विनिपेग
विनिपेग (Winnipeg, wɪnᵻpɛɡ) कनाडा के मैनिटोबा प्रांत की राजधानी एवं प्रमुख नगर है। यह प्रांत के पूर्वी भाग में ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के संगम पर स्थित है। संयुक्त राज्य अमरीका की सीमा से ९६ किमी. उत्तर में तथा विनिपेग झील से ७२ किमी. दक्षिण में, यह नगर स्थित है। झील के नाम पर ही नगर का नाम विनिपेग पड़ा है।
विनिपेग | |||||
---|---|---|---|---|---|
शहर | |||||
City of Winnipeg | |||||
![]() विनिपेग का पैनोरामा दृश्य | |||||
| |||||
उपनाम: "Winterpeg" | |||||
ध्येय: Unum Cum Virtute Multorum (One with the Strength of Many)[1] | |||||
निर्देशांक: 49°53′4″N 97°8′47″W / 49.88444°N 97.14639°Wनिर्देशांक: 49°53′4″N 97°8′47″W / 49.88444°N 97.14639°W | |||||
राष्ट्र | कनाडा | ||||
प्रांत | मैनिटोबा | ||||
क्षेत्र | विनिपेग महानगरीय क्षेत्र | ||||
निगमित | 1873 | ||||
शासन | |||||
• महापौर | ब्रायन बोमैन | ||||
• सरकार | विनिपेग नगर सभा | ||||
क्षेत्रफल[2][3] | |||||
• थल | 464.09 किमी2 (179.19 वर्गमील) | ||||
• महानगर | 5306.79 किमी2 (2,048.96 वर्गमील) | ||||
ऊँचाई | 239 मी (784 फीट) | ||||
जनसंख्या (2016 जनगणना[4][5][6][7]) | |||||
• शहर | 705,244 (सातवें पद पर) | ||||
• घनत्व | 1430 किमी2 (3,700 वर्गमील) | ||||
• महानगर | 705,244 (सातवें पद पर) | ||||
• महानगर घनत्व | 1429 किमी2 (3,700 वर्गमील) | ||||
• महानगर | 778,489 (आठवें पद पर) | ||||
• महानगरीय घनत्व | 146.70 किमी2 (380.0 वर्गमील) | ||||
वासीनाम | विनिपेगर | ||||
समय मण्डल | CST (यूटीसी−6) | ||||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | CDT[8] (यूटीसी−5) | ||||
दूरभाष कोड | 204 और 431 | ||||
वेबसाइट | www |
सन् १८८५ में कैनाडियन पैसिफिक रेलवे का निर्माण हो जाने पर कैनाडा के पश्चिमी भाग का सीधा संबंध पूर्वी भाग से हो गया, जिसके कारण विनिपेग बहुत बड़ा वितरणकेंद्र हो गया। यह कैनाडियन पैसिफिक और कैनाडियन राष्ट्रीय रेलवे का पश्चिमी मुख्य केंद्र है। इसका संयुक्त राज्य, अमरीका, से सीधा संबंध सू लाइन, ग्रेट नार्दर्न एवं नार्दर्न पैसिफिक रेल द्वारा है। हडसन बे रेलवे द्वारा विनिपेग नगर मैनिटोबा राज्य के उत्तरी भाग से संबद्ध है। इस उत्तरी भाग में खदानों के विकास के कारण अनेक प्रकार की मशीनों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का आना जाना विनिपेग से होता है।[9]
विनिपेग में थोक तथा निर्यात व्यापार बहुत अधिक है। पश्चिमी कैनाडा के गेहूँ के उत्पादन का ३/४ विनिपेग में ही आता है। यह नगर अनाज की मंडी भी है। यहाँ फर का भी व्यापार होता है। विनिपेग नदी पर स्थित विनिपेग बिजली रेलवे कंपनी और म्युनिसिपल कारपोरेशन द्वारा सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के कारण विनिपेग में औद्योगिक विकास भी तीव्रता से हुआ है। यहाँ के प्रमुख उत्पादन हैं आटा और उससे तैयार होनेवाले पदार्थ, कागज के डिब्बे, मांस तथा मांस से निर्मित पदार्थ, मछलियाँ, औजार, ईंट और जिप्सम। विनिपेग की चौड़ी सड़कों के किनारों पर वृक्ष लगे हुए हैं। नगर में किंडोनान एवं एसिनीव्बायान नाम दो बड़े पार्क हैं। मैनिटोबा विश्वविद्यालय, मिलिटरी बैरक और अस्पताल नगर के बाहर हैं। यहाँ के मुख्य भवन १९२० ई. में ८४ लाख डॉलर के व्यय से निर्मित, मैनिटोबा संसद भवन, प्रेक्षागृह और लॉ कोर्ट भवन हैं।
नाम
संपादित करेंविनिपेग का नाम पास के विनिपेग झील पर रखा गया है, जो शहर से 65 कि.मी. उत्तर में स्थित है। अंग्रेज़ी खोजकर्ता हेनरी केलसी ने सबसे पहले सन् 1690 में इस झील की खोज की, और उन्होंने झील के क्री और ओजिबवे भाषा के शब्द 'win-nipi' (जिसे 'win-nipiy' या 'ouenpig' भी लिखा जा सकता है) से इस झील को नाम दिया, जिसका मतलब है "कीचड़युक्त जल"।[10][11][12] जब फ्रेंच-कैनेडियन फर व्यापारिक ला वेरेंद्री ने 1730 युग में झील के पास कुछ महल बनाए, उन्होंने इस झील को फ़्रांसीसी: Lac Gouinipique या फ़्रांसीसी: Ouinipigon कहा।[13] 24 फरवरी 1866 में स्थानीय अखबार 'The Nor'-Wester' ने इस नाम को अपने हैडलाइन पर लिखा, और 1873 में शहर को इसी नाम के अंतर्गत निगमित कर दिया गया।[12]
इतिहास
संपादित करेंप्राचीन इतिहास
संपादित करेंविनिपेग ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के संगम पर स्थित है, और इस जगह को अब "द फोर्क्स" कहा जाता है।[14] खोजे गए सबूतों से पता लगता है कि देशज लोग इस जगह का इस्तेमाल ठहरने, उगाने, शिकार करने, मछलियाँ पकड़ने, आदि कार्यों के लिए इस्तेमाल करते थे।[15]
इस जगह को पहली बार करीब ग्यारह हज़ार वर्षों पहले बसाया गया था[16] और 1805 में कैनेडियन उपनिवेशों ने गौर किया कि देशज जातियाँ रेड नदी के तट पर खेती करते थे। यह प्रथा जल्द फैल गई, क्योंकि व्यापारिक प्रावधानों की माँग करते थे।[17] यहाँ से मिज़ूरी और मिसिसिप्पी नदियों की मदद से खेती को निर्यात करने में भी सहायता होती थी। ओजीबवे जाति यातायात में आसानी के लिए बर्च के छाल पर नक्शे बनाया करते थे।[18]
1881 में कनाडाई प्रशांत रेलवे के विकास के बाद विनिपेग काफी विकसित हुआ।[19] यह शहर के यूरोपीय भाग को देशज भागों से जोड़ता था।[20]
आधुनिक इतिहास
संपादित करें1911 तक विनिपेग कनाडा का तीसरा सबसे बड़ा शहर बन चुका था। मगर 1914 में पनामा नहर के खुलने के बाद से शहर को वित्तीय समस्याएँ नज़र आने लगीं।[21] नहर के बनने से दूसरे देशों ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए कनाडा के रेल प्रणाली के उपयोग को कम कर दिया; प्रथम विश्वयुद्ध जलयात्रा की बढ़ौती के चलते वैंकूवर धन और जनसंख्या, दोनों में विनिपेग से आगे निकल गया।[22]
मई 1919 में तीस हज़ार लोग अपने दफ़्तरों के खिलाफ़ स्ट्राइक करने लगे, और इस घटना को विनिपेग जनरल स्ट्राइक का नाम दिया गया।[23] यह स्ट्राइक शहर के कर्मचारियों की अवस्था का अंजाम था। विश्वयुद्ध से लौटे अधिकांश सैनिकों को एक नई नौकरी चाहिए थी।[24] कई गिरफ़्तारों, और हिंसा के घटनाओं के बाद 21 जून 1919 को रायट ऐक्ट को पास किया गया जिसे बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने विरोधकर्ताओं के एक समूह को पीछे धकेला।[25] दो विरोधकर्ताओं की जानें गई और कम से कम 30 और लोग घायल हुए। उस दिन को "ब्लडी सैटर्डे" कहा जाने लगा। जे.एस. वुड्सवर्थ, एक विरोधकर्ता, कनाडा के पहले प्रमुख समाजवादी पार्टी को-ऑपरेटिव कॉमनवेल्थ फेडरेशन (Co-operative Commonwealth Federation) के सदस्य बने।[26]
1972 से पहले विनिपेग ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के पास के एक महानगरीय क्षेत्र के तेरह शहरों और बस्तियों में से सबसे बड़ा हुआ करता था। 1960 में ग्रेटर विनिपेग महानगरीय निगम को स्थापित किया गया ताकि इस महानगरीय क्षेत्र के सभी हिस्से संसाधनों को आपस में बाँट सके। 27 जुलाई 1971 में विनिपेग और इसके पास के बस्तियों को एक "यूनिसिटी" में बदल दिया गया, जिसका प्रभाव 1972 में हुआ।[27] 2003 में सिटी ऑफ़ विनिपेग ऐक्ट को हटाकर इसे सिटी ऑफ़ विनिपेग चार्टर में बदल दिया गया।
भूगोल
संपादित करेंविनिपेग रेड नदी घाटी के दक्षिण में स्थित है और इस क्षेत्र का भूदृश्य काफी हद तक समतल ही है।[28] यह पश्चिम कनाडा में कैनेडियन प्रायरीज़ के पूर्व में स्थित है और इसे "पश्चिम का प्रवेशद्वार" कहा जाता है। हालाँकि, क्षेत्र के ज़्यादातर स्थानीय प्रायरी घास को विकास के लक्ष्य से उखाड़ दिया गया है।[29] यह शहर विनिपेग झील, विश्व के ग्यारहवें सबसे बड़े मीठे जल के झील के बहुत करीब है।[30] यह शहर 464.08 कि॰मी2 (179.18 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला हुआ है।
विनिपेग में चार प्रमुख नदियाँ हैं: रेड, ऐसिनिबॉइन, ला साले, और सीएन।[31] इस शहर में पहले काफी बाढ़ आते थे, और सबसे बड़ा बाढ़ 1826 में आया था जिससे शहर के काफी हिस्से को खाली कराना पड़ा था।[32] इस बाढ़ के बाद डफ रोबिन के प्रांतीय सरकार ने शहर को बचाने के लिए रेड नदी फ्लडवे का निर्माण किया।
जलवायु
संपादित करेंकैनेडियन प्रायरीज़ के पास होने की वजह से ग्रीष्म काल में उष्ण तापमान होता है।[33] जुलाई के ग्रीष्मकाल का औसत तापमान होता है 19.7 °से. (67.5 °फ़ै)।[34] शीत ऋतु वर्ष का सबसे ठंडा काल होता है; इस समय में जनवरी का औसत तापमान −16.4 °से. (2.5 °फ़ै) होता है[34] और दिसंबर से जनवरी तक सिर्फ 55.2 मि॰मी॰ (2.17 इंच) ही वर्षा होती है। तापमान कभी-कभी −40.0 °से. (−40 °फ़ै) से भी नीचे चला जाता है।[34] विनिपेग में रिकॉर्ड किया गया सबसे ऊँचा तापमान था 42.2 °से. (108 °फ़ै) जिसे 11 जुलाई 1936 में नापा गया था, और यहाँ का सबसे नीचा दैनिक तापमान था 28.3 °से. (82.9 °फ़ै) जिसे 12 जुलाई 1936 में नापा गया था।[35]
दिवालय करीब 317 दिनों तक प्राप्त होता है, और जुलाई में सबसे अधिक दिवालय प्राप्त होता है।[36] वार्षिक रूप से 2352 घंटों का दिवालय प्राप्त करने के नाते यह कनाडा का दूसरा सबसे गर्म शहर है।[37]
विनिपेग जेम्स आर्मस्ट्रंग रिचार्डसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, ऊँचाई: 239 मी॰ (784 फीट), 1981–2010 के औसत, 1872–वर्तमान के चरम के जलवायु आँकड़ें | |||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
माह | जनवरी | फरवरी | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | अगस्त | सितम्बर | अक्टूबर | नवम्बर | दिसम्बर | वर्ष |
उच्चतम अंकित आर्द्रकांक | 6.3 | 11.1 | 28.0 | 34.1 | 40.2 | 46.1 | 47.3 | 45.5 | 45.9 | 34.3 | 23.9 | 9.3 | 47.3 |
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) | 7.8 (46) |
11.7 (53.1) |
23.7 (74.7) |
34.3 (93.7) |
37.8 (100) |
38.3 (100.9) |
42.2 (108) |
40.6 (105.1) |
38.8 (101.8) |
31.1 (88) |
23.9 (75) |
11.7 (53.1) |
42.2 (108) |
औसत उच्च तापमान °C (°F) | −11.3 (11.7) |
−8.1 (17.4) |
−0.8 (30.6) |
10.9 (51.6) |
18.6 (65.5) |
23.2 (73.8) |
25.9 (78.6) |
25.4 (77.7) |
19.0 (66.2) |
10.5 (50.9) |
−0.5 (31.1) |
−8.5 (16.7) |
8.7 (47.7) |
दैनिक माध्य तापमान °C (°F) | −16.4 (2.5) |
−13.2 (8.2) |
−5.8 (21.6) |
4.4 (39.9) |
11.6 (52.9) |
17.0 (62.6) |
19.7 (67.5) |
18.8 (65.8) |
12.7 (54.9) |
5.0 (41) |
−4.9 (23.2) |
−13.2 (8.2) |
3.0 (37.4) |
औसत निम्न तापमान °C (°F) | −21.4 (−6.5) |
−18.3 (−0.9) |
−10.7 (12.7) |
−2.0 (28.4) |
4.5 (40.1) |
10.7 (51.3) |
13.5 (56.3) |
12.1 (53.8) |
6.4 (43.5) |
−0.5 (31.1) |
−9.2 (15.4) |
−17.8 (0) |
−2.7 (27.1) |
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) | −44.4 (−47.9) |
−45.0 (−49) |
−38.9 (−38) |
−27.8 (−18) |
−11.7 (10.9) |
−6.1 (21) |
1.1 (34) |
−1.1 (30) |
−8.3 (17.1) |
−20.6 (−5.1) |
−36.7 (−34.1) |
−47.8 (−54) |
−47.8 (−54) |
निम्नतम अंकित शीतल पवन | −56.4 | −57.1 | −49.6 | −35.8 | −20.8 | −7.9 | 0.0 | 0.0 | −11.5 | −24.2 | −48.1 | −50.6 | −57.1 |
औसत वर्षा मिमी (इंच) | 19.9 (0.783) |
13.8 (0.543) |
24.5 (0.965) |
30.0 (1.181) |
56.7 (2.232) |
90.0 (3.543) |
79.5 (3.13) |
77.0 (3.031) |
45.8 (1.803) |
37.5 (1.476) |
25.0 (0.984) |
21.5 (0.846) |
521.1 (20.516) |
औसत वर्षा मिमी (इंच) | 0.2 (0.008) |
2.7 (0.106) |
9.7 (0.382) |
19.2 (0.756) |
54.1 (2.13) |
90.0 (3.543) |
79.5 (3.13) |
77.0 (3.031) |
45.5 (1.791) |
32.7 (1.287) |
6.9 (0.272) |
1.5 (0.059) |
418.9 (16.492) |
औसत हिमपात सेमी (इंच) | 23.7 (9.33) |
12.5 (4.92) |
16.5 (6.5) |
10.6 (4.17) |
2.6 (1.02) |
0.0 (0) |
0.0 (0) |
0.0 (0) |
0.3 (0.12) |
4.8 (1.89) |
19.9 (7.83) |
23.0 (9.06) |
113.7 (44.76) |
औसत वर्षण दिवस (≥ 0.2 mm) | 12.2 | 8.0 | 9.2 | 7.2 | 11.5 | 13.3 | 11.4 | 10.7 | 10.4 | 9.4 | 10.3 | 11.8 | 125.3 |
औसत वर्षाकाल (≥ 0.2 mm) | 0.67 | 0.93 | 2.9 | 5.1 | 11.3 | 13.3 | 11.4 | 10.7 | 10.3 | 7.9 | 3.0 | 0.84 | 78.3 |
औसत हिमापाती दिवस (≥ 0.2 cm) | 12.4 | 7.7 | 7.4 | 2.9 | 0.56 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.11 | 2.3 | 8.6 | 11.5 | 53.5 |
औसत सापेक्ष आर्द्रता (%) | 72.7 | 71.7 | 68.5 | 49.1 | 46.7 | 54.5 | 55.6 | 52.4 | 54.8 | 60.1 | 72.0 | 75.1 | 61.1 |
माध्य मासिक धूप के घण्टे | 114.7 | 133.9 | 181.9 | 241.4 | 285.2 | 276.3 | 308.3 | 281.4 | 189.0 | 147.4 | 93.9 | 99.5 | 2,352.9 |
माध्य दैनिक धूप के घण्टे | 3.7 | 4.8 | 5.9 | 8.0 | 9.2 | 9.2 | 9.9 | 9.1 | 6.3 | 4.8 | 3.1 | 3.2 | 6.43 |
प्रतिशत संभावित धूप | 42.9 | 47.2 | 49.5 | 58.6 | 59.8 | 56.6 | 62.6 | 62.8 | 49.8 | 44.1 | 34.4 | 39.2 | 50.6 |
स्रोत: Environment Canada[38][39][40] और Weather Atlas (दैनिक दिवालय)[41] |
शहर
संपादित करेंविनिपेग में आधिकारिक रूप से 236 पड़ोस हैं।[42] करीब 72,000 लोग शहर के डाउनटाउन में काम करते हैं और 40,000 से अधिक छात्र-छात्राएँ शहर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने के लिए जाते हैं। डाउनटाउन विनिपेग के एक्सचेंज ज़िले का नाम क्षेत्र के मूल अनाज एक्सचेंज के नाम पर रखा गया है, जो 1880 से 1913 तक चला था। डाउनटाउन विनिपेग के कई भवनों को विनिपेग वॉकवे से जोड़ा जा सकता है।[43] डाउनटाउन में दूसरे मुख्य क्षेत्र हैं द फोर्क्स, सेंट्रल पार्क, ब्रॉडवे-एसिनिबॉइन, और चाइनाटाउन।
आस-पास के पड़ोसों में मुख्य तौर पर आवासीय लक्ष्य से ज़मीन का उपयोग होता है, हालाँकि कुछ क्षेत्रों को अभी तक विकसित नहीं किया गया है।[44] शहर के सबसे बड़े उद्यान, एसिनिबॉइन पार्क में एसिनिबॉइन पार्क चिड़ियाघर और लीओ मोल प्रतिमा उद्यान मौजूद हैं। शहर में दूसरे बड़े उद्यान हैं किलडोनान पार्क और सेंट विटाल पार्क। शहर के मुख्य वाणिज्यिक क्षेत्र हैं पोलो पार्क, किलडोनान क्रॉसिंग, दक्षिण सेंट विटाल, गार्डन सिटी (पश्चिम किलडोनान), पेमबिना स्ट्रिप, केनास्टन स्मार्ट सेंटर, ओस्बोर्न विलेज और कोरिडोन स्ट्रिप। मुख्य सांस्कृतिक क्षेत्र हैं एक्सचेंज डिस्ट्रिक्ट, द फोर्क्स, ओस्बोर्न विलेज और कोरिडोन विलेज (जिनमें से दोनों फोर्ट रूज में हैं), सार्जेंट और एलिस ऐविन्यू, और ओल्ड सेंट बोनिफेस।[45] ओस्बोर्न विलेज विनिपेग का सबसे घनी आबादी वाला पड़ोस है,[46] और यह पश्चिमी कनाडा की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक भी है।[47]
अर्थव्यवस्था
संपादित करेंविनिपेग एक क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था केंद्र है। इसकी अर्थव्यवस्था मूल रूप से विविध है, जहाँ स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सहायता से जनसंख्या का एक अधिक हिस्सा (15 प्रतिशत) जुड़ा है, जिसके बाद आते हैं खुदरा (11 प्रतिशत), उत्पादन (8 प्रतिशत) और सार्वजनिक प्रबंधन (8 प्रतिशत)।[48] 2016 में शहर में 4 लाख से ज़्यादा नौकरियाँ थीं। विनिपेग के कुछ सबसे बड़े नियोक्ताएँ सरकार द्वारा संचालित संस्थाएँ हैं जैसे मैनिटोबा प्रांत, मैनिटोबा विश्वविद्यालय, विनिपेग नगर, मैनिटोबा हाइड्रो, एवं मैनिटोबा लिकर एंड लॉटरीज़ कॉर्परेशन। कुछ व्यक्तिगत नियोक्ताएँ हैं Canad Corporation of Manitoba, Great-West Life Assurance Company, StandardAero, और SkipTheDishes।[49]
शिक्षा
संपादित करेंविनिपेग में सात विद्यालय क्षेत्र हैं: विनिपेग विद्यालय क्षेत्र, सेंट एसिनिबॉइया विद्यालय क्षेत्र, पेम्बिना ट्रैल्स विद्यालय क्षेत्र, सेवेन ओक्स विद्यालय क्षेत्र, 'Division Scolaire Franco-Manitobaine', रिवर ईस्ट ट्रांसकोना विद्यालय क्षेत्र, और लूई रियेल विद्यालय क्षेत्र।[50] विनिपेग में कई व्यक्तिगत तथा धार्मिक और धर्मनिरपेक्ष विद्यालय भी हैं।[51][52] मैनिटोबा विश्वविद्यालय मैनिटोबा का सबसे बड़ा विश्यविद्यालय है।[53] इसे 1877 में स्थापित किया गया था, जो इसे पश्चिमी कनाडा का पहला विश्वविद्यालय भी बनाता है। एक साधारण वर्ष में विश्वविद्यालय में करीब 26,500 छात्र-छात्राएँ पढ़ने के लिए आते हैं। Université de Saint-Boniface शहर का एकमात्र फ्रेंच-भाषी विश्वविद्यालय है।[54]
1967 में विनिपेग विश्वविद्यालय को अपना चार्टर प्राप्त हुआ। विनिपेग में दो स्वतंत्र महाविद्यालय भी हैं: रेड रिवर कॉलेज और बूथ यूनिवर्सिटी कॉलेज। रेड रिवर कॉलेज डिप्लोमा, प्रमाणपत्र, और शिक्षुता कार्यक्रम प्रदान करता है और 2009 से कुछ डिग्री प्रोग्राम भी प्रदान करता आ रहा है।[55] बूथ यूनिवर्सिटी कॉलेज एक व्यक्तिगत ईसाईमुक्ति सेनादल विश्वविद्यालय-महाविद्यालय है जिसे 1982 में स्थापित किया गया था। इसमें प्रमुख रूप से कला और सेमिनरी प्रशिक्षण उपलब्ध है।[56][57]
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ Municipal Manual (PDF). City of Winnipeg. 2007. p. 16.
- ↑ "Census subdivision of Winnipeg". Statistics Canada. Archived from the original on 3 मार्च 2014. Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ "Census metropolitan area of Winnipeg". Statistics Canada. Archived from the original on 3 मार्च 2014. Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ "Census Profile, 2016 Census Winnipeg Census metropolitan area". Statistics Canada. Archived from the original on 11 फरवरी 2017. Retrieved 8 फरवरी 2017.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "Census Profile, 2016 Census Winnipeg, City". Statistics Canada. Archived from the original on 11 फरवरी 2017. Retrieved 8 फरवरी 2017.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "Population and dwelling counts, for Manitoba and census subdivisions". Statistics Canada. Archived from the original on 22 जुलाई 2012. Retrieved 6 अप्रैल 2012.
- ↑ "Metropolitan areas of Manitoba". Statistics Canada. Archived from the original on 22 जुलाई 2012. Retrieved 8 फरवरी 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
(help) - ↑ "Winnipeg". The World Clock. Archived from the original on 9 फरवरी 2014. Retrieved 3 मार्च 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Winnipeg's Indigenous Accord" (PDF). City of Winnipeg. Retrieved 3 जून 2021.
- ↑ Ham, Penny (1980). Place Names of Manitoba. Western Producer Prairie Books. p. 138. ISBN 9780888330673.
- ↑ Barber, Katherine, ed. (2004). "Winnipeg, Lake". Canadian Oxford Dictionary. Oxford University Press. ISBN 0-19-541816-6.
- ↑ अ आ Boyens, Ingeborg, ed. (2007). The Encyclopedia of Manitoba. Great Plains Publications. pp. 383, 744. ISBN 978-1-894-283-71-7.
- ↑ Bellin, M. (1755). Remarques sur la Carte de l'Amérique Septentrionale. Didot. p. 73.
- ↑ "History". The Forks. Archived from the original on 30 सितंबर 2008. Retrieved 4 नवंबर 2008.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
(help) - ↑ Harris, R. Cole, ed. (1993). Historical Atlas of Canada. Vol. I: From the Beginning to 1800. Cartography & design by Geoffrey J. Matthews. University of Toronto Press. pp. 1–6. ISBN 0-8020-2495-5.
- ↑ Buckner, Anthony (Spring 1990). "Glacial Lake Agassiz". Manitoba History (19).
- ↑ Welsted, John; Everitt, John; Stadel, Christoph, eds. (1996). The geography of Manitoba. University of Manitoba Press. p. 80. ISBN 978-0-88755-375-2.
- ↑ Lewis, G Malcolm (1998). Cartographic encounters: perspectives on Native American mapmaking and map use. University of Chicago Press. p. 12. ISBN 9780226476940.
- ↑ "MHS Centennial Business: Canadian Pacific Railway Company". Manitoba Historical Society. Archived from the original on 29 अगस्त 2009. Retrieved 16 जुलाई 2009.
- ↑ "Controversy and compromise over the Manitoba Schools Question". Canada's History. Archived from the original on 27 मई 2014. Retrieved 26 मई 2014.
- ↑ Silicz, Michael (10 सितंबर 2008). "The heart of the continent?". The Manitoban.
- ↑ Hiller, Harry (2009). Second promised land: migration to Alberta and the transformation of Canadian society. McGill-Queen's University Press. pp. 33–34. ISBN 978-0-7735-3517-6.
- ↑ "The Winnipeg General Strike". Canada: A People's History. CBC. Archived from the original on 18 सितंबर 2014. Retrieved 4 March 2014.
- ↑ Bothwell, Robert; Drummond, Ian; English, John (1990). Canada, 1900–1945. University of Toronto Press. p. 165. ISBN 0-8020-6801-4.
- ↑ "Bloody Saturday". CBC. Archived from the original on 9 February 2014. Retrieved 7 April 2012.
- ↑ MacInnis, Grace (1953). J. S. Woodsworth: A Man to Remember. Macmillan. ISBN 978-0770511807.
{{cite book}}
: ISBN / Date incompatibility (help) - ↑ Lightbody, James (1978). "The Reform of a Metropolitan Government: The Case of Winnipeg, 1971". Canadian Public Policy. 4 (4): 489–504. doi:10.2307/3549974. JSTOR 3549974.
- ↑ "Geomorphology of the Red River". Natural Resources Canada. Archived from the original on 4 जून 2011. Retrieved 9 मई 2012.
- ↑ "Manitoba's Tall Grass Prairie Preserve". Nature North Zine. Archived from the original on 3 फरवरी 2014. Retrieved 27 फरवरी 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "Lake Winnipeg". World Lake Database. Archived from the original on 10 फरवरी 2007. Retrieved 4 मार्च 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Boulet, Charles. "Basement Flood Risk Reduction: City of Winnipeg" (PDF). Institute for Catastrophic Loss Reduction. Archived from the original (PDF) on 2 अप्रैल 2015. Retrieved 4 मार्च 2014.
- ↑ "Historical floods and flood disasters". Natural Resources Canada. Archived from the original on 19 जुलाई 2010. Retrieved 9 मई 2012.
- ↑ "Winnipeg, Manitoba Climate Summary". Weatherbase. Archived from the original on 11 फरवरी 2015. Retrieved 27 जनवरी 2015.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ अ आ इ "Canadian Climate Normals 1981-2010 Station Data". Environment Canada. Retrieved 2 अप्रैल 2021.
- ↑ "July 1936". Environment Canada. Archived from the original on 9 जून 2016. Retrieved 18 अप्रैल 2016.
- ↑ "Canadian Climate Normals 1971–2000". Environment Canada. Archived from the original on 3 फरवरी 2014. Retrieved 1 October 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Sunniest City in Canada – Current Results". Archived from the original on 10 मई 2015. Retrieved 19 मई 2015.
- ↑ "Winnipeg Richardson International A, Manitoba". Canadian Climate Normals 1981–2010. Environment Canada. Retrieved मई 7, 2014.
- ↑ "Monthly Data Report for 1872". Canadian Historical Climate Data. Environment Canada. Retrieved 12 मई 2016.
- ↑ "Daily Data Report for March 2012". Canadian Historical Climate Data. Environment Canada. Retrieved 12 May 2016.
- ↑ d.o.o, Yu Media Group. "Winnipeg, Canada – Detailed climate information and monthly weather forecast". Weather Atlas (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2019-07-05.
- ↑ "Description of Geographies Used to Produce Census Profiles". City of Winnipeg. Archived from the original on 30 September 2012. Retrieved 14 अक्टूबर 2012.
- ↑ "Downtown Winnipeg Profile" (PDF). City of Winnipeg. Archived from the original (PDF) on 28 सितंबर 2011. Retrieved 5 मार्च 2014.
- ↑ "Winnipeg, Manitoba" (PDF). International Network for Urban Research and Action. Archived from the original (PDF) on 4 May 2015. Retrieved 4 मार्च 2014.
- ↑ "Nightlife". Tourism Winnipeg. Archived from the original on 20 अक्टूबर 2013. Retrieved 4 मार्च 2014.
- ↑ "Neighbourhoods: The Village Pilgrimage". Where. Archived from the original on 7 अगस्त 2011. Retrieved 23 मई 2011.
- ↑ "Osborne Village Neighbourhood Plan" (PDF). City of Winnipeg. June 2006. Archived (PDF) from the original on 20 जनवरी 2013.
- ↑ "Winnipeg Economic Profile" (PDF). Government of Manitoba. Archived from the original (PDF) on 30 अप्रैल 2021. Retrieved 2 अप्रैल 2021.
- ↑ "Largest Employers, All Sectors, Winnipeg, Manitoba". Economic Development Winnipeg. Retrieved 2 अप्रैल 2021.
- ↑ "Manitoba School Divisions and Districts". Government of Manitoba. Archived from the original on 13 अप्रैल 2018. Retrieved 28 April 2018.
- ↑ "Funded Independent Schools". Government of Manitoba. Archived from the original on 31 मार्च 2016. Retrieved 10 मार्च 2016.
- ↑ "Non-Funded Independent Schools". Government of Manitoba. Archived from the original on 27 अगस्त 2011. Retrieved 28 April 2018.
- ↑ "Quick Facts". University of Manitoba. Archived from the original on 5 जून 2009. Retrieved 17 July 2009.
- ↑ "Université de Saint-Boniface". Université de Saint-Boniface. Archived from the original on 3 जनवरी 2014. Retrieved 27 February 2014.
- ↑ "Academic Annual Report" (PDF). Red River College. Archived from the original (PDF) on 5 मार्च 2014. Retrieved 5 मार्च 2014.
- ↑ "Our Story". Booth University College. Archived from the original on 28 अप्रैल 2018. Retrieved 28 April 2018.
- ↑ "Academics". Booth University College. Archived from the original on 22 नवंबर 2018. Retrieved 28 अप्रैल 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)