठ "एक वाक्य वाले सन्दर्भरहित लेख" पर वापस जाएँ